Monthly Singh Rashifal November 2022: नवंबर माह का सिंह राशिफल, मामूली बातों पर आपके बीच तनाव हो सकता है

Published by : Shaurya Punj Updated At : 31 Oct 2022 7:28 AM

विज्ञापन

November 2022 Singh Horoscope नवंबर माह का  सिंह राशिफल | जाने अपना दैनिक राशिफल नवंबर  2022 horoscope in hindi : सिंह राशिवालों के लिए नवंबर माह का  दिन वैसे तो औसत रहेगा लेकिन दिन को खुशनुमा बनाने के लिए एक बार नवंबर माह का  राशिफल जरूर पढ़ लीजिए. ताकि आप पूरे दिन की प्लानिंग कर सकें...

विज्ञापन

सिंह राशिफल –इस महीने समस्याएं कम होंगी.जरूरी कागजातों का ध्यान रखें.किसी भी दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने से पहले उसे अच्छे से समझ लें.व्यापार में आर्थिक लाभ होगा.उच्च अधिकारियों द्वारा प्रशंसा मिलेगी.जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा.पिछले पुराने कार्य पूर्ण होंगे.अचानक प्रिय व्यक्ति से मुलाकात होगी.नए कार्य की शुरुआत करेंगे.साझेदारी के व्यवसाय में आप लगातार प्रगति करेंगे लेकिन किसी भी साझा निर्णय में आपको सौम्य होना होगा.

कमीशन,ब्रोकरेज और ब्याज के कामकामज में थोड़ी मंदी का सामना करना पड़ेगा.पैसों की उधारी के लिए बाद के चरण में दूर की यात्रा करनी होगी, जिसमें सफलता मिलेगी,लेकिन शायद फल की प्राप्ति अपेक्षा से कम होगी.अपने प्रियजन या मित्र के साथ बातचीत और मुलाकात की संभावना होगी लेकिन अपने स्वभाव और वाणी में सौम्यता रखें.जो लोग पहले से ही संबंधों में हैं,उन्हें महीने के मध्य में, रिश्ते को बनाए रखने के लिए अधिक प्रयास करना होगा.कभी-कभी मामूली बातों पर आपके बीच तनाव हो सकता है.

सेहत को लेकर सतर्कता जरुरी है

किसी प्रियजन से संबंधित कोई चिंता आपको परेशान कर सकती है.स्वास्थ्य को लेकर महीने की शुरूआत में आपको थोड़ी चिंता रहेगी. सेहत को लेकर सतर्कता जरुरी है.शरीर में कोई छिपी हुई बीमारी होने का संदेह आपको लगातार चिंतित रखेगा.गैस, अपच, सिरदर्द, पानी की कमी, बिजली से खतरा आदि होने की संभावना है.

स्नेहजनों के साथ बेहतर सप्ताहांत का आनंद लेंगे

दांत, जीभ, गले से संबंधित परेशानी बढ़ सकती है.स्वास्थ्य में सुधार आने से आप स्नेहजनों के साथ बेहतर सप्ताहांत का आनंद लेंगे.इस माह आपके साथ सबसे बड़ी समस्या यह है कि आप सोचते तो हैं,लेकिन काम कर लेने के बाद. बेहतर होगा कि काम करने के बाद नहीं,काम करने के पहले सोचें.

उपाय

इस महीने घर से निकले तो घर के दक्षिण भाग में गुड़ की एक डली छोड़कर जाएं.कार्य में प्रगति होगी तथा यात्रा में सफलता मिलेगी. जब भी किसी खास काम के लिए घर से बाहर निकलें,तब यह उपाय अवश्य करें.

  • शुभ अंक 1

  • शुभ रंग  गुलाबी

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola