Leo Monthly Horoscope July 2025: सिंह राशि वाले कार्यस्थल पर विवादों से बचें, पढ़ें जुलाई 2025 का मासिक राशिफल
Published by : Shaurya Punj Updated At : 30 Jun 2025 11:16 AM
Leo Monthly Horoscope July 2025
Leo Monthly Horoscope July 2025: जुलाई 2025 सिंह राशि के जातकों के लिए कार्यस्थल पर सावधानी बरतने का समय है. छोटे-मोटे विवाद या गलतफहमियां तनाव का कारण बन सकती हैं। धैर्य और विनम्रता से काम लें। निजी जीवन में स्थिति बेहतर रहेगी और पारिवारिक सहयोग बना रहेगा। निर्णय सोच-समझकर लें.
Leo Monthly Horoscope July 2025: जुलाई का महीना अपने साथ नई चुनौतियां और संभावनाएं लेकर आता है. इस महीने सिंह राशि के जातकों के लिए पारिवारिक जीवन, व्यापार, शिक्षा, प्रेम और स्वास्थ्य से जुड़ी कई बातें महत्वपूर्ण होंगी. आइए जानते हैं इस महीने आपके जीवन में क्या-क्या बदलाव हो सकते हैं और कौन-से उपाय आपके लिए लाभदायक रहेंगे.
पारिवारिक जीवन
इस महीने पारिवारिक जीवन में बदलाव की संभावनाएं अधिक रहेंगी. मंगल और केतु के कुंज योग के प्रभाव से पारिवारिक रिश्तों में कुछ तनाव उत्पन्न हो सकता है. आपसी संवाद के दौरान वाणी पर नियंत्रण रखना जरूरी है. गुस्से और अहंकार से बचें. घर में इलेक्ट्रॉनिक या इलेक्ट्रिक उपकरणों में खराबी की संभावना है. अपनी मनमानी करने से बचें और सभी निर्णय सोच-समझकर लें.
Taurus Monthly Horoscope July 2025: वृषभ राशि वालों का विवाद की आशंका है, पढ़ें मासिक राशिफल
व्यापार और नौकरी
व्यापार से जुड़े जातकों को इस महीने नए निवेश से बचने की सलाह दी जाती है. विशेष रूप से आयात-निर्यात से जुड़े व्यवसाय में धैर्य रखें. इस समय बड़ा जोखिम लेने से हानि हो सकती है. नए व्यापारिक योजनाओं को फिलहाल स्थगित करना उचित रहेगा. नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में मेहनत का फल मिलेगा, लेकिन 15 जुलाई के बाद वरिष्ठों से अपेक्षित सहयोग में कमी आ सकती है. कार्यस्थल पर विवादों से बचें.
शिक्षा और करियर
छात्रों के लिए जुलाई का महीना अवसरों से भरा रहेगा. पढ़ाई में रुचि बढ़ेगी और उच्च शिक्षा की दिशा में प्रगति होगी. बीच-बीच में चुनौतियां भी आएंगी, लेकिन साहस और आत्मविश्वास से आप उन्हें पार कर लेंगे. प्रोजेक्ट्स और असाइनमेंट्स में सफलता मिलेगी और सीनियर्स का मार्गदर्शन भी प्राप्त होगा. करियर में आपका प्रदर्शन सराहनीय रहेगा.
प्रेम और वैवाहिक जीवन
प्रेम जीवन आनंदमय रहेगा. साथी के साथ रोमांटिक समय बिताएंगे, जिससे रिश्ते में ताजगी और मिठास आएगी. सिंगल लोगों को कार्यस्थल पर किसी सहकर्मी से विशेष लगाव हो सकता है. वैवाहिक जीवन में बच्चों की जिम्मेदारियों के चलते साथी को कम समय दे पाएंगे, लेकिन इससे रिश्ते पर कोई गंभीर असर नहीं पड़ेगा.
Virgo Monthly Horoscope July 2025: कन्या राशि के लिए पूंजी निवेश अनुकूल रहेगा, पढ़ें मासिक राशिफल
स्वास्थ्य
स्वास्थ्य की दृष्टि से यह महीना सामान्य रहेगा. 15 जुलाई तक सूर्य एकादश भाव में होने के कारण स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा. आप ऊर्जावान महसूस करेंगे. हालांकि, दूसरे सप्ताह से मौसम में बदलाव के कारण सर्दी-जुकाम जैसी समस्याएं हो सकती हैं. रक्त संबंधित रोगों से पीड़ित लोगों को खानपान में विशेष सतर्कता बरतनी चाहिए.
लकी नंबर: 9
लकी कलर: स्लेटी
Pisces Monthly Horoscope July 2025: मीन राशि वाले भावनाओं पर नियंत्रण रखें, पढ़ें मासिक राशिफल
उपाय
- प्रतिदिन प्रातःकाल तांबे के लोटे में जल और लाल चंदन डालकर भगवान सूर्य को अर्घ्य दें.
- भगवान विष्णु की आराधना करें और चना दाल का दान करें.
- नित्य हनुमान चालीसा का पाठ करें.
जन्मकुंडली, वास्तु, रत्न परामर्श या व्रत-त्योहार से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए संपर्क करें:
8080426594 / 9545290847
ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष, वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










