Khunti: मुख्य सचिव से मिले खूंटी सांसद कालीचरण मुंडा, 500 बेड अस्पताल जल्द शुरू कराने की मांग

रांची में मुख्य सचिव को ज्ञापन सौंपते खूंटी सांसद काली चरण मुंडा
Khunti: खूंटी सांसद कालीचरण मुंडा ने झारखंड सरकार के मुख्य सचिव अविनाश कुमार से मुलाकात कर अधूरे पड़े 500 बेड अस्पताल का निर्माण कार्य जल्द पूरा कराकर उसे शुरू कराने की मांग की. उन्होंने स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर दिया. पूरी खबर नीचे पढ़ें...
शचिंद्र कुमार दाश
Khunti: खूंटी लोकसभा क्षेत्र के सांसद कालीचरण मुंडा सोमवार को रांची में झारखंड सरकार के मुख्य सचिव अविनाश कुमार से मिले. इस दौरान उन्होंने मुख्य रूप से सरायकेला-खरसावां जिले के आमदा में अधर में लटके 500 बेड अस्पताल भवन निर्माण कार्य को फिर से शुरू कराते हुए पूर्ण कराने की मांग की. सांसद ने मुख्य सचिव को ज्ञापन सौंपते हुए बताया कि आमदा में 500 बेड अस्पताल भवन निर्माण कार्य की शुरुआत 12 नवंबर 2011 को की गई थी. इस महत्वाकांक्षी योजना के लिए लगभग 25 एकड़ भूमि भी उपलब्ध कराई गई है. इसके बावजूद निर्माण कार्य लंबे समय से बंद पड़ा हुआ है, जिससे क्षेत्र की जनता को स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है.
अस्पताल शुरू होने से कोल्हान के लोगों को मिलेगी बेहतर स्वास्थ्य सुविधा
सांसद कालीचरण मुंडा कहा कि यह योजना जनहित के लिए अत्यंत आवश्यक एवं कल्याणकारी है. अस्पताल निर्माण कार्य शुरू होने से सरायकेला-खरसावां एवं आसपास के क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की बड़ी समस्या का समाधान हो सकेगा. क्षेत्र के लोगों को बेहतर इलाज की सुविधा उपलब्ध होगी और गंभीर मरीजों को दूर-दराज के अस्पतालों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा.
सांसद कालीचरण मुंडा ने मुख्य सचिव से आग्रह किया कि निर्माण कार्य बंद होने के कारणों की समुचित जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाए और योजना को जल्द से जल्द फिर से शुरू करने की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएं. मुख्य सचिव ने मामले पर सांसद काली चरण मुंडा को अस्पताल का निर्माण कार्य पुन शुरु कराने हेतु आवश्यक पहल करने का आश्वासन दिया.
ये भी पढ़ें…
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By AmleshNandan Sinha
अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










