Saptahik Meen Rashifal 14 to 20 April 2024: मीन राशि वाले जातक को इस सप्ताह त्वचा में एलर्जी संबंधित दिक्कत रहेगी

साप्ताहिक मीन राशि
Saptahik Meen Rashifal 14 to 20 April 2024: मीन राशि के जातक के लिए यह सप्ताह कैसा रहने वाला है. आइए जानते है सप्ताहिक राशिफल के माध्यम से करियर, लव-लाइफ और रिलेशनशिप कैसा रहेगा...
Saptahik Meen Rashifal 14 to 20 April 2024: मीन राशि- इस सप्ताह सामाजिक जीवन सुखमय होगा. धन, सम्मान यश कीर्ति में वृद्धि होगी. संतान के दायित्व की पूर्ति होगी. मानसिक तनाव और क्लेश से छुटकारा मिलेगा. दाम्पत्य संबंध मधुर होंगे. दोस्तों का सहयोग मिलेगा.
करियर/बिजनेस
इस सप्ताह नौकरी पेशा लोगों के लिए समग्र सफलता के संकेत लेकर आया है. नौकरीपेशा लोग अपनी तर्कशक्ति का उपयोग कर कामकाज में सफलता प्राप्त करने और कार्यालय में अपना प्रभाव बढ़ा सकेंगे. होटल-संबंधी गतिविधियों में शामिल लोगों के लिए बाद का चरण बेहतर है. विदेश या जन्मभूमि से दूर के कार्यों में भी अनुकूलता बढ़ेगी.
रिलेशनशिप
इस सप्ताह आप रिश्तों को संभालते नजर आने वाले हैं. सप्ताह की शुरुआत बहुत रोमांटिक होगी, लेकिन सप्ताह के बीच में किसी बात से रिश्तों में दरार आ सकती है. किसी रिश्ते को लेकर आप कनफ्यूज भी हो सकते हैं. इस सप्ताह आप कोई नया रिश्ता भी शुरू करने के लिए तत्पर दिखेंगे. मैरीड कपल भी आपसी बातचीत में सावधानी रखें.
हेल्थ
इस सप्ताह त्वचा में एलर्जी संबंधित दिक्कत रहेगी. साफ-सफाई का विशेष ख्याल रखें. सप्ताह के अंत तक मसूडों में सूजन उत्पन्न हो सकती है, जिसकी वजह से खाने—पीने में दिक्कत महसूस करेंगे. जुकाम से संबंधित समस्या भी बनी रहेगी. मधुमेह जातक आपको इस सप्ताह अपना विशेष ख्याल रखना है. स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही ना करें.
लकी डेट- 14, 17, 19
कलर- गुलाबी, पीला , लाल
लकी- दिन- सोमवार, मंगलवार, गुरुवार
सावधानी- आप सबसे पहले स्वयं में भरोसा करना शुरू करें और दूसरों से उम्मीदें कम रखें.
उपाय: प्रतिदिन अपने माथे पर केसर का तिलक लगाएं और आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Radheshyam Kushwaha
पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. ज्योतिष शास्त्र, व्रत त्योहार, राशिफल के आलावा राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों को लिखने में रुचि हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




