पढ़िए अपना राशिफल, जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

Published at :22 May 2017 9:47 AM (IST)
विज्ञापन
पढ़िए अपना राशिफल, जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

सूर्योदय- 05:05, सूर्यास्त- 06:25 राहुकाल 7:30 से 9 बजे तक. दिशाशूल- अग्निकोण एवं पूर्व दिन- सोमवार दिन का चौघड़िया 06:29 – 07:59 अमृत, 07:59 – 09:29 काल , काल वेला 09:29 – 10:59 शुभ 10:59 – 12:29 रोग 12:29 – 13:59 उद्वेग 13:59 – 15:29 चर 15:29 – 16:59 लाभ वार वेला 16:59 – 18:29 […]

विज्ञापन

सूर्योदय- 05:05, सूर्यास्त- 06:25

राहुकाल 7:30 से 9 बजे तक.

दिशाशूल- अग्निकोण एवं पूर्व

दिन- सोमवार

दिन का चौघड़िया

06:29 – 07:59 अमृत, 07:59 – 09:29 काल ,

काल वेला

09:29 – 10:59 शुभ

10:59 – 12:29 रोग

12:29 – 13:59 उद्वेग

13:59 – 15:29 चर

15:29 – 16:59 लाभ

वार वेला

16:59 – 18:29 अमृत

रात्रि का चौघड़िया

18:29 – 19:58 चर

19:58 – 21:28 रोग

21:28 – 22:58 काल

22:58 – 00:28 लाभ

काल रात्रि

00:28+ – 01:58 उद्वेग

01:58+ – 03:28 शुभ

03:28+ – 04:58 अमृत

04:58+ – 06:28 चर

मेष- आज गृह सम्बन्धी वस्तुओं की प्राप्ति करनें में कठिनाई आयेगी. पिता से वैचारिक मतभेद बने रहने के आसार नजर आ रहे है. आर्थिक पक्ष मानसिक तनाव के कारण आर्थिक पक्ष कमजोर हो जायेगा. स्वास्थ्य -शेयर मार्केट में लगाये धन में हानि होगी.

वृष- आज व्यवसाय में निवेश करने से पहले अच्छी तरह परख ले. नौकरी करने वालो के लिए थोड़ा संयम रखने की जरूरत है. वैवाहिक सम्बन्धों में कटुता आने के संकेत है. प्रेम में आनंद की स्थिति रहेगी. बौद्धिक क्षमता का विकास होगा।धर्म-कर्म की ओर ध्यान आकृष्ट होगा.

मिथुन- आज सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिलेगा।लिखा-पढ़ी के मामलों में लाभ होगा. सामाजिक दायित्वों की पूर्ति होगी. दूसरे का हित ध्यान में रखकर ही अपना कार्य बनायें. आपको अत्यधिक परिश्रम से ही धन लाभ होगा.खानपान अच्छा रखे नहीं तो आप मोटापा जैसे रोग की चपेट में आ सकते है.

कर्क- आज व्यवसाय में प्रगति होने की तरफ अग्रसर होंगे. नौकरी वाले लोग अपने सहयोगियों से सम्बन्ध अच्छे रखे. वैवाहिक स्थिति में धीरे-धीरे सुखद सामंजस्य बढ़ेगा. प्रणय सम्बन्धो में संवाद् बनाये रखें. नजदीकी लोगो से सम्बन्धों में और मधुरता आयेगी. यात्रा का प्रसंग बन रहा है.

सिंह- आज गहरे विचारों से किसी समस्या का हल निकलेगा. आलस्य न करें वरना कोई कार्य अधूरा रह जायेगा. नकारात्मक विचारों को अपने ऊपर हावी न होने दे. अत्यधिक व्यस्तता के कारण मानसिक थकान महसूस होगी. नौकरी पेशा वालो के लिए समय ठीक नहीं रहेगा.

कन्या- आज व्यापार के नए अवसर प्राप्त होंगे. वैवाहिक जीवन में सुधार हो सकता है. प्रेम करने के लिए अच्छा समय है।किसी की व्यर्थ बातों से क्रोध आ सकता है. पारिवारिक दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा. समय की उपयोगिता को ध्यान में रखकर काम करेगें तभी आप-अपने मकसद में कामयाब हो पायेंगे.

तुला- आज आफिस के कार्यो में सावधानी बरतने की आवश्यकता है. कुछ लोग उधार देने से बचे वरना धन वापस नहीं मिलेगा. मधुमेह के रोगी अपने स्वास्थ्य विशेष ख्याल रखें . व्यवसाय करने वालो के लिये समय अच्छा रहेगा. नौकरी करने वाले लोग अपने काम के बोझ से परेशान रहेंगे-

वृश्चिक- आज जीवन साथी का भरपूर सहयोग मिलेगा. आज आपको वाहन का सुख प्राप्त हो सकता है. जीवन साथी के सहयोग से भी लाभ मिलेगा. भाग्य आपके साथ रहेगा. प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वालों के लिए यह समय उनके अनुकूल रहेगा. घर गृहस्थी का भरपूर आन्नद मिलेगा.

धनु- आज भाइयों का भरपूर सहयोग मिलेगा. आर्थिक पक्ष आपका मजबूत होगा लेकिन. इस समय आपको अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरुरत है. नौकरी करने वाले इस समय तरक्की का लाभ पा सकते है. व्यापार में निवेश ज्यादा करने से लाभ होगा.प्रेम के मामलो में एक दूसरे को उपहार दे.

मकर- आज सरकार से जुड़े मामलों में प्रगति होगी. कार्य योजनाओं के प्रति विचार विमर्श होगा. सकारात्मक विचारों से मन स्वस्थ्य रहेगा. भौतिक वस्तुओं परें अत्यधिक खर्चा हो सकता है. नयें अनुबन्ध करने के लिए अभी समय उपयुक्त है. आर्थिक स्थिति में थोड़ा उतार-चढ़ाव बना रहेगा.

कुम्भ- आज व्यवसाय के नए अवसर प्राप्त होंगे और नौकरी के अवसर भी मिलेंगे द्य नौकरी पेश लोगो को काम का बोझ पड़ सकता है. वैवाहिक जीवन में तना-तनी का माहौल उत्पन्न करेगा. प्रेम संबंधो में हीलाहवाली न बरतें. व्यवसाय के प्रति सचेत रहे उधार देने से बचे.

मीन- नौकरी में तरक्की के पूरे आसार बन रहे है. दाम्पत्य जीवन में सम्बन्ध मधुर होंगे. प्रेम में धोखा आपके सामने आ सकता है. किसी विपरीत लिंग के सहयोग से आपको लाभ प्राप्त हो सकता है. आमदनी के नए स्त्रोत खुलेंगे.

डॉ श्रीपति त्रिपाठी

मोबाइल-09430669031

email-sripatitripathi@gmail.com

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola