IND vs SL: कितने बजे शुरू होगा भारत बनाम श्रीलंका का टेस्ट मुकाबला? कहां देखें क्रिकेट फैंस लाइव प्रसारण?
ट्रॉफी के साथ दोनों टीम के कप्तान (फोटो—एक्स)
भारत और श्रीलंका के बीच बहुप्रतीक्षित टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 15 अगस्त से गॉल में खेला जाएगा. जानिए यह मैच कितने बजे शुरू होगा और आप इसे टीवी व मोबाइल पर कहां लाइव देख सकेंगे. श्रीलंका क्रिकेट ने फैंस को बड़ा तोहफा देते हुए स्टेडियम में मुफ्त एंट्री का ऐलान किया है.
Ind vs Sl Test Series: भारत और श्रीलंका के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का आगाज 15 अगस्त से होने जा रहा है. सीरीज का पहला मुकाबला गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा. भारतीय टीम की नजर इस मुकाबले में जीत के साथ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2025-27 में अपनी स्थिति मजबूत करने पर होगी. वहीं, क्रिकेट फैंस के लिए यह जानना भी जरूरी है कि मुकाबला कितने बजे शुरू होगा और इसे लाइव कहां देखा जा सकेगा.
कितने बजे शुरू होगा पहला टेस्ट?
भारत और श्रीलंका के बीच पहला टेस्ट मैच 15 से 19 अगस्त 2026 तक गॉल में खेला जाएगा. भारतीय समयानुसार मुकाबला सुबह 10 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस सुबह 9:30 बजे होगा. टेस्ट मैच में आमतौर पर एक दिन 90 ओवर का खेल होता है और परिस्थितियों के आधार पर दिन का खेल शाम तक चल सकता है.
टीवी पर कहां देख सकेंगे लाइव?
भारत में इस टेस्ट सीरीज का सीधा प्रसारण Sony Sports Network पर किया जाएगा. ऐसे में टीवी दर्शक सोनी स्पोर्ट्स के संबंधित चैनलों पर भारत और श्रीलंका के बीच मुकाबले का लाइव आनंद ले सकेंगे.
Also Read: श्रीलंका में सहवाग ने ऐसे उड़ाई थी अजंता मेंडिस की धज्जियां, जड़ा था नाबाद डबल सेंचुरी
मोबाइल पर कैसे देखें लाइव?
अगर आप मोबाइल, लैपटॉप या दूसरे डिजिटल डिवाइस पर मैच देखना चाहते हैं, तो SonyLIV पर इसकी लाइव स्ट्रीमिंग उपलब्ध होगी. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर मैच देखने के लिए सब्सक्रिप्शन की जरूरत हो सकती है. जिन दर्शकों के पास DD Free Dish का कनेक्शन है, वे DD Sports पर इस मुकाबले का मुफ्त में आनंद ले सकते हैं. हालांकि, दूसरे DTH या केबल कनेक्शन पर DD Sports की उपलब्धता अलग हो सकती है.
Also Read: श्रीलंका के खिलाफ खराब प्रदर्शन से चली जाएगी गौतम गंभीर की नौकरी? जानिए क्या है पूरा समीकरण
श्रीलंका ने फ्री की एंट्री
वहीं, श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड (SLC) ने टेस्ट क्रिकेट को बढ़ावा देने और मैदान पर दर्शकों की संख्या बढ़ाने के लिए स्टेडियम में मुफ्त एंट्री का ऐलान किया है. इस ऐतिहासिक फैसले के तहत गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम (गेट नंबर 4) और कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब (गेट नंबर 3, 4, 5, 7) से फैंस बिना किसी टिकट के सीधे प्रवेश कर सकेंगे. इस फैसले का मुख्य मकसद टेस्ट क्रिकेट को फैंस के बीच फिर से जीवंत करने के उद्देश्य से किया गया है.
Also Read: गॉल टेस्ट से पहले गिल ने टीम की तैयारियों पर दिया अपडेट, नंबर-8 के लिए इस खिलाड़ी पर जताया भरोसा
भारत-श्रीलंका पहले टेस्ट के लिए दोनों टीमों का पूरा स्क्वाड
Also Read: घरेलू क्रिकेट में फिर दिखेंगे टीम इंडिया के ये सितारे, BCCI ने जारी किया पूरा शेड्यूल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By अभिजीत कुमार
अभिजीत कुमार पत्रकारिता जगत में दो वर्षों का अनुभव रखने वाले युवा पत्रकार हैं. उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), ढेंकानाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है. अपने पेशेवर सफर में उन्होंने रिपोर्टिंग, सब-एडिटिंग, पेज डिजाइन और डिजिटल कंटेंट के क्षेत्र में कार्य किया है. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स डेस्क में कार्यरत हैं, जहां खेल जगत से जुड़ी खबरों के संपादन, लेखन और प्रस्तुतीकरण की जिम्मेदारी निभा रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए








