Libra Monthly Horoscope July 2025: तुला राशि वाले छात्रों को अच्छे अवसर मिल सकते हैं, पढ़ें मासिक राशिफल
Published by : Shaurya Punj Updated At : 30 Jun 2025 11:14 AM
Libra Monthly Horoscope July 2025
Libra Monthly Horoscope July 2025: जुलाई 2025 तुला राशि के छात्रों के लिए सफलता और नए अवसरों से भरपूर रह सकता है. शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे जातकों को खास लाभ हो सकता है. करियर और पारिवारिक जीवन में भी संतुलन बना रहेगा.
तुला राशि जुलाई 2025 का मासिक राशिफल
Libra Monthly Horoscope July 2025: जुलाई का महीना तुला राशि वालों के लिए कई मायनों में खास रह सकता है. चाहे पारिवारिक जीवन हो, व्यापार या करियर—हर क्षेत्र में ग्रहों की विशेष भूमिका देखने को मिलेगी. आइए जानते हैं इस महीने आपकी राशि पर ग्रहों की चाल का कैसा प्रभाव पड़ेगा.
पारिवारिक जीवन
जुलाई में पारिवारिक वातावरण तुला राशि वालों के लिए मिश्रित प्रभाव देने वाला रहेगा. धन से जुड़े विषयों पर घर में कभी-कभार तनाव की स्थिति बन सकती है, लेकिन परिवार के सदस्यों के सहयोग से समाधान भी निकलेगा. भाई-बहनों के साथ संपत्ति को लेकर मतभेद हो सकते हैं, जिसे आपसी बातचीत से सुलझाया जा सकता है. माता-पिता का स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन संतान की शिक्षा में थोड़ी रुकावटें आ सकती हैं. 15 जुलाई के बाद खर्चों में बढ़ोतरी संभव है.
Taurus Monthly Horoscope July 2025: वृषभ राशि वालों का विवाद की आशंका है, पढ़ें मासिक राशिफल
व्यापार और नौकरी
व्यवसायिक दृष्टि से यह महीना लाभदायक रहने वाला है. मंगल और सूर्य की लाभ भाव में स्थिति बिजनेस में आर्थिक प्रगति का संकेत दे रही है. बकाया राशि की वापसी और नए व्यापारिक अवसरों से लाभ मिलेगा. ट्रेडिंग और आयात-निर्यात से जुड़े लोगों के लिए समय अनुकूल है. नौकरीपेशा लोगों के लिए भी यह माह सम्मान और पदोन्नति के संकेत ला रहा है.
Virgo Monthly Horoscope July 2025: कन्या राशि के लिए पूंजी निवेश अनुकूल रहेगा, पढ़ें मासिक राशिफल
शिक्षा और करियर
विद्यार्थियों के लिए जुलाई का महीना मिश्रित परिणाम लेकर आ सकता है. अपनी प्रतिभा को निखारने और ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता है. कॉलेज के छात्र यदि ध्यानपूर्वक अध्ययन करें, तो सफलता निश्चित है. उच्च शिक्षा और ऑनलाइन स्टडी कर रहे छात्रों को अच्छे अवसर मिल सकते हैं. करियर में सकारात्मक बदलाव आएंगे और प्रतियोगी परीक्षा में सफलता की संभावना है.
प्रेम और वैवाहिक जीवन
प्रेम जीवन में रोमांस और भावनात्मक उतार-चढ़ाव साथ-साथ रहेंगे. प्रेमी के साथ मनमुटाव संभव है, लेकिन आपसी समझदारी से स्थिति संभल जाएगी. लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे लोगों को स्वास्थ्य और सावधानी का ध्यान रखना होगा, गर्भपात जैसी स्थिति से बचें. वैवाहिक जीवन सामान्य रहेगा और जीवनसाथी के साथ यात्रा या आउटिंग का योग है.
Pisces Monthly Horoscope July 2025: मीन राशि वाले भावनाओं पर नियंत्रण रखें, पढ़ें मासिक राशिफल
स्वास्थ्य
इस महीने स्वास्थ्य को लेकर कोई बड़ी चिंता नहीं है. सूर्य, मंगल और गुरु की शुभ स्थिति आपको मानसिक और शारीरिक शक्ति देगी. यदि आप किसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे, तो इस माह सुधार होगा. सावधानी न बरतने पर मौसमी प्रभाव या थकान हो सकती है. नियमित व्यायाम और खानपान पर ध्यान दें.
लकी नंबर: 2
लकी कलर: हरा
उपाय
- मस्तक पर पीला चंदन लगाएं.
- नियमित रूप से भगवान शिव का जलाभिषेक करें.
विशेष ज्योतिषीय सलाह, जन्मकुंडली, वास्तु एवं रत्न परामर्श, व्रत और त्योहार की जानकारी के लिए संपर्क करें:
ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष, वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594 / 9545290847
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










