ज्‍योतिष विद्या : इस उपाय को करेंगे तो पूरा होगा घर-गाड़ी का सपना

Updated at : 10 Feb 2018 4:48 AM (IST)
विज्ञापन
ज्‍योतिष विद्या : इस उपाय को करेंगे तो पूरा होगा घर-गाड़ी का सपना

हर किसी का सपना होता है कि उसका अपना एक घर हो. जबकि गाड़ी आज वैभव से ज्यादा जरूरत की चीज बन चुकी है. महंगाई के इस दौर में लोग इसे पाने के लिए कितनी कड़ी मेहनत करते हैं, फिर भी इन्हें पाना मुश्किल ही लगता है. ज्योतिष शास्त्र के अंतर्गत कुंडली का चौथा भाव […]

विज्ञापन
हर किसी का सपना होता है कि उसका अपना एक घर हो. जबकि गाड़ी आज वैभव से ज्यादा जरूरत की चीज बन चुकी है. महंगाई के इस दौर में लोग इसे पाने के लिए कितनी कड़ी मेहनत करते हैं, फिर भी इन्हें पाना मुश्किल ही लगता है.
ज्योतिष शास्त्र के अंतर्गत कुंडली का चौथा भाव आपकी चल और अचल संपत्ति को दर्शाता है, जिस पर नैसर्गिक रूप से चंद्रमा का प्रभाव देखा जाता है. अगर आपकी कुंडली का चंद्रमा प्रभावी नहीं, तो निश्चित तौर पर यह संपत्ति भाव को कमजोर कर देगा. इसलिए बहुत जरूरी है कि आप अपने चंद्रमा को प्रभावी बनाएं.
उपाय के तौर पर सफेद फूल, सफेद चंदन, खोये की मिठाई और रात रानी के इत्र से चंद्रमा की पूजा करना शुभ फल देगा. इसके पश्चात सफेद आसन पर बैठकर 108 बार “ॐ श्रीं दिव्यवाहनाय नमः” मंत्र का जाप रोज करें. निष्ठापूर्वक जाप करने से कुछ ही दिनों में हालात अनुकूल होंगे तथा सपना साकार होता दिखेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola