Scorpio Monthly Horoscope July 2025: वृश्चिक राशि वाले अहंकार को छोड़कर विनम्रता अपनाएं, पढ़ें मासिक राशिफल

Published by : Shaurya Punj Updated At : 30 Jun 2025 11:14 AM

विज्ञापन

Scorpio Monthly Horoscope July 2025

Scorpio Monthly Horoscope July 2025: जुलाई 2025 वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आत्ममंथन और व्यवहार में बदलाव का समय हो सकता है. अहंकार को त्यागकर यदि आप विनम्रता और समझदारी दिखाएंगे तो संबंधों में मजबूती आएगी. कार्यक्षेत्र में भी सहयोग मिलेगा और मानसिक शांति बनी रहेगी.

विज्ञापन

वृश्चिक राशि जुलाई 2025 का मासिक राशिफल

Scorpio Monthly Horoscope July 2025: हर किसी के मन में यह सवाल होता है कि आने वाला महीना उनके जीवन के किस क्षेत्र में सफलता या चुनौती लाएगा. परिवार, व्यापार, करियर और प्रेम—इन सब विषयों को लेकर चिंता स्वाभाविक है. आइए जानते हैं वृश्चिक राशि के जातकों के लिए जुलाई का महीना कैसा रहेगा और किन बातों का विशेष ध्यान रखना आवश्यक है.

पारिवारिक जीवन

वृश्चिक राशि वालों के लिए जुलाई का पारिवारिक जीवन मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा. घर के सदस्यों के बीच असमंजस और तनाव की स्थिति बन सकती है. आपके व्यवहार और स्वभाव में लचीलापन जरूरी होगा. अहंकार को छोड़कर विनम्रता अपनाएं. भाई-बहन आपके कार्यों में सहयोग करेंगे. 15 जुलाई के बाद माता-पिता के स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें, विशेषकर बाहर जाते समय.

Aries Monthly Horoscope July 2025: मेष राशि वालों का नौकरी में स्थान परिवर्तन भी संभव है, पढ़ें मासिक राशिफल

Taurus Monthly Horoscope July 2025: वृषभ राशि वालों का विवाद की आशंका है, पढ़ें मासिक राशिफल

Gemini Monthly Horoscope July 2025: मिथुन राशि वालों को बचत में परेशानी हो सकती है, पढ़ें मासिक राशिफल

Cancer Monthly Horoscope July 2025: कर्क राशि वालों के साथ बेवजह की बातें विवाद का कारण बन सकती हैं, पढ़ें मासिक राशिफल

व्यवसाय और नौकरी

इस महीने व्यवसाय में न लाभ न हानि की स्थिति बनी रहेगी. साझेदारी में व्यापार कर रहे लोगों को पारदर्शिता और तालमेल बनाए रखने की जरूरत है. इस समय नया निवेश टालें, नुकसान की संभावना है. नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर सतर्कता रखनी चाहिए. 15 जुलाई के बाद परिस्थितियां सुधरेंगी, जिससे काम में आसानी आएगी और विवाद कम होंगे.

शिक्षा और करियर

विद्यार्थियों के लिए यह महीना संतुलित रहेगा. शनि पंचम भाव में स्थित हैं, जिससे पढ़ाई में मेहनत की जरूरत होगी. प्राथमिक शिक्षा के छात्रों को अधिक ध्यान देना होगा, जबकि उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे विद्यार्थियों को सफलता मिलने की संभावना है. मेडिकल या केमिकल फील्ड में अध्ययन कर रहे छात्रों को अच्छे अवसर मिल सकते हैं. करियर में संघर्ष बना रहेगा, लेकिन पूरी निष्ठा से किए गए प्रयास भविष्य में फल देंगे.

Leo Monthly Horoscope July 2025: सिंह राशि वाले कार्यस्थल पर विवादों से बचें, पढ़ें जुलाई 2025 का मासिक राशिफल

Virgo Monthly Horoscope July 2025: कन्या राशि के लिए पूंजी निवेश अनुकूल रहेगा, पढ़ें मासिक राशिफल

Libra Monthly Horoscope July 2025: तुला राशि वाले छात्रों को अच्छे अवसर मिल सकते हैं, पढ़ें मासिक राशिफल

Scorpio Monthly Horoscope July 2025: वृश्चिक राशि वाले अहंकार को छोड़कर विनम्रता अपनाएं, पढ़ें मासिक राशिफल

प्रेम और वैवाहिक जीवन

इस महीने प्रेम जीवन में तनाव और अनबन बनी रह सकती है. ग्रहों की स्थिति अनुकूल नहीं है, जिससे प्रेमी से कहासुनी हो सकती है. प्रेम को बनाए रखने के लिए संवाद और रोमांटिक पहल जरूरी है. वैवाहिक जीवन में भी थोड़ी तनावपूर्ण स्थितियां बन सकती हैं. इस समय वाणी पर संयम रखें और घर की बातों को ज्यादा तूल न दें.

Sagittarius Monthly Horoscope July 2025: धनु राशि वालों को कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं, पढ़ें मासिक राशिफल 

Capricorn Monthly Horoscope July 2025: मकर राशि वालों के पारिवारिक माहौल बेहतर होगा, पढ़ें मासिक राशिफल 

Aquarius Monthly Horoscope July 2025: कुंभ राशि वालों से सीनियर अधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे, पढ़ें मासिक राशिफल 

Pisces Monthly Horoscope July 2025: मीन राशि वाले भावनाओं पर नियंत्रण रखें, पढ़ें मासिक राशिफल

स्वास्थ्य

जुलाई में स्वास्थ्य को लेकर सतर्कता जरूरी है. वाहन चलाते समय विशेष सावधानी रखें, चोट लगने की संभावना है. मानसिक रूप से तनाव रहेगा, इसलिए योग और ध्यान अपनाएं. 15 जुलाई के बाद पाचन संबंधित समस्याएं जैसे गैस और अपच परेशानी का कारण बन सकती हैं. सही खानपान अपनाएं.

लकी नंबर: 4

लकी कलर: संतरी

उपाय

  • प्रतिदिन बजरंगबाण का पाठ करें.
  • हनुमान जी के दर्शन करें और चमेली का तेल चढ़ाएं.

जन्मकुंडली, वास्तु, रत्न परामर्श और व्रत-त्योहार से संबंधित जानकारी के लिए संपर्क करें:

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा

ज्योतिष, वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ

8080426594 / 9545290847

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola