Aaj Ka Rashifal 6 April 2024:आज का दिन इन 5 राशि वालों के लिए बेहद खास, पढ़ें मेष से मीन तक का दैनिक राशिफल

Updated:
विज्ञापन

Aaj ka rashifal 6 April 2024

Aaj Ka Rashifal 6 April 2024: आज तारीख है 6 अप्रैल 2024 दिन शनिवार और आप अपना दैनिक राशिफल जानना चाहेंगे कि आपका आज का दिन आपकी राशि के अनुसार कैसा रहने वाला हैं. तो चिंता मत कीजिए. हमने आपकी राशि पर पड़ने वाले विभिन्न ग्रहों की चाल के प्रभाव अनुसार आपका आज का दिन कैसा बीतेगा,क्या होगा आज का शुभ अंक, कैसा होगा आज का लक्की रंग, इसके बारे में सटीक आंकलन किया हैं. तो आइए जानते हैं आज का राशिफल.

विज्ञापन

Aaj Ka Rashifal 6 April 2024: मेष राशि- आज आपको शीघ्रता व भावुकता में कोई निर्णय लेने से बचने के लिए रहेगा. आप किसी काम में सोच विचार कर आगे बढ़ेंगे. धर्म कर्म के कार्य से आपको जुड़ने का मौका मिलेगा. कार्यक्षेत्र में आप किसी को बिना मांगे सलाह देने से बचना होगा.
शुभ अंक- 9 शुभ रंग- लाल

वृषभ राशि- आज का दिन आपके लिए सुख सुविधाओं में वृद्धि लेकर आने वाला है. पारिवारिक विषयों में आप सक्रियता बनाए रखें. व्यवसाय की योजनाओं की ओर आप पूरा ध्यान रहेगा, तभी वह पूरी हो सकती है. विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे.
शुभ अंक- 2 शुभ रंग- जामुनी

मिथुन राशि- आज का दिन आपके लिए सावधानी बरतने के लिए रहेगा. व्यापार की दिशा में किए जा रहे प्रयासों में आपको सफलता अवश्य मिलेगी. आपका कोई लेन-देन यदि लंबे समय से धन अटका हुआ था, तो आज वह आपको मिल सकता.
शुभ अंक- 6 शुभ रंग- नारंगी

कर्क राशि- आज का दिन गृहस्थ जीवन में खुशहाली लेकर आने वाला है. किसी भूमि, भवन, दुकान की खरीदारी करने का आपको मौका मिलेगा. आपके किसी मित्र की सेहत को लेकर थोड़ा चिंतित रह सकते हैं. परिजनों का साथ आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा.
शुभ अंक- 8 शुभ रंग- नीला

सिंह राशि- आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है. आपको किसी विपरीत परिस्थिति में भी धैर्य बनाकर रखना होगा. किसी भी कार्य को पूरी शालीनता पूर्वक करें. आपको अपनी सेहत को लेकर हमेशा सचेत रहने की जरूरत होगी.
शुभ अंक- 5 शुभ रंग- भूरा

Saptahik Rashifal: इस सप्ताह मेष-मिथुन समेत इन 5 राशि वालों के कार्यक्षेत्र में परिवर्तन का योग, पढ़ें वीकली राशिफल

कन्या राशि- आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है. आपके अधिकारी आपकी किसी बात को लेकर बहस बाजी में पड़ सकते हैं. आप मित्रों व सहकर्मियों का विश्वास जीतने में कामयाब रहेंगे. आपको किसी नए काम की शुरुआत करना बेहतर रहेगा.
शुभ अंक- 1 शुभ रंग- बैगनी

तुला राशि- आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है. परिवार में किसी पूजा पाठ आदि का आयोजन हो सकता है. जीवनसाथी से किसी बात को लेकर बहस बाजी में पड़ सकते हैं. संतान पक्ष की तरफ ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है.
शुभ अंक- 5 शुभ रंग- नीला

वृश्चिक राशि- आज का दिन आपके लिए लेनदेन के मामले में कुछ समस्याएं लेकर आने वाला है. आपको अपने करीबियों से मुलाकात कर सकते है. विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर पूरा फोकस बनाएं रखना होगा, तभी आपको पूरी तरह कामयाबी मिलेगी.
शुभ अंक- 8 शुभ रंग- सफ़ेद

धनु राशि- आज आप अपने करीबियों का भरोसा जीतने में कामयाब रहेंगे. आप किसी नई योजना में धन लगा सकते है. आप अपने संतान को संस्कारों व परंपराओं का पाठ पढ़ाएंगे. आप किसी बड़े निवेश की तैयारी कर सकते हैं, जो आपके लिए बेहतर होगा.
शुभ अंक- 7 शुभ रंग- काला

मकर राशि- आज आप कुछ नए लोगों से मेलजोल बढ़ाने में कामयाब रहेंगे. आपका लोगों के प्रति विश्वास और गहरा होगा. विदेशों से व्यापार कर रहें लोगों को आज कुछ करने का मौका मिलेगा. घर व बाहर आप अपने कामों में तालमेल बनाकर रखे.
शुभ अंक- 4 शुभ रंग- आसमानी

कुंभ राशि- आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहेगा. आपकी कोई पुरानी गलती लोगों के सामने आ सकती है. आपको अपने किसी काम में ढील नहीं बरतनी है. आज आपकी सरकारी कामों में लोकप्रियता बढ़ सकती है, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा.
शुभ अंक- 3 शुभ रंग- पीला

मीन राशि– आज का दिन आपके लिए पैतृक संपत्ति संबंधित मामले में अच्छा रहने वाला है. किसी पैतृक संपत्ति संबंधित मामले में आपको जीत मिल सकती है. कार्यक्षेत्र अधिकारियों को आपका पूरा सहयोग मिलेगा. धर्म-कर्म से आपको जुड़ने का मौका मिलेगा.
शुभ अंक- 1 शुभ रंग- हरा

ज्योतिष संबंधित चुनिंदा सवालों के जवाब प्रकाशित किए जाएंगे
यदि आपकी कोई ज्योतिषीय, आध्यात्मिक या गूढ़ जिज्ञासा हो, तो अपनी जन्म तिथि, जन्म समय व जन्म स्थान के साथ कम शब्दों में अपना प्रश्न radheshyam.kushwaha@prabhatkhabar.in या WhatsApp No- 8109683217 पर भेजें. सब्जेक्ट लाइन में ‘प्रभात खबर डिजीटल’ जरूर लिखें. चुनिंदा सवालों के जवाब प्रभात खबर डिजीटल के धर्म सेक्शन में प्रकाशित किये जाएंगे.

विज्ञापन
Radheshyam Kushwaha

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola