Aaj Ka Panchang 05 January 2026: आज माघ कृष्ण पक्ष द्वितीया तिथि, सोम-पुष्य योग का दुर्लभ संयोग, जानें खरीदारी और नए कार्यों के लिए शुभ समय

आज का पंचांग 5 जनवरी 2026
Aaj Ka Panchang 05 January 2026: आज का पंचांग हमें शुभ-अशुभ समय और ग्रहों की स्थिति के बारे में बताता है. जिससे हम अपने महत्वपूर्ण कार्यों को शुभ समय में शुरू कर सकते हैं और अशुभ समय से बच सकते हैं. पंचांग में ग्रहों की स्थिति, नक्षत्र, योग और करण के बारे में जानकारी होती है, जो हमारे जीवन में संतुलन और सुख-शांति बनाए रखने में मदद करता है.
Aaj Ka Panchang 05 January 2026: आज 05 जनवरी 2026, दिन सोमवार है. पंचांग के अनुसार आज माघ, कृष्ण पक्ष, द्वितीया तिथि दोपहर 01 बजकर 21 मिनट तक रहेगी. उसके बाद तृतीया तिथि हो जाएगी. आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्य एवं हस्तरेखा विशेषज्ञ चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से आज का संपूर्ण पंचांग, शुभ-अशुभ समय और उपाय…
आज का पंचांग: 05 जनवरी 2026, दिन सोमवार
दिन: सोमवार
तिथि: माघ, कृष्ण पक्ष, द्वितीया दोपहर 1 बजकर 21 मिनट तक, उसके बाद तृतीया
संवत: श्री शुभ संवत 2082
शक संवत: 1947
हिजरी सन: 1447
सूर्योदय: 06:40 AM
सूर्यास्त: 05:13 PM
नक्षत्र, योग व करण
सूर्योदय कालीन नक्षत्र: पुष्य (शाम 04:36 PM तक), उसके बाद अश्लेषा
योग: वैधृति (सुबह 05:07 AM तक), उसके बाद विष्कुम्भ
करण: तैतिल (सुबह 01:21 AM तक), गर (दोपहर 01:21 PM तक), फिर वणिज
ग्रह स्थिति (सूर्योदय कालीन)
सूर्य: धनु राशि
चंद्रमा: कर्क राशि
मंगल: धनु राशि
बुध: धनु राशि
देव गुरु बृहस्पति: मिथुन राशि (वक्री)
शुक्र: धनु राशि
शनि: मीन राशि
राहु: कुंभ राशि
केतु: सिंह राशि
चौघड़िया मुहूर्त (सोमवार)
प्रातः काल
06:40 AM से 07:59 AM – अमृत
07:59 AM से 09:18 AM – काल
09:18 AM से 10:37 AM – शुभ
10:37 AM से 11:57 AM – रोग
दोपहर काल
11:57 AM से 01:16 PM – उद्वेग
01:16 PM से 02:35 PM – चर
सायंकाल
02:35 PM से 03:54 PM – लाभ
03:54 PM से 05:13 PM – अमृत
खरीदारी और नए कार्यों के लिए शुभ समय
प्रातः: 06:40 AM से 07:59 AM (अमृत चौघड़िया)
अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 11:36 AM से 12:18 PM तक
विशेष: शाम 04:36 PM तक सोम पुष्य योग रहेगा, जो स्वर्ण, वाहन या संपत्ति खरीदने के लिए अत्यंत मंगलकारी है.
अशुभ समय
राहुकाल: सुबह 07:59 AM से 09:18 AM तक
गुलिक काल: दोपहर 01:16 PM से 02:35 PM तक
यमगण्ड: सुबह 10:37 AM से 11:57 AM तक
दिशाशूल: पूर्व दिशा (सोमवार को पूर्व दिशा में यात्रा वर्जित है)
यदि यात्रा आवश्यक हो तो: दर्पण देखकर या थोड़ा सा दूध पीकर घर से निकलें.
आज का विशेष योग और उपाय
विशेष: आज सोम पुष्य योग का दुर्लभ संयोग है. पुष्य नक्षत्र को नक्षत्रों का राजा माना जाता है.
व्रत/पर्व: माघ कृष्ण पक्ष द्वितीया.
सरल उपाय: भगवान शिव का दूध और शहद से अभिषेक करें. चूंकि आज सोम पुष्य योग है, इसलिए ‘ओम नमः शिवाय’ का जाप करते हुए चांदी की कोई वस्तु खरीदना या धारण करना मानसिक शांति और समृद्धि प्रदान करेगा.
चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिषाचार्य एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ
Mo- +91 8620920581
Also Read:- Sakat Chauth 2026: सकट चतुर्थी और माही-तिलकुटा चौथ कब है? जानें सही तिथि, पूजा विधि और संपूर्ण सामग्री लिस्ट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ranjan Kumar
दिल्ली स्कूल ऑफ जर्नलिज़्म, दिल्ली विश्वविद्यालय से मास्टर्स. वर्तमान में प्रभात खबर में धर्म और राशिफल बीट पर काम कर रहे हैं, जहां गंभीर विषयों को सरल और प्रभावी शैली में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं. राजनीति, सिनेमा और हेल्थ विषयों पर पैनी पकड़. गहरी रिसर्च आधारित लेखन सीखने का प्रयास जारी है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




