Cancer Monthly Horoscope July 2025: कर्क राशि वालों के साथ बेवजह की बातें विवाद का कारण बन सकती हैं, पढ़ें मासिक राशिफल
Published by : Shaurya Punj Updated At : 30 Jun 2025 11:18 AM
Cancer Monthly Horoscope July 2025
Cancer Monthly Horoscope July 2025: जुलाई 2025 कर्क राशि के जातकों के लिए संवाद में सावधानी बरतने का समय है. बेवजह की बातें या गलतफहमियां किसी विवाद का कारण बन सकती हैं. संयम और समझदारी से बात करें. पारिवारिक जीवन में भावनात्मक जुड़ाव बना रहेगा, लेकिन कार्यक्षेत्र में धैर्य जरूरी होगा.
कर्क राशि जुलाई 2025 का मासिक राशिफल
Cancer Monthly Horoscope July 2025: जुलाई का महीना हर किसी के लिए नई उम्मीदें, नई चुनौतियाँ और नए अवसर लेकर आता है. इस दौरान हमारे मन में यह सवाल बार-बार उठते हैं — क्या परिवार में सुख-शांति रहेगी? व्यापार में लाभ होगा या घाटा? नौकरी और करियर में प्रगति होगी या नहीं? इन्हीं सभी पहलुओं पर आधारित है कर्क राशि के जातकों के लिए यह मासिक राशिफल, जिसे प्रस्तुत कर रहे हैं ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा, जो आपकी कुंडली और ग्रहों की चाल के अनुसार सटीक विश्लेषण करते हैं.
पारिवारिक जीवन
इस महीने पारिवारिक जीवन कुछ चुनौतियों भरा रह सकता है. मंगल द्वितीय भाव में और केतु तथा वृहस्पति द्वादश भाव में होने के कारण परिवार के सदस्यों के साथ छोटी-छोटी बातों पर तनाव संभव है. आपकी बातें परिवार को पसंद नहीं आएंगी, जिससे मतभेद गहरे हो सकते हैं. हालांकि 15 जुलाई के बाद पारिवारिक माहौल में सकारात्मक बदलाव आएगा और किसी मांगलिक कार्य का आयोजन भी संभव है.
Taurus Monthly Horoscope July 2025: वृषभ राशि वालों का विवाद की आशंका है, पढ़ें मासिक राशिफल
व्यापार और नौकरी
व्यापारियों के लिए यह महीना प्रगति देने वाला रहेगा. अपने संयम और समझदारी से व्यापार में स्थिरता बनाए रखेंगे. सहकर्मियों और ग्राहकों से अच्छा तालमेल बनेगा, जिससे व्यापार को नया दिशा और लाभ मिलेगा. नौकरीपेशा जातकों को कार्यक्षेत्र में दबाव महसूस हो सकता है, लेकिन अपनी सूझबूझ से परिस्थितियों को अपने पक्ष में मोड़ लेंगे. बैंकिंग और सोशल मीडिया क्षेत्र से जुड़े लोगों को उन्नति के अवसर मिलेंगे.
शिक्षा और करियर
छात्रों को इस माह कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी. टेक्निकल और पत्रकारिता जैसे क्षेत्रों के विद्यार्थी पढ़ाई में रुचि लेंगे, लेकिन कॉलेज में पढ़ाई करने वाले छात्रों का ध्यान पढ़ाई से भटक सकता है. वे अधिक समय मनोरंजन में व्यतीत करेंगे. करियर में संघर्ष रहेगा, लेकिन एडवोकेट्स और बैंकिंग से जुड़े प्रोफेशनल्स को लाभ मिलने की संभावना है.
प्रेम और वैवाहिक जीवन
प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव बने रहेंगे. बेवजह की बातें विवाद का कारण बन सकती हैं. इस माह पूरे समय रिश्तों में रूठने-मनाने का सिलसिला चलता रहेगा. प्रेमी से रोमांटिक बातचीत करें और उन्हें आकर्षित करने की कोशिश करें. सिंगल लोग फिलहाल नए रिश्ते की शुरुआत से बचें. वैवाहिक जीवन में 15 जुलाई के बाद कुछ परेशानियाँ आ सकती हैं, इसलिए संयम और संवाद बनाए रखें.
Virgo Monthly Horoscope July 2025: कन्या राशि के लिए पूंजी निवेश अनुकूल रहेगा, पढ़ें मासिक राशिफल
स्वास्थ्य
स्वास्थ्य के लिहाज से यह महीना मिश्रित रहेगा. राशि में बुध की उपस्थिति स्वास्थ्य को सामान्य बनाए रखेगी, लेकिन 15 जुलाई के बाद सर्दी-जुकाम और मुख संबंधी परेशानियाँ हो सकती हैं. लंबे समय तक कार्य करने वालों को अनिद्रा की समस्या हो सकती है. खानपान और दिनचर्या संतुलित रखें.
लकी नंबर: 7
लकी कलर: केशरी
Pisces Monthly Horoscope July 2025: मीन राशि वाले भावनाओं पर नियंत्रण रखें, पढ़ें मासिक राशिफल
उपाय
- प्रतिदिन भगवान विष्णु की पूजा करें.
- किसी वृद्ध ब्राह्मण को भोजन कराएं.
- भगवान शिव का अभिषेक करें और “ॐ नमः शिवाय” का जाप करें.
यदि आप अपनी जन्मकुंडली, वास्तु, रत्न या व्रत-त्योहारों से जुड़ी सलाह चाहते हैं तो संपर्क करें:
8080426594 / 9545290847
ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष, वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










