Taurus Monthly Horoscope July 2025: वृषभ राशि वालों का विवाद की आशंका है, पढ़ें मासिक राशिफल
Published by : Shaurya Punj Updated At : 30 Jun 2025 11:19 AM
Taurus Monthly Horoscope July 2025
Taurus Monthly Horoscope July 2025: जुलाई 2025 वृषभ राशि के जातकों के लिए संयम और धैर्य की परीक्षा का समय हो सकता है.कार्यस्थल या पारिवारिक जीवन में किसी प्रकार के विवाद की आशंका है. वाणी और व्यवहार में सावधानी रखें. शांतिपूर्वक परिस्थितियों को संभालने से माहौल सकारात्मक बना रहेगा.
Taurus Monthly Horoscope July 2025: जुलाई का महीना शुरू होते ही हर व्यक्ति जानना चाहता है कि यह समय उनके लिए कैसा रहेगा. क्या पारिवारिक जीवन में शांति बनी रहेगी? व्यापार में लाभ होगा या नुकसान? करियर में तरक्की मिलेगी या रुकावटें आएंगी? इन्हीं सवालों का जवाब दे रहे हैं ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा, जिन्होंने वृष राशि के जातकों के लिए ग्रहों और नक्षत्रों की चाल के आधार पर यह मासिक भविष्यफल तैयार किया है.
पारिवारिक जीवन
वृष राशि वालों के लिए जुलाई का प्रारंभ पारिवारिक दृष्टि से थोड़ा चुनौतीपूर्ण रहेगा. घर के सदस्यों के बीच मतभेद और भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो सकती है. पुरानी बातों को लेकर विवाद बढ़ सकते हैं, जिससे मानसिक तनाव बना रहेगा. पारिवारिक संपत्ति को लेकर भी विवाद की आशंका है. खर्चों में वृद्धि आपको चिंतित कर सकती है. हालांकि, 28 जुलाई के बाद स्थितियों में सुधार होगा. माता के स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें.
Taurus Monthly Horoscope July 2025: वृषभ राशि वालों का विवाद की आशंका है, पढ़ें मासिक राशिफल
व्यापार और नौकरी
व्यापार के लिहाज़ से यह महीना थोड़ा कठिन रहने वाला है. व्यापार में लाभ पाने के लिए आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी. ग्राहकों से संबंध मधुर बनाए रखें और अपने व्यवहार में विनम्रता लाएं. 13 जुलाई के बाद विशेष सतर्कता बरतें, क्योंकि व्यापारिक निर्णयों में नुकसान की संभावना है. नौकरीपेशा लोगों के लिए यह समय थोड़ा बेहतर रहेगा. वरिष्ठ अधिकारियों से तालमेल बनाए रखें और उनके निर्देशों का सम्मान करें.
शिक्षा और करियर
छात्रों को इस माह पढ़ाई में विशेष ध्यान देना होगा. तीसरे भाव में बुध होने के कारण उच्च शिक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को सीनियर्स से सहायता मिलेगी. आत्मविश्वास बढ़ेगा, लेकिन मेहनत की आवश्यकता अधिक रहेगी. करियर की दृष्टि से माह की शुरुआत अनुकूल रहेगी, पर 13 जुलाई के बाद कुछ रुकावटें सामने आ सकती हैं.
प्रेम और वैवाहिक जीवन
प्रेम जीवन में अचानक बदलाव की संभावना है. प्रेमी के साथ अच्छा समय बीतेगा, लेकिन कार्यभार अधिक होने के कारण साथी को समय नहीं दे पाएंगे, जिससे मनमुटाव हो सकता है. लिव-इन रिलेशन में रह रहे लोगों को सुखद अनुभव होंगे. जो लोग सिंगल हैं, उन्हें इस माह नया जीवनसाथी मिल सकता है. वैवाहिक जीवन में तनाव बना रह सकता है, ग्रहों की स्थिति अनुकूल नहीं होने के कारण रिश्ते में कमजोरी आ सकती है.
Virgo Monthly Horoscope July 2025: कन्या राशि के लिए पूंजी निवेश अनुकूल रहेगा, पढ़ें मासिक राशिफल
स्वास्थ्य
स्वास्थ्य की दृष्टि से यह महीना सावधानी मांगता है. मंगल और केतु की स्थिति आपके स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकती है. कार्य करने के बाद जल्दी थकान महसूस हो सकती है. मौसमी बीमारियों और त्वचा संबंधित परेशानियां परेशान कर सकती हैं. मानसिक रूप से भी आप अस्थिरता का अनुभव कर सकते हैं. वर्षा में भीगने से बचें और अपनी दिनचर्या संतुलित रखें.
लकी नंबर: 6
लकी कलर: पीला
Pisces Monthly Horoscope July 2025: मीन राशि वाले भावनाओं पर नियंत्रण रखें, पढ़ें मासिक राशिफल
उपाय
- बुधवार को मंदिर में तिल का दान करें.
- भगवान विष्णु की पूजा करें.
- मंगल स्तोत्र का नियमित पाठ करें.
जन्मकुंडली, रत्न, वास्तु दोष निवारण या व्रत-त्योहार संबंधित जानकारी के लिए संपर्क करें:
8080426594 / 9545290847
ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष, वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










