ePaper

Aaj ka Panchang 06 अप्रैल 2024: आज है चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि, जानें प्रदोष व्रत पूजा के लिए शुभ-अशुभ समय

Updated at : 06 Apr 2024 5:51 AM (IST)
विज्ञापन
Aaj Ka Panchang 08 april 2024

Aaj Ka Panchang 08 april 2024

Aaj Ka Panchang 06 april 2024: किसी भी प्रकार के शुभ कार्य करने से पहले तिथि, नक्षत्र, करण, योग आदि का उपयोग होता है.

विज्ञापन

Aaj ka Panchang 06 अप्रैल 2024: हिंदू धर्म में हर महीना के शुक्ल पक्ष और कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को प्रदोष व्रत रखा जाता है. आज चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की द्वादसी उपरांत त्रयोदशी तिथि है. आज के दिन देवों के देव महादेव की पूजा उपासना की जाती है. काशी पंचांग के अनुसार चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि का आरंभ 6 अप्रैल आज सुबह 10 बजकर 15 मिनट पर होगा और अगले दिन 7 अप्रैल को सुबह 6 बजकर 50 मिनट पर समाप्त होगा. प्रदोष व्रत के दिन शिवजी की प्रदोष काल में पूजा बहुत ही महत्वपूर्ण मानी जाती है. इसलिए 6 अप्रैल को ही प्रदोष व्रत रखा जाएगा. आज प्रदोष काल पूजा का शुभ मुहूर्त शाम को 6 बजकर 45 मिनट से लेकर रात को 8 बजकर 55 मिनट तक है. सनातन धर्म में किसी भी प्रकार के शुभ कार्य करने से पहले तिथि, नक्षत्र, करण, योग आदि का उपयोग होता है. पंचांग (Panchang) में तिथि, शुभ, अशुभ, दिशा शूला, चंद्रबल और ताराबल आदि की गणना की जाती है. आइए जानते हैं आज 06 अप्रैल 2024 दिन शनिवार का पंचांग क्या कहता है.

06 अप्रैल शनिवार 2024
चैत्र कृष्ण पक्ष द्वादशी उपरांत त्रयोदशी तिथि
श्री शुभ संवत-2080,शाके-1945,
हिजरी सन-1444-45
सूर्योदय-05:35
सूर्यास्त-06:08
सूर्योदय कालीन नक्षत्र- शतभिषा उपरांत पूर्वाभाद्रपद,
योग – शुक्ल ,करण-तै ,
सूर्योदय कालीन ग्रह विचार-सूर्य- मीन , चंद्रमा-कुम्भ , मंगल-कुम्भ , बुध- मेष , गुरु-मेष ,शुक्र-
मीन ,शनि-कुम्भ ,राहु-मीन , केतु-कन्या

चौघड़िया शनिवार
प्रात: 06:00 से 07:30 तक काल
प्रातः 07:30 से 09:00 तक शुभ
प्रातः 09:00 से 10:30 बजे तक रोग
प्रातः10:30 बजे से 12:00 बजे तक उद्वेग
दोपहरः 12:00 से 01:30 बजे तक चर
दोपहरः 01:30 से 03:00 बजे तक लाभ
दोपहरः 03:00 से 04:30 बजे तक अमृत
शामः 04:30 से 06:00 तक काल

Aaj Ka Rashifal 6 April 2024:आज का दिन इन 5 राशि वालों के लिए बेहद खास, पढ़ें मेष से मीन तक का दैनिक राशिफल

उपाय
हनुमान चालीसा का पाठ करें और गुड़ आदि का दान करें।
आराधनाः ॐ सौम्यरुपाय विद्महे वाणेशाय धीमहि तन्नौ सौम्यः प्रचोदयात् ।।
खरीदारी के लिए शुभ समयः
दोपहरः 03:00 से 04:30 बजे तक
राहु काल: प्रात: 9:00 से 10:30 तक
दिशाशूल-नैऋत्य एवं पूर्व दिशा
।।अथ राशि फलम्।।

ज्योतिष संबंधित चुनिंदा सवालों के जवाब प्रकाशित किए जाएंगे
यदि आपकी कोई ज्योतिषीय, आध्यात्मिक या गूढ़ जिज्ञासा हो, तो अपनी जन्म तिथि, जन्म समय व जन्म स्थान के साथ कम शब्दों में अपना प्रश्न radheshyam.kushwaha@prabhatkhabar.in या WhatsApp No- 8109683217 पर भेजें. सब्जेक्ट लाइन में ‘प्रभात खबर डिजीटल’ जरूर लिखें. चुनिंदा सवालों के जवाब प्रभात खबर डिजीटल के धर्म सेक्शन में प्रकाशित किये जाएंगे.

विज्ञापन
Radheshyam Kushwaha

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. ज्योतिष शास्त्र, व्रत त्योहार, राशिफल के आलावा राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों को लिखने में रुचि हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola