ePaper

साप्ताहिक राशिफल मेष से मीन (18 जून से 24 जून 2023): जानें कैसा रहेगा आपके लिए आने वाला सप्ताह ?

Updated at : 18 Jun 2023 7:37 AM (IST)
विज्ञापन
साप्ताहिक राशिफल मेष से मीन (18 जून  से  24 जून 2023): जानें कैसा रहेगा आपके लिए आने वाला सप्ताह ?

साप्ताहिक राशिफल मेष से मीन (18 जून से 24 जून 2023): साल 2023 का छठा महीना यानी जून 2023 का तीसरा सप्ताह शुरू होने वाला है. मेष से मीन राशिवालों के लिए जून माह का तीसरे सप्ताह वैसे तो औसत रहेगी, लेकिन दिन को खुशनुमा बनाने के लिए एक बार साप्ताहिक राशिफल जरूर पढ़ लीजिए.

विज्ञापन
undefined

मेष साप्ताहिक राशिफल
आपकी चंद्र राशि में केतु सांतवें भाव में मौजूद हैं और इस सप्ताह आपका दूसरों पर अधिक विश्वास करना, आपके मानसिक तनाव में वृद्धि का मुख्य कारण बन सकता है.
वृष साप्ताहिक राशिफल

undefined

वृष साप्ताहिक राशिफल
 कई छात्रों का आवश्यकता से अधिक आत्मविश्वास और आलस्य, इस सप्ताह उनके पतन का सबसे मुख्य कारण बन सकता है. इसलिये इन लक्षणों से आपको दूर रहने की जरुरत है, अन्यथा आप न चाहते हुए भी खुद को अपने लक्ष्य की रेस से बाहर कर देंगे.

undefined

मिथुन साप्ताहिक राशिफल
 इस सप्ताह आपको इस बात को समझने में भी मदद मिलेगी कि, अपने परिवार की भलाई के लिए आपको लगातार मेहनत करनी होगी. इसके लिए आपके हर कामों के पीछे, प्यार और दूर दृष्टि की भावना होनी चाहिए. यदि आप कोई निवेश करने का सोच रहे थे तो, इस सप्ताह आपको ऐसा कुछ भी करने से बचना होगा.

undefined

कर्क साप्ताहिक राशिफल
 इस सप्ताह इस राशि के जातकों को, खासतौर से महिला जातकों को कुछ भी बोलते समय और वित्तीय लेन-देन करते समय, विशेष सावधानी बरतने की ज़रूरत रहने वाली है.

undefined

सिंह साप्ताहिक राशिफल
इस सप्ताह आपके किसी सहकर्मी की वजह से, आपकी छवि खराब होगी. इससे आपकी वेतन वृद्धि पर ब्रेक तो लगेगा ही, साथ ही आपको आर्थिक हानि से भी दो-चार होना पड़ेगा. इस समय आप अपने दोस्तों और परिवार के साथ, मज़ेदार समय बिताएंगे.

undefined

कन्या साप्ताहिक राशिफल
लघु व्यवसाय करने वाले जातकों को, इस सप्ताह इच्छानुसार सरकारी क्षेत्र या किसी सरकारी अधिकारी से सही सहयोग प्राप्त नहीं होगा. इससे उन्हें कुछ घाटा भी हो सकता है. हालांकि बावजूद इसके आपको अपनी मेहनत सही दिशा में करते हुए, प्रयास जारी रखने होंगे.

undefined

तुला साप्ताहिक राशिफल
 इस सप्ताह आपको यथार्थवादी रवैया अपनाने की ज़रूरत होगी. इसके लिए यदि आप किसी मुसीबत में फंसे हुए हैं तो, दूसरों की ओर से मदद का हाथ बढ़ाएँ जाने पर आपको उनसे किसी चमत्कार की की उम्मीद करने से बचना होगा.

undefined

वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल
आपकी चंद्र राशि में शनि चौथे भाव में मौजूद हैं और नौकरी पेशा लोगों को इस सप्ताह, ऑफिस में इधर-उधर की बातें करने से बचना चाहिए. अन्यथा आप खुद को कार्यस्थल की राजनीति में फँसा सकते हैं, जिससे आपकी छवि को नुकसान पहुँचेगा.

undefined

धनु  साप्ताहिक राशिफल
चंद्र राशि में शनि तीसरे भाव में मौजूद हैं और इस पूरे ही सप्ताह आपको, समय समय पर अपने भाई-बहनों का उचित सहयोग मिलेगा और उनके सहायता से ही आप अपने पारिवारिक जीवन को सुचारु रुप से चला पाने में समर्थ रहेंगे.

undefined

मकर साप्ताहिक राशिफल
इस सप्ताह आप स्वंय ही घरेलू कार्यों में दिलचस्पी लेते हुए, घर की अन्य महिलाओं की मदद कर सकते हैं. इससे परिवार में मान-सम्मान की बढ़ोतरी के साथ ही, आपको दूसरे सदस्यों के साथ अपने रिश्ते को मजबूत करने में मदद मिलेगी.आपकी चंद्र राशि में शनि दूसरे भाव में मौजूद हैं.

undefined

कुंभ साप्ताहिक राशिफल
चंद्र राशि में बृहस्पति तीसरे भाव में मौजूद हैं और क्योंकि एक तरफ जहां अनचाहे खर्चे आपको कुछ परेशानी देंगे, तो वहीं कई स्रोतों से धन की प्राप्ति होने से, आपको इन सभी खर्चों से निजात मिल सकेगी.

undefined

मीन राशि
करियर राशिफल की बात करें तो, इस सप्ताह आपके प्रयासों और विचारों को आपके भाग्य का भरपूर समर्थन मिलेगा और जिसकी मदद से आपके करियर को अच्छी बढ़त मिलने की संभावना है.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola