Aquarius Monthly Horoscope July 2025: कुंभ राशि वालों से सीनियर अधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे, पढ़ें मासिक राशिफल
Published by : Shaurya Punj Updated At : 30 Jun 2025 11:11 AM
Aquarius Monthly Horoscope July 2025
Aquarius Monthly Horoscope July 2025: जुलाई 2025 में कुंभ राशि के जातकों के लिए यह महीना करियर के लिहाज से शुभ संकेत ला रहा है. कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत और व्यवहार से वरिष्ठ अधिकारी प्रसन्न रहेंगे. नए प्रोजेक्ट और जिम्मेदारियों में सफलता मिलेगी. निजी जीवन में भी सकारात्मक बदलाव संभव हैं.
कुंभ राशि जुलाई 2025 का मासिक राशिफल
Aquarius Monthly Horoscope July 2025: हर कोई जानना चाहता है कि आने वाला महीना उनके लिए कैसा रहेगा—परिवार में शांति बनी रहेगी या नहीं, व्यापार में लाभ होगा या हानि, करियर में सफलता मिलेगी या कोई चुनौती सामने आएगी? इन्हीं सब सवालों के उत्तर लेकर आए हैं ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा जी, जिन्होंने ग्रहों और नक्षत्रों की स्थिति के आधार पर कुंभ राशि के लिए जुलाई 2025 का विस्तृत विश्लेषण प्रस्तुत किया है.
पारिवारिक जीवन
इस माह पारिवारिक स्थिति सामान्य रहेगी. किसी कार्य को लेकर जल्दबाज़ी करने से बचें, अन्यथा रिश्तों में खटास आ सकती है. घर के सदस्य अनुशासन में रहेंगे और वातावरण शांतिपूर्ण बना रहेगा. परिवारिक संपत्ति को लेकर विवाद हो सकता है, लेकिन आपसी संवाद और समझदारी से मामला सुलझेगा. भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा और उनके साथ सामंजस्य बना रहेगा.
Taurus Monthly Horoscope July 2025: वृषभ राशि वालों का विवाद की आशंका है, पढ़ें मासिक राशिफल
व्यापार और नौकरी
बिजनेस से जुड़े लोगों के लिए यह महीना लाभदायक सिद्ध होगा. ग्रहों की अनुकूलता के चलते आपको अच्छे अवसर और मुनाफा मिलेगा. इस समय निवेश करना लाभकारी रहेगा. मार्केट में आपकी छवि और प्रतिष्ठा बढ़ेगी. नौकरी करने वालों के लिए भी यह समय अनुकूल है. 15 जुलाई तक कार्यक्षेत्र में मन लगा रहेगा और आपको बड़े प्रोजेक्ट पर काम करने का मौका मिल सकता है. सीनियर अधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे.
शिक्षा और करियर
छात्रों के लिए जुलाई का महीना अपने कौशल और प्रतिभा दिखाने का समय है. हालांकि कुछ चुनौतिया सामने आ सकती हैं, लेकिन आप धैर्य और मेहनत से उन्हें पार कर लेंगे. उच्च शिक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को इस महीने सफलता मिलने की संभावना है.जो युवा नौकरी में हैं, उन्हें कार्य शैली में बदलाव करके अनुशासित ढंग से कार्य करना चाहिए—आपका प्रभाव बढ़ेगा.
Virgo Monthly Horoscope July 2025: कन्या राशि के लिए पूंजी निवेश अनुकूल रहेगा, पढ़ें मासिक राशिफल
प्रेम जीवन
प्रेम जीवन की शुरुआत थोड़ी उलझनों से भरी हो सकती है, लेकिन दूसरे सप्ताह के बाद प्रेम संबंधों में सुधार होगा और रिश्ता मजबूत बनेगा. आपसी विश्वास बढ़ेगा और साथी से नजदीकियां बढ़ेंगी. जो लोग सिंगल हैं, उनके लिए 15 जुलाई के बाद सोशल मीडिया के माध्यम से नए रिश्ते बनने के संकेत हैं.वैवाहिक जीवन में हल्का उतार-चढ़ाव रह सकता है और जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहना पड़ेगा.
Pisces Monthly Horoscope July 2025: मीन राशि वाले भावनाओं पर नियंत्रण रखें, पढ़ें मासिक राशिफल
स्वास्थ्य
स्वास्थ्य के लिहाज़ से यह महीना सावधानी बरतने वाला रहेगा. छोटी-मोटी बीमारियों को नजरअंदाज़ न करें. इस समय मंगल और केतु के प्रभाव के कारण पेट संबंधी परेशानियाँ हो सकती हैं. दूसरे सप्ताह में चोट-चपेट की भी आशंका है, इसलिए यात्रा या वाहन चलाते समय सतर्क रहें.
लकी नंबर: 8
लकी कलर: ग्रे
उपाय
- भगवान विष्णु की विधिवत पूजा करें.
- वृद्ध ब्राह्मण को भोजन कराएं.
- प्रति दिन भगवान शिव का अभिषेक करें.
ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष, वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594 / 9545290847
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










