Capricorn Monthly Horoscope July 2025: मकर राशि वालों के पारिवारिक माहौल बेहतर होगा, पढ़ें मासिक राशिफल
Published by : Shaurya Punj Updated At : 30 Jun 2025 11:11 AM
Capricorn Monthly Horoscope July 2025
Capricorn Monthly Horoscope July 2025: जुलाई 2025 मकर राशि के जातकों के लिए पारिवारिक सुख और आपसी सामंजस्य का समय लेकर आएगा. घर में खुशहाली का वातावरण रहेगा और पुराने विवादों का समाधान संभव है. करियर में स्थिरता बनी रहेगी, जबकि व्यक्तिगत संबंधों में भी मधुरता और समझदारी देखने को मिलेगी.
मकर राशि जुलाई 2025 का मासिक राशिफल
Capricorn Monthly Horoscope July 2025: हर किसी के मन में यह जिज्ञासा रहती है कि नया महीना कैसा रहेगा – पारिवारिक स्थिति कैसी होगी, व्यापार या नौकरी में सफलता मिलेगी या नहीं, और क्या कोई नई चुनौती सामने आएगी? आइए जानते हैं ज्योतिषीय गणना के आधार पर मकर राशि के लिए जुलाई 2025 का विस्तृत विश्लेषण.
पारिवारिक जीवन
मकर राशि वालों के लिए जुलाई का माह पारिवारिक दृष्टि से मिश्रित परिणामों वाला रहेगा. शुरुआत में थोड़ी असमंजस और तनाव की स्थिति रह सकती है, लेकिन समय के साथ हालात सुधरेंगे. मंगल और केतु के प्रभाव से घर में छोटी-छोटी बातों पर वाद-विवाद हो सकता है, विशेषकर भाई-बहनों से सहयोग में कमी महसूस होगी. माह के अंत में कोई धार्मिक आयोजन संभव है, जिससे पारिवारिक माहौल बेहतर होगा. पिता के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है.
Taurus Monthly Horoscope July 2025: वृषभ राशि वालों का विवाद की आशंका है, पढ़ें मासिक राशिफल
व्यापार और नौकरी
व्यापार में इस महीने अच्छे लाभ के संकेत मिल रहे हैं. दूसरे सप्ताह तक धन लाभ की संभावना है, और व्यापार के अलावा अन्य स्रोतों से भी आय हो सकती है. साझेदारी के व्यापार में कुछ तनाव उत्पन्न हो सकता है, इसलिए पारदर्शिता बनाए रखें.नौकरीपेशा लोगों के लिए कार्य क्षेत्र में सफलता और अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा. हालांकि, 15 जुलाई के बाद थोड़ी परेशानी आ सकती है, जिससे निपटने के लिए संयम जरूरी होगा.
शिक्षा और करियर
विद्यार्थियों के लिए यह माह औसत रहेगा. स्कूली छात्र यदि मन लगाकर पढ़ाई करें तो अच्छे परिणाम मिल सकते हैं. कॉलेज छात्रों का ध्यान पढ़ाई से भटक सकता है, लेकिन मार्गदर्शन मिलने से वे पुनः ट्रैक पर आ सकते हैं. उच्च शिक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को इस समय कड़ी मेहनत करनी होगी. करियर में धीरे-धीरे उन्नति के संकेत मिल रहे हैं. प्रतियोगी परीक्षाओं में लाभ होने की संभावना है.
Virgo Monthly Horoscope July 2025: कन्या राशि के लिए पूंजी निवेश अनुकूल रहेगा, पढ़ें मासिक राशिफल
प्रेम और वैवाहिक जीवन
प्रेम जीवन में यह महीना अनुकूल रहेगा. शुक्र पंचम भाव में होने के कारण रोमांस और आपसी समझ में वृद्धि होगी. जिन लोगों के संबंधों में तनाव चल रहा था, वे इस माह फिर से जुड़ सकते हैं. लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे जोड़े इस माह अपने रिश्ते से संतुष्ट रहेंगे.वैवाहिक जीवन में भी मधुरता बनी रहेगी, हालांकि कामकाजी व्यस्तता के चलते समय की कमी महसूस हो सकती है.
Pisces Monthly Horoscope July 2025: मीन राशि वाले भावनाओं पर नियंत्रण रखें, पढ़ें मासिक राशिफल
स्वास्थ्य
स्वास्थ्य के लिहाज से यह माह संतोषजनक रहेगा. किसी बड़ी बीमारी की संभावना नहीं है, लेकिन माह के अंतिम सप्ताह में चोट या फिसलन जैसी समस्याएं आ सकती हैं. जिन लोगों को ब्लड से संबंधित परेशानी है, वे खानपान पर विशेष ध्यान दें और लापरवाही न करें.
लकी नंबर: 3
लकी कलर: महरून
उपाय
- शनिवार को पीपल के वृक्ष में तिल और चावल युक्त जल अर्पित करें.
- सरसों के तेल का दीपक जलाएं.
- नित्य भगवान शिव की पूजा व अभिषेक करें.
जन्मकुंडली, वास्तु, रत्न और व्रत-त्योहार से जुड़ी किसी भी जानकारी के लिए संपर्क करें:
ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष, वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594 / 9545290847
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










