ePaper

आज का लव राशिफल 8 मार्च 2026: इन राशियों की चमकेगी लव लाइफ, यहां जानें किसके रिश्ते में आएगी दूरी

Updated at : 08 Mar 2026 4:15 AM (IST)
विज्ञापन
Aaj ka Love Rashifal

आज का राशिफल

Aaj Ka Love Rashifal 8 March 2026: क्या आज पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर तकरार हो सकती है या फिर प्यार और रोमांस के खूबसूरत पल साथ बिताने का मौका मिलेगा? इन सभी सवालों के जवाब जानने के लिए पढ़ें आज का लव राशिफल

विज्ञापन

Aaj Ka Love Rashifal 8 March 2026: आज 8 मार्च 2026, रविवार है. चैत्र कृष्णपक्ष की पंचमी तिथि और ग्रहों की बदलती चाल आपके प्रेम जीवन में क्या उथल-पुथल मचाने वाली है, आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से आज कुम्भ राशि में सूर्य, मंगल, बुध और राहु की चतुर्ग्रही युति और तुला राशि में चंद्रमा का गोचर आपके रिश्तों पर किस तरह का असर डालेगा.

आज का लव राशिफल 8 मार्च 2026

मेष राशि

आज का दिन आपके लिए बेहद खास रहने वाला है, क्योंकि आपकी राशि के सप्तम भाव में चंद्रमा का गोचर पार्टनर के साथ आपके तालमेल को शानदार बनाएगा. लव लाइफ की बात करें तो आज आप और आपके प्रेमी के बीच पुराने गिले-शिकवे दूर होंगे और रोमांटिक डिनर का प्लान बनेगा. वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी के साथ घर की सजावट को लेकर चर्चा होगी. हालांकि, एकादश भाव के राहु-मंगल की दृष्टि के कारण शाम को किसी बाहरी व्यक्ति की वजह से छोटी अनबन हो सकती है, इसलिए दूसरों की बातों में न आएं.

वृषभ राशि

आज का दिन आपके लिए खतरे का संकेत दे रहा है, इसलिए सचेत रहे. क्योंकि छठे भाव का चंद्रमा और एकादश भाव के शुक्र-शनि प्रेम संबंधों में किसी बड़ी गलतफहमी का कारण बन सकते हैं. लव लाइफ की बात करें तो आज प्रेमी के साथ आपकी किसी पुरानी बात को लेकर तीखी बहस हो सकती है, जिससे मन उदास रहेगा. वैवाहिक जीवन में भी जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर आप चिंतित रह सकते हैं. रोमांटिक पलों की कमी खलेगी. धैर्य से काम लेना ही आज आपके रिश्ते को टूटने से बचा सकता है.

मिथुन राशि

आपकी राशि के पंचम भाव में चंद्रमा का संचार आज आपके प्रेम जीवन में खुशियों की बौछार लेकर आएगा. लव लाइफ की बात करें तो आज आप अपने पार्टनर को कोई बड़ा सरप्राइज दे सकते हैं या प्रेम का इजहार कर सकते हैं. वैवाहिक जीवन में रोमांस और ताजगी बनी रहेगी. हालांकि, कुम्भ राशि के राहु-मंगल की नवम दृष्टि के कारण पिता या ससुर से आपके पार्टनर के संबंधों में तनाव आ सकता है. अनबन से बचने के लिए परिवार और प्रेम के बीच संतुलन बनाएं.

कर्क राशि

आज भारी नुकसान हो सकता है, सचेत रहे क्योंकि आपकी राशि के चतुर्थ भाव का चंद्रमा और अष्टम भाव के सूर्य-राहु मानसिक अशांति पैदा करेंगे. लव लाइफ की बात करें तो आज आपके पार्टनर को आपकी कोई बात चुभ सकती है, जिससे वह आपसे दूरी बना सकते हैं. वैवाहिक जीवन में कड़वाहट आ सकती है क्योंकि आप एक-दूसरे पर शक कर सकते हैं. आज रोमांटिक होने के बजाय शांत रहने की कोशिश करें, वरना बात ब्रेकअप तक पहुंच सकती है.

सिंह राशि

आज का दिन आपके लिए बेहद खास रहने वाला है, क्योंकि आपकी राशि के तृतीय भाव में चंद्रमा और लग्न के केतु आपको साहसी बनाएंगे. लव लाइफ की बात करें तो आज आप अपने प्रेमी के साथ कहीं लंबी सैर पर निकल सकते हैं, जहां ढेर सारी बातें और पुराने रोमांटिक पल याद आएंगे. वैवाहिक जीवन में सप्तम भाव के मंगल-राहु के कारण पार्टनर थोड़ा जिद्दी स्वभाव दिखा सकता है, लेकिन आपकी समझदारी स्थिति संभाल लेगी. दिन खुशियों भरा बीतेगा.

कन्या राशि

आज का दिन मिला-जुला रहने वाला है, क्योंकि द्वितीय भाव का चंद्रमा वाणी को मधुर तो बनाएगा लेकिन कुम्भ के ग्रहों का प्रभाव खर्चे बढ़ाएगा. लव लाइफ की बात करें तो आज आप अपने पार्टनर को कोई कीमती उपहार दे सकते हैं जिससे प्रेम और बढ़ेगा. वैवाहिक जीवन में तालमेल अच्छा रहेगा, लेकिन सप्तम भाव के शनि-शुक्र के कारण जीवनसाथी कुछ उदास रह सकता है. अनबन को दूर करने के लिए उन्हें अपना समय दें.

तुला राशि

आज का दिन आपके लिए बेहद खास रहने वाला है, क्योंकि आपकी राशि में ही चंद्रमा का गोचर आपको आकर्षक और रोमांटिक बना रहा है. लव लाइफ की बात करें तो आज प्रेमी और आपके बीच की दूरियां खत्म होंगी और आप एक-दूसरे के प्रति बहुत अधिक आकर्षित महसूस करेंगे. वैवाहिक जीवन में भी मधुरता रहेगी और पार्टनर आपके हर फैसले में साथ देगा. आज का दिन यादगार पलों को जीने का है, बस कुम्भ के राहु की नजर से बचने के लिए अपनी खुशियों का दिखावा न करें.

वृश्चिक राशि

आज का दिन आपके लिए खतरे का संकेत दे रहा है, क्योंकि द्वादश भाव का चंद्रमा और चतुर्थ भाव के राहु-मंगल मानसिक तनाव और अलगाव का योग बना रहे हैं. लव लाइफ की बात करें तो आज प्रेमी के साथ बेवजह की बहस आपके रिश्ते में दरार डाल सकती है. वैवाहिक जीवन में भी अशांति रहने की संभावना है, छोटी सी बात बड़ी लड़ाई का रूप ले सकती है. आज मौन रहना ही आपके लिए सबसे अच्छा उपाय है.

धनु राशि

आपकी राशि के एकादश भाव में चंद्रमा का बैठना आज आपके लिए शुभ समाचार लाएगा. लव लाइफ की बात करें तो आज मित्रों के सहयोग से आपके प्रेम विवाह की बात घर पर आगे बढ़ सकती है. वैवाहिक जीवन में संतान सुख की प्राप्ति या उनसे जुड़ी कोई खुशी आपके और आपके जीवनसाथी को करीब लाएगी. आज का दिन बेहद रोमांटिक रहेगा और आप पुरानी अनबन को भूलकर नई शुरुआत करेंगे.

मकर राशि

आज का दिन आपके लिए कार्यक्षेत्र में व्यस्तता भरा रहेगा, जिसका असर आपकी लव लाइफ पर पड़ सकता है. लव लाइफ की बात करें तो पार्टनर को समय न दे पाने के कारण वे आपसे नाराज हो सकते हैं. वैवाहिक जीवन में भी काम और घर के बीच संतुलन बनाना मुश्किल होगा. हालांकि, शाम को चंद्रमा की कृपा से परिस्थितियां सुधरेंगी और एक रोमांटिक कॉल आपके मूड को फ्रेश कर देगी. वाणी पर नियंत्रण रखें वरना भारी नुकसान हो सकता है.

कुंभ राशि

आज का दिन आपके लिए बेहद खास रहने वाला है, क्योंकि आपकी राशि में सूर्य, मंगल, बुध और राहु की युति आपको बहुत भावुक और उर्जावान बनाएगी. लव लाइफ की बात करें तो आज आप अपने पार्टनर के प्रति बहुत अधिक अधिकार जता सकते हैं, जिससे वे थोड़ा असहज महसूस करेंगे. वैवाहिक जीवन में रोमांस चरम पर रहेगा, लेकिन राहु के कारण छोटे-छोटे विवाद भी होते रहेंगे. अनबन को प्यार से सुलझाएं तो दिन बहुत खूबसूरत रहेगा.

मीन राशि

आज भारी नुकसान हो सकता है, सचेत रहे. क्योंकि आपकी राशि में शनि-शुक्र की युति और अष्टम भाव का चंद्रमा आपके गुप्त संबंधों को उजागर कर सकता है. लव लाइफ की बात करें तो आज पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर बड़ा झगड़ा होने की आशंका है. वैवाहिक जीवन में भी दूरियां बढ़ सकती हैं. आज मन बहुत अशांत रहेगा और प्रेमी के प्रति अविश्वास की भावना जाग सकती है. खुद पर काबू रखें और किसी भी नतीजे पर पहुंचने से पहले पूरी बात जान लें.

ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581

Also Read: पंचांग 8 मार्च 2026: आज चैत्र कृष्णपक्ष की पंचमी उपरांत षष्ठी तिथि, जानें शुभ-अशुभ समय

विज्ञापन
Radheshyam Kushwaha

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. ज्योतिष शास्त्र, व्रत त्योहार, राशिफल के आलावा राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों को लिखने में रुचि हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola