Virgo Monthly Horoscope July 2025: कन्या राशि के लिए पूंजी निवेश अनुकूल रहेगा, पढ़ें मासिक राशिफल
Published by : Shaurya Punj Updated At : 30 Jun 2025 11:15 AM
Virgo Monthly Horoscope July 2025
Virgo Monthly Horoscope July 2025: जुलाई 2025 कन्या राशि के जातकों के लिए वित्तीय दृष्टि से लाभकारी रह सकता है. इस महीने किया गया पूंजी निवेश भविष्य में अच्छे परिणाम देगा. कार्यक्षेत्र में स्थिरता बनी रहेगी और पारिवारिक वातावरण भी सहयोगात्मक रहेगा. सोच-समझकर लिए गए निर्णय फायदेमंद सिद्ध होंगे.
कन्या राशि जुलाई 2025 का मासिक राशिफल
Virgo Monthly Horoscope July 2025: जुलाई का महीना आपके जीवन में कई मोर्चों पर संतुलन और संभावनाएं लेकर आ रहा है. परिवार, व्यापार, नौकरी, शिक्षा, प्रेम और स्वास्थ्य जैसे विषयों को लेकर मन में कई सवाल उठते हैं. आपके ग्रहों और नक्षत्रों की स्थिति के आधार पर जाने कैसा रहेगा यह महीना.
पारिवारिक जीवन
कन्या राशि के जातकों के लिए जुलाई का महीना परिवारिक जीवन में संतुलन और सहयोग से भरा रहेगा. परिजनों में आपसी तालमेल और स्नेह बना रहेगा. परिवार के सदस्य एक-दूसरे के कामों में सहयोग करेंगे. मान-सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. किसी मांगलिक आयोजन या पारिवारिक यात्रा का भी योग है. हालांकि 26 जुलाई के बाद कुछ तनावपूर्ण स्थितियां उत्पन्न हो सकती हैं, जिन्हें आप सहजता से संभाल लेंगे.
Taurus Monthly Horoscope July 2025: वृषभ राशि वालों का विवाद की आशंका है, पढ़ें मासिक राशिफल
व्यापार और नौकरी
व्यापार के दृष्टिकोण से यह माह सकारात्मक संकेत लेकर आया है. व्यवसाय को नई दिशा देने से लाभ होगा. खासकर ऑनलाइन, शेयर बाजार या डिजिटल मार्केटिंग से जुड़े लोग बेहतर लाभ की स्थिति में रहेंगे. थोक व्यापारियों के लिए पूंजी निवेश अनुकूल रहेगा. नौकरीपेशा लोगों को मेहनत अधिक करनी पड़ेगी. कार्य में समयबद्धता और समर्पण बनाए रखें, तभी सफलता मिलेगी.
शिक्षा और करियर
विद्यार्थियों के लिए यह समय उत्साह और प्रगति का रहेगा. मेहनत का फल मिलेगा. प्राथमिक शिक्षा के छात्रों को सिलेबस के अनुसार पढ़ाई करनी चाहिए, वहीं उच्च शिक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को अपनी कमजोरियों पर ध्यान देने की जरूरत है. इस महीने करियर को लेकर नई ऊर्जा और सकारात्मकता बनी रहेगी.
Virgo Monthly Horoscope July 2025: कन्या राशि के लिए पूंजी निवेश अनुकूल रहेगा, पढ़ें मासिक राशिफल
प्रेम और वैवाहिक जीवन
प्रेम जीवन में इस महीने रोमांस और भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा. साथी का पूरा सहयोग मिलेगा और रिश्ते में मिठास बनी रहेगी. प्रेम प्रस्ताव मिलने या देने के योग हैं. सिंगल जातक दिल की बात कहने में संकोच न करें—सफलता मिल सकती है. वैवाहिक जीवन सामान्य रहेगा, बस छोटी बातों को नजरअंदाज करना सीखें.
स्वास्थ्य
स्वास्थ्य की दृष्टि से यह महीना संतोषजनक रहेगा. आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत रहेगी. हालांकि मौसम परिवर्तन के कारण सर्दी, खांसी और हल्का बुखार हो सकता है. बाहर के खाने से बचें और खानपान संतुलित रखें. लंबे समय से बीमार चल रहे लोगों को इस महीने स्वास्थ्य में सुधार मिलेगा.
लकी नंबर: 6
लकी कलर: सफेद
Pisces Monthly Horoscope July 2025: मीन राशि वाले भावनाओं पर नियंत्रण रखें, पढ़ें मासिक राशिफल
उपाय
- प्रतिदिन भगवान गणेश को दूर्वा अर्पित करें.
- गणेश मंत्र का जाप करें: “ॐ गण गणपतये नमः”
- जरूरतमंदों को भोजन कराएं.
- नियमित बजरंग बाण का पाठ करें.
यदि आप जन्मकुंडली, वास्तु शास्त्र, रत्न चयन या किसी पर्व-त्योहार से जुड़ी ज्योतिषीय सलाह चाहते हैं, तो संपर्क करें:
8080426594 / 9545290847
ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष, वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










