IND-W vs AUS-W: कब, कहां और कैसे फ्री में देखें भारत-ऑस्ट्रेलिया का मुकाबला? एक क्लिक में जानें पूरी डिटेल
हरमनप्रीत कौर और सोफी मोलिनक्स (फोटो-सोशल मीडिया)
महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच रविवार (28 जून) को हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाएगा. लॉर्ड्स में होने वाला यह मैच भारतीय टीम के लिए सेमीफाइनल की दौड़ में बेहद अहम है. जानिए मैच का समय, वेन्यू, लाइव टेलीकास्ट और फ्री स्ट्रीमिंग से जुड़ी पूरी जानकारी.
IND-W vs AUS-W, Women’s T20 World Cup 2026: महिला टी20 वर्ल्ड कप का 30वां मुकाबला रविवार (28 जून) को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जाएगा. यह मुकाबला लंदन के ऐतिहासिक मैदान लॉर्ड्स में खेला जाएगा. भारतीय महिला टीम के लिए यह मुकाबला किसी अग्निपरीक्षा से कम नहीं होगा, क्योंकि इस मैच का नतीजा उसके सेमीफाइनल के सफर को तय कर सकता है. पिछले मैच में साउथ अफ्रीका के खिलाफ मिली हार ने भारत की राह थोड़ी मुश्किल कर दी है. ऐसे में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत भारतीय टीम के लिए बेहद जरूरी हो गई है.
भारतीय महिला टीम ने 4 मैचों में 3 जीत के साथ ग्रुप में दूसरे पायदान पर है. वहीं ऑस्ट्रेलियाई टीम पूरे टूर्नामेंट में अजेय रही है. उसने अपने सभी चार मुकाबले जीतकर न सिर्फ सेमीफाइनल में जगह लगभग पक्की कर ली है, बल्कि अंक तालिका में शीर्ष स्थान भी हासिल कर रखा है. ऑस्ट्रेलिया की नजरें जीत के साथ ग्रुप चरण का समापन करने और पूरे आत्मविश्वास के साथ नॉकआउट में प्रवेश करने पर होंगी. ऐसे में यह मुकाबला काफी रोमांचक होगा. आइए जानते हैं आप इस मुकाबले को कब, कहां और कैसे फ्री में देख सकते हैं…
कब खेला जाएगा भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया का मुकाबला?
भारतीय महिला टीम और ऑस्ट्रेलिया महिला टीम के बीच यह मुकाबला रविवार, 28 जून को खेला जाएगा.
कहां खेला जाएगा भारत और ऑस्ट्रेलिया का मैच?
भारत और ऑस्ट्रेलिया महिला टीमों के बीच यह मुकाबला लॉर्ड्स, लंदन में खेला जाएगा.
कितने बजे से खेला जाएगा यह मुकाबला?
भारत और ऑस्ट्रेलिया महिला टीम के बीच यह मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे से खेला जाएगा. वहीं इस मुकाबले का टॉस शाम 6:30 बजे होगा.
टीवी पर कहां देखें LIVE मैच?
भारत में इस मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के विभिन्न चैनलों पर किया जाएगा. हिंदी और इंग्लिश के लिए स्टार स्पोर्ट्स के अलग-अलग चैनलों पर इस मुकाबले को देख सकते हैं.
फ्री में कैसे देखें यह मुकाबला?
अगर आप भारत और ऑस्ट्रेलिया के इस मुकाबले का मुफ्त में आनंद लेना चाहते हैं, तो डीडी स्पोर्ट्स (DD Sports) चैनल पर मैच का लाइव प्रसारण देख सकते हैं.
मोबाइल पर कैसे देखें LIVE Streaming?
मोबाइल और टैबलेट पर मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार (JioHotstar) ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी. कुछ टेलीकॉम प्लान्स के साथ यूजर्स को स्ट्रीमिंग एक्सेस भी मिल सकता है.
ऐसी है दोनों टीमों की पूरी स्क्वाड
भारतीय महिला टीम: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, भारती फुलमाली, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), श्री चरणी, यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), नंदनी शर्मा, अरुंधति रेड्डी, रेणुका ठाकुर, क्रांति गौड़, राधा यादव, प्रेमा रावत.
ऑस्ट्रेलिया महिला टीम: बेथ मूनी (विकेटकीपर), जॉर्जिया वोल, फोबे लिचफील्ड, एलिस पेरी, एशले गार्डनर, जॉर्जिया वेयरहम, एनाबेल सदरलैंड, निकोला कैरी, सोफी मोलिनक्स (कप्तान), किम गार्थ, अलाना किंग, ताहलिया मैकग्राथ, लुसी हैमिल्टन, मेगन शूट, ग्रेस हैरिस
यह भी पढ़ें: नौकरी छूटी, वीजा पर मंडराया संकट… भारत के खिलाफ डेब्यू में मचाया धमाल; ऐसी है जय मूंदड़ा की कहानी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By उज्जवल सिन्हा
उज्जवल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट
उज्जवल कुमार सिन्हा एक अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं और पिछले छह वर्षों से खेल पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स सेक्शन में लीड की भूमिका निभा रहे हैं, जहां कंटेंट प्लानिंग, SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट, एक्सप्लेनर, डेटा-ड्रिवन स्टोरी, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट, लाइव कवरेज और प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की डिजिटल रणनीति से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालते हैं.
पत्रकारिता का अनुभव
अपने करियर के दौरान उज्जवल ने क्रिकेट, फुटबॉल, प्रो कबड्डी लीग, महिला क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी, झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) और अन्य प्रमुख खेल आयोजनों की व्यापक कवरेज की है. वह मैच रिपोर्ट, खिलाड़ियों की प्रोफाइल, रिकॉर्ड्स एवं आंकड़ों पर आधारित विश्लेषण, एक्सप्लेनर, विशेष फीचर स्टोरी और खेल जगत से जुड़े विषयों पर नियमित लेखन करते हैं. उनकी विशेष रुचि डेटा-आधारित खेल विश्लेषण और जटिल खेल विषयों को सरल एवं रोचक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने में है.
पेशेवर सफर
प्रभात खबर से पहले उज्जवल नवभारत, CricTracker, स्पोर्ट्स तक (इंडिया टुडे ग्रुप), जनसत्ता और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू खिलाड़ियों, कोचों, खेल प्रशासकों और स्पोर्ट्स कमेंटेटरों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता, रियल-टाइम न्यूज कवरेज, SEO रणनीति और ऑडियंस-केंद्रित कंटेंट निर्माण उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल हैं.
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
शैक्षणिक रूप से उज्जवल ने संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है.
खेल से जुड़ाव
पत्रकारिता में आने से पहले उज्जवल स्वयं क्रिकेट खेल चुके हैं और बिहार स्टेट क्रिकेट कैंप का हिस्सा रहे हैं. मैदान पर खेलने का यह अनुभव उन्हें खेल की तकनीकी बारीकियों, खिलाड़ियों की मानसिकता, रणनीति और मैच परिस्थितियों को गहराई से समझने में मदद करता है. यही अनुभव उनकी रिपोर्टिंग और विश्लेषण को अधिक सटीक, तथ्यपरक और विश्वसनीय बनाता है.
लेखन शैली और दृष्टिकोण
उज्जवल की पत्रकारिता शैली शोध-आधारित, तथ्यपरक और डेटा-समर्थित रिपोर्टिंग पर केंद्रित है. उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि खेल से जुड़ी हर महत्वपूर्ण घटना के पीछे की कहानी, संदर्भ और आंकड़ों को विश्वसनीय तथा सरल रूप में पाठकों तक पहुंचाना है. खेल पत्रकारिता में उनकी पहचान गहन रिसर्च, सटीक विश्लेषण, एक्सक्लूसिव कंटेंट और पाठक-केंद्रित लेखन के लिए है.
विशेषज्ञता (Expertise)
क्रिकेट (अंतरराष्ट्रीय और घरेलू)
फुटबॉल
प्रो कबड्डी लीग
महिला क्रिकेट
IPL, रणजी ट्रॉफी, JPL एवं अन्य घरेलू टूर्नामेंट
डेटा-आधारित खेल विश्लेषण
एक्सप्लेनर एवं फीचर स्टोरी
SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट
स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग
एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
रिकॉर्ड्स, आंकड़े एवं रिसर्च आधारित रिपोर्टिंग
लाइव स्पोर्ट्स कवरेज एवं डिजिटल ऑडियंस रणनीति
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए







