ePaper

वृषभ राशिफल 08 मार्च 2026: क्या आज कमाई का नया रास्ता खुलेगा या मेहनत का फल अधूरा रह जाएगा?

Updated at : 08 Mar 2026 3:35 AM (IST)
विज्ञापन
Aaj Ka Vrishabh Rashifal

आज का वृषभ राशिफल

Vrishabh Aaj Ka Rashifal 8 March 2026: वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन क्या संकेत दे रहा है. क्या आज भाग्य आपके पक्ष में रहेगा. क्या रुके हुए कार्यों में सफलता मिलेगी? आइए जानते है ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.

विज्ञापन

Vrishabh Aaj Ka Rashifal 8 March 2026: वृषभ राशि. आज का दिन आपके लिए सावधानी बरतने का संकेत दे रहा है, क्योंकि आपकी राशि के छठे भाव में चंद्रमा का गोचर गुप्त शत्रुओं को सक्रिय कर सकता है. दशम भाव में स्थित सूर्य, मंगल और बुध की युति आपके कार्यभार में अचानक बहुत अधिक वृद्धि कर सकती है.

करियर-बिजनेस: नौकरीपेशा लोगों को आज ऑफिस में राजनीति का शिकार होना पड़ सकता है. अपने काम से काम रखें और किसी की बुराई न करें. व्यापारियों के लिए दिन मिला-जुला रहेगा. निवेश करने से पहले अनुभवी लोगों की सलाह लेना आपके वित्तीय हित में बहुत जरूरी होगा.

लव लाइफ: आज जीवनसाथी के साथ छोटी-छोटी बातों पर बहस होने की आशंका है, इसलिए अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें और विवाद को बढ़ने न दें. प्रेम जीवन में आज धैर्य की परीक्षा हो सकती है. पार्टनर की किसी बात से मन दुखी हो सकता है पर शांति बनाए रखें.

स्वास्थ्य: आज स्वास्थ्य के लिहाज से दिन थोड़ा नरम रह सकता है, पैरों में दर्द या मांसपेशियों में खिंचाव जैसी समस्या आपको परेशान कर सकती है. अधिक भागदौड़ के कारण थकान हावी रहेगी, इसलिए काम के बीच-बीच में आराम करना और पर्याप्त पानी पीना आपके लिए जरूरी है.

सावधानी: आज किसी को उधार देने से बचें, धन वापस मिलने में काफी कठिनाई का सामना करना पड़ेगा.
उपाय: गाय को गुड़ और रोटी खिलाएं.
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 6

ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581

Also Read: पंचांग 8 मार्च 2026: आज चैत्र कृष्णपक्ष की पंचमी उपरांत षष्ठी तिथि, जानें शुभ-अशुभ समय

Also Read: आज का लव राशिफल 8 मार्च 2026: इन राशियों की चमकेगी लव लाइफ, यहां जानें किसके रिश्ते में आएगी दूरी

विज्ञापन
Radheshyam Kushwaha

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. ज्योतिष शास्त्र, व्रत त्योहार, राशिफल के आलावा राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों को लिखने में रुचि हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola