कौन है ये मिस्ट्री गर्ल, ईशान किशन के फैंस बोले- यही तो हमारी भाभी है

ईशान किशन और अदिति हुंडिया
Ishan Kishan and Aditi Hundia: टी20 वर्ल्ड कप फाइनल से पहले ईशान किशन की रूमर्ड गर्लफ्रेंड अदिति हुंडिया चर्चा में हैं. वह वानखेड़े स्टेडियम में सूर्यकुमार यादव की पत्नी देविशा शेट्टी के साथ मैच देखती नजर आईं. सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद फैंस अदिति को 'बिहार की भाभी' कह रहे हैं.
Highlights
Ishan Kishan and Aditi Hundia: इंडिया और न्यूजीलैंड (IND vs NZ) के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) का फाइनल मुकाबला खेला जाना है. इस मैच से ठक पहले युवा भारतीय बल्लेबाज ईशान किशन (Ishan Kishan) की रूमर्ड गर्लफ्रेंड अदिति हुंडिया (Aditi Hundia) लगातार चर्चा का विषय बनी हुई हैं. अदिति के कई वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं. इन वीडियो में वह टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव की पत्नी देविशा शेट्टी के साथ मैच का मजा लेती नजर आ रही हैं.
वानखेड़े में देविशा के साथ दिखीं अदिति
अदिति हुंडिया और देविशा शेट्टी के ये वायरल वीडियो मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम के हैं. इसी मैदान पर भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप का अहम सेमीफाइनल मैच खेला गया था. इंटरनेट पर इन दोनों के हजारों वीडियो और तस्वीरें शेयर की जा रही हैं. एक वीडियो में अदिति स्टैंड्स से टीम इंडिया और खासकर ईशान किशन को चीयर करती दिख रही हैं. इस दौरान उनके ठीक बगल में सूर्या की पत्नी देविशा भी मौजूद हैं. इसके अलावा मैच खत्म होने के बाद के भी कुछ वीडियो सामने आए हैं, जहां अदिति और देविशा एक साथ स्टेडियम से बाहर निकलती दिख रही हैं. इन दोनों के बीच अच्छी बॉन्डिंग साफ नजर आ रही है.
वायरल ऑडियो में भी था जिक्र
यह पहली बार नहीं है जब ईशान और अदिति का नाम एक साथ चर्चा में है. कुछ समय पहले सोशल मीडिया पर एक ऑडियो क्लिप भी काफी वायरल हुआ था. उस ऑडियो में ईशान किशन अपने दादाजी से बात करते हुए सुने गए थे. बातचीत के दौरान ईशान अपने दादाजी से कहते हैं कि अदिति बता रही थी कि आपकी स्किन काफी ग्लो कर रही है. इस ऑडियो के सामने आने के बाद से ही दोनों के अफेयर की खबरों को खूब हवा मिली थी.
आखिर कौन हैं मिस्ट्री गर्ल अदिति हुंडिया?
अदिति हुंडिया राजस्थान के जयपुर शहर की रहने वाली हैं. वह भारत की एक जानी-मानी मॉडल और फैशन इन्फ्लुएंसर हैं. अदिति साल 2017 में फेमिना मिस इंडिया की फाइनलिस्ट रह चुकी हैं. इसके बाद उन्होंने 2018 में मिस दिवा सुप्रानेशनल का बड़ा खिताब भी अपने नाम किया था. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर भी उनका अच्छा खासा दबदबा है. वहां तीन लाख से ज्यादा लोग उन्हें फॉलो करते हैं. अदिति अपने फैंस के लिए अक्सर प्रोफेशनल फोटोशूट और लाइफस्टाइल से जुड़े अपडेट्स शेयर करती रहती हैं.
वायरल पोस्ट पर फैंस के रिएक्शन
इन सभी वायरल वीडियो और तस्वीरों के बीच एक बात सबसे ज्यादा कॉमन है. फैंस लगातार कमेंट सेक्शन में अदिति हुंडिया को ईशान किशन की गर्लफ्रेंड बता रहे हैं. कई क्रिकेट फैंस अदिति को ‘बिहार की भाभी’ कहकर संबोधित कर रहे हैं. आपको बता दें कि ईशान किशन मूल रूप से बिहार के रहने वाले हैं. हालांकि, अभी तक ईशान या अदिति की तरफ से अपने रिश्ते को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है और ना ही इसकी पुष्टि हुई है.
यह खबर सोशल मीडिया वायरल पोस्ट के आधार पर बनाई गई है.
ये भी पढ़ें-
बुमराह बनाम एलन-सीफर्ट: क्या जस्सी रोक पाएंगे कीवी ओपनर्स का तूफान
फाइनल में दिखेगा माही वे! टीम इंडिया को सपोर्ट करने अहमदाबाद पहुंचे कैप्टन कूल
क्या वरुण चक्रवर्ती होंगे प्लेइंग 11 से बाहर? आंकड़ों से जानते हैं कैसे कुलदीप को मिल सकता है मौका
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Aditya Kumar Varshney
आदित्य वार्ष्णेय एक अनुभवी खेल पत्रकार हैं, जो वर्तमान में कंटेंट राइटर के रूप में प्रभात खबर के साथ जुड़े हुए हैं. वह पिछले 5 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और स्पोर्ट्स बीट में गहरी पकड़ रखते हैं. आप क्रिकेट, फुटबॉल हॉकी, टेनिस और चेस जैसे खेलों पर लिखना पसंद करते हैं. आप मैच रिपोर्ट, विश्लेषणात्मक लेख, फीचर स्टोरी और एक्सप्लेनर आधारित कंटेंट तैयार करते हैं. आपने प्रभात खबर से पहले भारत समाचार में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (आउटपुट विभाग) के रूप में काम किया है, वहीं स्टार स्पोर्ट्स में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (क्रिकेट, हिंदी फीड) के तौर पर भी काम कर चुके हैं. आपके पास ब्रॉडकास्ट और डिजिटल दोनों प्लेटफॉर्म का मजबूत अनुभव है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




