ePaper

आज का राशिफल 8 मार्च 2026: किस राशि वालों की किस्मत देगी साथ? पढ़ें सभी 12 राशियों का हाल

Updated at : 08 Mar 2026 4:05 AM (IST)
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal March 2026

आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 8 March 2026: आज का दिन कैसा रहेगा. अगर आप जानना चाहते है, तो चिंता नहीं करें. आपकी राशि पर पड़ने वाले ग्रह तथा नक्षत्रों के प्रभाव से आज का दिन कैसा रहेगा. आइए जानते है, ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा से मेष से लेकर मीन तक के सभी 12 राशियों का हाल

विज्ञापन

Aaj Ka Rashifal 8 March 2026: आज 08 मार्च 2026 दिन रविवार है. पंचांग के अनुसार चैत्र कृष्णपक्ष की पंचमी तिथि रात्रि 08 बजकर 28 मिनट तक रहेगी, इसके उपरांत षष्ठी तिथि आरम्भ हो जाएगी. सूर्योदय कालीन ग्रहों की बात करें तो सूर्य के साथ मंगल, बुध और राहु कुम्भ राशि में विराजमान हैं. चंद्रमा तुला राशि संचरण कर रहे हैं. देव गुरु बृहस्पति मिथुन राशि में हैं. शनि और शुक्र मीन राशि में स्थित हैं. केतु सिंह राशि में मौजूद हैं.

Aaj Ka Rashifal मेष से लेकर मीन तक

मेष राशि

आज चंद्रमा आपकी राशि के सप्तम भाव में संचरण करेंगे, जिससे दिन का आरंभ उत्साह और नई ऊर्जा लेकर आएगा. ऑफिस में नए प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी मिल सकती है, और आप इसे पूरी तरह से संभालने में सफल रहेंगे. मित्र या परिवार के साथ छोटे-मोटे विवाद हो सकते हैं, लेकिन जल्दी ही सुलझ जाएंगे. सेहत पर ध्यान दें. थोड़ी थकान महसूस हो सकती है. आज का समय पैसों के मामले में सोच-समझकर फैसले लेने का दिन है. यात्रा का योग बन रहा है. यह आपके लिए रोमांचक अनुभव ला सकता है. दोस्त और परिचित आपकी मदद के लिए आगे आएंगे. दिन के दूसरे हिस्से में मन की शांति के लिए ध्यान या हल्की एक्सरसाइज फायदेमंद रहेगी. रोमांस में हल्की-फुल्की नोक-झोंक हो सकती है, लेकिन प्यार की गर्माहट बनी रहेगी. आज आपका लकी नंबर 7 है और लकी कलर संतरी है.

वृषभ राशि

आज चंद्रमा आपकी राशि के छठे भाव में रहेंगे, जिसे आप किसी पुराने मित्र से मुलाकात कर सकते हैं, जो आपको खुश कर देगी. काम के मोर्चे पर थोड़ा तनाव रहेगा, लेकिन आपका धैर्य सब कुछ संभाल लेगा. वित्तीय मामले थोड़े उलझ सकते हैं, इसलिए बड़े निवेश या खर्च में संयम रखें. घर के मामलों में समझदारी से कदम उठाना जरूरी है. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन पेट या पाचन संबंधी दिक्कत हो सकती है. रचनात्मक कामों में मन लगेगा. कोई नया आइडिया आपके लिए लाभकारी साबित होगा. प्यार और रोमांस में कमी महसूस होगी साथी के साथ समय देने से रिश्ता में ताजगी आएगी. आज कोई छोटी सी खुशखबरी आपको मानसिक रूप से उत्साहित कर सकती है. दिन का समापन परिवार और प्रियजनों के साथ आराम से होगा. आज आपका लकी नंबर 3 और लकी कलर पिला है.

मिथुन राशि

आज चंद्रमा आपकी राशि के पंचम भाव में रहेंगे. आज का दिन आपको नए अवसर दे सकता है. ऑफिस या बिजनेस में किसी नए प्रोजेक्ट की शुरुआत होने वाली है, जो लोग पढ़ाई कर रहे हैं, उनके लिए भी सफलता के योग हैं. मानसिक रूप से आप स्वस्थ्य रहेंगे, जिससे कोई मुश्किल काम आसानी से निपट जाएगा. वित्तीय मामलों में सोच-समझकर निर्णय लें. सामाजिक जीवन में आपको कुछ सराहना की जाएगी, जो मन को अच्छा महसूस कराएगी. यात्रा का योग बन रहा है, लेकिन सुरक्षा का ध्यान रखें. स्वास्थ्य ठीक रहेगा. हल्की-फुल्की सैर और योग लाभदायक होंगे. प्यार में थोड़ी नोक-झोंक हो सकती है, लेकिन रिश्ते मजबूत रहेंगे. आज आपका लकी नंबर 9 और लकी कलर ग्रीन.

कर्क राशि

आज चंद्रमा आपकी राशि के चौथे भाव में संचरण करेंगे. दिन भावनाओं और रिश्तों पर केंद्रित रहेगा. परिवार के सदस्यों के साथ कोई छोटी बहस हो सकती है, लेकिन समझदारी से हल निकलेगा. कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा, जिससे काम आसानी से पूरे होंगे. पैसों के मामले में थोड़ी सावधानी जरूरी है. अनावश्यक खर्च टालें. स्वास्थ्य के लिए हल्की एक्सरसाइज और संतुलित आहार महत्वपूर्ण रहेगा. सामाजिक या धार्मिक कार्यक्रम में भाग लेने का मौका मिल सकता है. यात्रा के योग भी बन रहे हैं, लेकिन समय प्रबंधन जरूरी है. प्यार और रोमांस में हल्की मधुरता बनी रहेगी, साथी के साथ समय बिताने में आनंद आएगा. आज आपका लकी नंबर 2 और लकी कलर गुलाबी है.

सिंह राशि

आज चंद्रमा आपकी राशि के तीसरे भाव में संचरण करेंगे. आपका आत्मविश्वास उच्च स्तर पर रहेगा. कार्यस्थल पर आपके निर्णय दूसरों के लिए प्रेरणादायक होंगे. वित्तीय मामले थोड़े चुनौतीपूर्ण हो सकते हैं, इसलिए निवेश से पहले दो बार सोंच समझ लीजिए. परिवार और मित्रों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा, जो मन को खुशी देगा. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन थकान न आने दें. कोई नया शौक या रचनात्मक काम आपके मूड को बेहतर बनाएगा. यात्रा के लिए दिन अच्छा है, लेकिन लंबी यात्रा टालना बेहतर रहेगा. प्यार और रोमांस में जोश रहेगा. आज आपका लकी नंबर 5 और लकी कलर नीला है.

कन्या राशि

आज चंद्रमा आपकी राशि के दूसरे भाव में संचरण करेंगे. नौकरी या व्यवसाय में मेहनत का फल देगा. आपकी बुद्धिमानी और समझदारी से कोई कठिन कार्य आसानी से पूरा होगा. वित्तीय मामलों में योजना बनाकर खर्च करें. परिवार में खुशियां आएंगी. बच्चों या बुजुर्गों के साथ समय बिताना अच्छा रहेगा. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा. हल्की-फुल्की सैर मदद करेगी. दोस्तों के साथ मेलजोल बढ़ाने का अवसर मिलेगा. यात्रा के दौरान सावधानी बरतें. प्यार और रोमांस में मधुरता रहेगी. छोटे-छोटे रोमांटिक पल जीवन में खुशियां लाएंगे. आज आपका लकी नंबर 8 और लकी कलर स्लेटी है.

तुला राशि

आज चंद्रमा आपकी राशि के पहला भाव में संचरण करेंगे. मानसिक शांति और संतुलन पर ध्यान देने की जरुरत है. कार्यस्थल पर सहयोगियों से मेलजोल बढ़ेगा, लेकिन कुछ मामलों में विवाद भी हो सकता है. पैसों के मामलों में सोच-समझकर कदम उठाएं. परिवार और घर के मामलों में आपका योगदान महत्वपूर्ण रहेगा. स्वास्थ्य में हल्की थकान हो सकती है. आराम और नींद जरूरी है. सामाजिक कार्यक्रम में भाग लेने का अवसर मिलेगा. यात्रा के योग हैं, जो लाभकारी होंगे. प्यार में थोड़ी मधुरता के साथ साथी से अच्छे पल बिताने का मौका मिलेगा. दिन का समापन अपने प्रियजनों के साथ शांतिपूर्ण रहेगा. आज आपका लकी नंबर 6 और लकी कलर लाल है.

वृश्चिक राशि

आज चंद्रमा आपकी राशि के द्वादश भाव में संचरण करेंगे. आप अपनी मेहनत और लगन से किसी कठिन कार्य को पूरा करेंगे. कार्यस्थल पर आपका आत्मविश्वास और निर्णय क्षमता सबको प्रभावित करेगी. वित्तीय मामलों में कुछ अच्छी खबर मिल सकती है. परिवार में छोटे-मोटे तनाव हो सकते हैं, लेकिन संयम से हल निकलेगा. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन खानपान का ध्यान रखें. यात्रा के लिए दिन अनुकूल है. नई जगहों का अनुभव उत्साह बढ़ाएगा. मित्रों और परिचितों के साथ संबंध मजबूत होंगे. प्यार में रोमांचक पल आएंगे. पार्टनर के साथ अच्छा समय बीतेगा. आज आपका लकी नंबर 1 और लकी कलर सुनहरा है.

धनु राशि

आज चंद्रमा आपकी राशि के एकादश भाव में संचरण करेगे दिन के आरंभ से आत्मविश्वास और ऊर्जा से भर देगा.नए विचार और रचनात्मक योजना बनेंगी, जो काम और निजी जीवन दोनों में फायदेमंद होंगी. वित्तीय मामलों में स्थिरता रहेगी. परिवार और मित्रों के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा, जो मन को खुश करेगा.स्वास्थ्य में हल्की थकान हो सकती है, ध्यान और हल्की एक्सरसाइज फायदेमंद होगी. यात्रा के योग हैं, लेकिन सावधानी बरतें. प्रेम जीवन में रोमांस बढ़ेगा, साथी के साथ अच्छा समय बिताने से मन प्रसन्न रहेगा. कार्यक्षेत्र में प्रशंसा मिलेगी. आज आपका लकी नंबर 4 और लकी कलर सफेद है.

मकर राशि

आज चंद्रमा आपकी राशि के दशम भाव में संचरण करेंगे. दिन का आरंभ मेहनत और सफलता के साथ शुरू होगा. कार्यस्थल पर आपकी लगन और अनुशासन दूसरों के लिए मिसाल बनेगा. वित्तीय मामलों में सोच-समझकर कदम उठाएं. परिवार में किसी पुराने मुद्दे का समाधान मिल सकता है. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, हल्की सैर और संतुलित आहार मदद करेगा. सामाजिक जीवन में मेलजोल बढ़ेगा. यात्रा के लिए दिन अच्छा है. नए अनुभव मिलने के योग हैं. प्रेम और रोमांस में मधुरता बनी रहेगी. दिन का अंत परिवार के साथ आराम और शांति के साथ होगा. आज आपका लकी नंबर 9 और लकी कलर बैंगनी है.

कुंभ राशि

आज चंद्रमा आपकी राशि के नवम भाव में संचरण करेंगे. आपको किसी नए प्रोजेक्ट या काम में अवसर मिल सकता है. आपकी मेहनत और बुद्धिमानी इसे सफल बनाएगी. वित्तीय मामलों में फायदा होगा, लेकिन खर्च पर ध्यान रखें. परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने से मन खुश होगा. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा. हल्की-फुल्की व्यायाम लाभकारी होगी. संध्या के बाद किसी मांगलिक कार्यक्रम में समलित हो सकते है. नई जगह का अनुभव अच्छा रहेगा. प्रेम जीवन में हल्की-फुल्की मिठास बनी रहेगी. कार्यस्थल पर सम्मान मिलेगा, जिससे आत्मविश्वास बढ़ेगा. आज आपका लकी नंबर 7 और लकी कलर स्काई ब्लू है.

मीन राशि

आज चंद्रमा आपकी राशि के अष्टम भाव में संचरण करेंगे. आपका दिन भावनाओं और रचनात्मकता से भरा रहेगा. किसी कला या रचनात्मक काम में मन लगेगा. कार्यस्थल पर चुनौतियों का सामना धैर्य और समझदारी से करेंगे. वित्तीय मामलों में स्थिरता रहेगी. परिवार और मित्रों के साथ समय बिताने से मन प्रसन्न होगा. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा. ध्यान और हल्की एक्सरसाइज लाभकारी होगी. यात्रा के योग हैं, लेकिन सुरक्षा का ध्यान रखें. प्रेम और रोमांस में मधुरता बनी रहेगी. दिन का समापन शांति और संतोष के साथ होगा. आज आपका लकी नंबर 3 और लकी कलर हरा है.

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847

Also Read: देव गुरु के मार्गी होते ही इन राशियों को होगा बड़ा लाभ, जीवन में मिलेंगे कई शुभ परिणाम

विज्ञापन
Radheshyam Kushwaha

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. ज्योतिष शास्त्र, व्रत त्योहार, राशिफल के आलावा राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों को लिखने में रुचि हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola