Pisces Monthly Horoscope July 2025: मीन राशि वाले भावनाओं पर नियंत्रण रखें, पढ़ें मासिक राशिफल
Published by : Shaurya Punj Updated At : 30 Jun 2025 11:10 AM
Pisces Monthly Horoscope July 2025
Pisces Monthly Horoscope July 2025: जुलाई का महीना मीन राशि के जातकों के लिए आत्मनिरीक्षण और भावनात्मक संतुलन का समय है. इस दौरान भावनाओं में बहने के बजाय ठोस निर्णय लेने की आवश्यकता होगी.करियर, रिश्तों और स्वास्थ्य के क्षेत्रों में संतुलित दृष्टिकोण अपनाना लाभदायक रहेगा.
मीन राशि जुलाई 2025 का मासिक राशिफल
मीन राशि वालों के लिए जुलाई का महीना पारिवारिक दृष्टिकोण से संतुलित रहेगा. यदि पहले से कोई पारिवारिक विवाद चल रहा था, तो इस महीने वह शांतिपूर्वक समाप्त हो सकता है. घर के सदस्य आपसी सामंजस्य के साथ कार्य करेंगे. 15 जुलाई के बाद पारिवारिक वातावरण में भावनात्मक निकटता बढ़ेगी. भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा और मांगलिक कार्यों के योग भी बनेंगे. रिश्तेदारों का आना-जाना भी लगा रहेगा.
Taurus Monthly Horoscope July 2025: वृषभ राशि वालों का विवाद की आशंका है, पढ़ें मासिक राशिफल
व्यापार और नौकरी
इस महीने व्यापारियों को विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है. ग्रहों की स्थिति कमजोर होने के कारण जल्दबाज़ी में निर्णय न लें. कोई भी नया निवेश नुकसानदायक हो सकता है. बाज़ार में प्रतिष्ठा को लेकर सतर्क रहें, कोई आपकी छवि को प्रभावित करने की कोशिश कर सकता है.वहीं नौकरी करने वालों के लिए यह महीना बहुत अनुकूल रहेगा. कार्यक्षेत्र में आपकी अहमियत बढ़ेगी, वरिष्ठ अधिकारी आपके कार्य की प्रशंसा करेंगे और नई ज़िम्मेदारियां मिल सकती हैं.
Virgo Monthly Horoscope July 2025: कन्या राशि के लिए पूंजी निवेश अनुकूल रहेगा, पढ़ें मासिक राशिफल
शिक्षा और करियर
छात्रों के लिए जुलाई का महीना उत्कृष्ट प्रदर्शन का संकेत दे रहा है. जितनी मेहनत करेंगे, उतना ही लाभ मिलेगा. जो विद्यार्थी टेलिकॉम्युनिकेशन, सोशल नेटवर्किंग या कॉमर्स के क्षेत्र में हैं, उन्हें नई उपलब्धियाँ हासिल होंगी. करियर के लिहाज से यह समय सकारात्मक और स्थिरता देने वाला रहेगा. आपका आत्मविश्वास और मेहनत आपको आगे बढ़ने में मदद करेगी.
प्रेम जीवन
प्रेम जीवन में इस महीने थोड़ी नकारात्मकता देखी जा सकती है. किसी पुरानी बात को लेकर मतभेद हो सकते हैं. रिश्तों में मोहभंग की स्थिति बन सकती है. 18 जुलाई के बाद संबंधों में और भी कड़वाहट आ सकती है, इसलिए अपनी बातों और भावनाओं पर नियंत्रण रखें.वैवाहिक जीवन में भी संयम और मर्यादा बनाए रखना आवश्यक है. किसी भी विवाद से बचें और बातों को प्यार से सुलझाने की कोशिश करें.
Pisces Monthly Horoscope July 2025: मीन राशि वाले भावनाओं पर नियंत्रण रखें, पढ़ें मासिक राशिफल
स्वास्थ्य
स्वास्थ्य के लिहाज़ से यह महीना मिश्रित परिणाम देगा. शनि के प्रभाव से अपच, गैस और खांसी-जुकाम जैसी समस्याएं परेशान कर सकती हैं, विशेषकर माह के दूसरे सप्ताह में. कोई गंभीर बीमारी का संकेत नहीं है, लेकिन दिनचर्या और खानपान में सावधानी जरूरी है.
लकी नंबर: 1
लकी कलर: पीला
उपाय
- भगवान विष्णु की विधिवत पूजा करें.
- वृद्ध ब्राह्मण को भोजन कराएं.
- प्रति दिन भगवान शिव का अभिषेक करें.
- जन्मकुंडली, वास्तु, रत्न या व्रत-त्योहार से जुड़ी किसी भी जानकारी के लिए संपर्क करें:
ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष, वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594 / 9545290847
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










