Masik Dhanu Rashifal June 2024: जानें कैसा बीतेगा यह माह, शुभ रंग, तारीख

Edited by Pushpanjali
Updated:
विज्ञापन

Masik Dhanu Rashifal June 2024

Masik Dhanu Rashifal June 2024: एक्सपर्ट से जानें धनु राशि वालों के लिए कैसा रहेगा ये महीना और किन बातों का रखना है विशेष ध्यान.

विज्ञापन

Masik Dhanu Rashifal June 2024: सभी लोग जानना चाहते है कि जून महीना हमारे लिए कैसा रहने वाला है. मेरे और मेरे परिवार के लिए कैसा रहेगा ,मेरा व्यापार आगे बढ़ेगा या नही या नई समस्या का सामना करना पड़ेगा इत्यादि कई प्रकार के विचार हमारे मन को घेरे रखती हैं.जाने ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा जी से आपकी राशि और कुंडली पर पड़ने वाले विभिन्न ग्रहों और नक्षत्रों के प्रभाव से उनकी चाल को देखते हुए विश्लेषण किए है.

पारिवारिक जीवन

पारिवारिक जीवन के लिए जून के महीने में आपको संभल कर रहने की जरुरत है परिवार में एक दुसरे के प्रति नाराजगी बनेगी आपके चौथे भाव के स्वामी छठे भाव में गुरु सूर्य बुध शुक्र के साथ बैठे है जिसे परिवार में असमंजस की स्थिति बनी रहेगी, चौथे भाव में राहु होने के कारण माता पिता के स्वास्थ्य ठीक नहीं रहेगा.परिवार में इस माह कोई नया कार्य नहीं करे.परिवार में चिंता का माहौल बनेगा इसलिए पहले से सावधान रहे.भूमि -भवन सम्बंधित विवाद कोर्ट कचहरी में चल रहा है उनको लाभ मिलेगा. खर्च पर नियंत्रण रखे.

व्यापार तथा नौकरी

व्यापारीयों को इस माह धैर्य रखना पड़ेगा आपको अपने व्यापार में कठिन परिश्रम करना पड़ेगा. तब कुछ राहत मिल सकता है इस माह आप व्यापार में निवेश नहीं करे हानि होगी व्यापारी में परिवार का सहयोग नहीं नहीं मिलेगा.14 जून के बाद धीरे -धीरे लाभ होना आरंभ होगा साथ ही व्यापार में आपका आत्मविश्वास धीरे -धीरे बढेगा. माता -पिता का आशीर्वाद बनेगा. व्यापार में धीरे -धीरे आपको लाभ मिलेगा.जो लोग ठीकेदारी सम्बंधित व्यापार किए है उनको लाभ मिलेगा. नौकरी करने वाले के लिए संभल कर कार्य करना पड़ेगा.आपका मन कार्य में नही लगेगा.सहकर्मी सहयोग नहीं करेगे आपके नौकरी के स्वामी केतु छठे भाव में है केतु दशम भाव में है नौकरी में कठिनाई होगी.सरकारी नौकरी करने वाले के लिए कार्यक्षेत्र मजबूत रहेगा.

शिक्षा तथा करियर

विधार्थियों के लिए यह माह उत्तम रहने वाला है आपके शिक्षा के स्वामी मंगल स्वग्रही होकर बैठे हुए है आपका ध्यान शिक्षा में बना रहेगा.विधार्थियों को परीक्षा का परिणाम अनुकूल रहेगा.उच्य शिक्षा की पढाई करने वाले विधार्थियों के लिए लाभ मिलेगा जो लोग केमिकल, डॉक्टर,तथा इंजीनियरिंग की पढाई कर रहे छात्र को सफलता मिलेगी इस माह आपको निराश होने की जरुरत नहीं है.समय का उपयोग करे लाभ होगा.करियर में भागदौड़ बनी रहेगी लेकिन 14 जून के बाद आपके करियर में बदलाव दिखाई देगा.कार्य क्षेत्र मजबूत बनेगा अधिकारी के साथ मेल -मिलाप होगा.

प्रेम जीवन

धनु राशि वालों के लिए प्रेम सम्बन्ध के लिए यह माह उत्तम रहने वाला है मंगल स्वगृही होकर पंचम भाव में है जिसे आपका प्रेम सम्बन्ध मजबूत बनेगा प्रेमी के साथ खूब रोमांस करेगे प्रेमी के साथ घूमने -फिरने का प्लान बनेगा इस माह आपका प्रेम सम्बन्ध मजबूत बनेगा.12 जून के बाद शुक्र सप्तम भाव में रहेंगे जिसे विवाहित लोगो के लिए अच्छे योग बन रहा है आपके जीवन में विवाह के लिए अवसर मिलेगा उचित निर्णय ले.विवाहित जीवन में तनाव बनेगा 15 जून के बाद आपके दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहेगा.

स्वास्थ्य

इस माह आप स्वास्थ्य को लेकर सचेत रहने की जरुरत है आपके स्वास्थ्य के स्वामी देवगुरु वृहस्पति छठे भाव में है पेट सम्बन्धित समस्या बनेगी, जैसे कब्ज होना,एसिडिटी, अपच सम्बन्धित समस्या बनेगी. बाहरी खाना खाने से बचें.

उपाय

प्रत्येक गुरुवार को भगवान विष्णु का पूजन करे चना दाल का दान करे.

आप नित्य हनुमान चालीसा के साथ बजरंगबाण का पाठ करे.

जन्मकुंडली से सम्बंधित किसी भी तरह से जानकारी प्राप्त करने हेतु दिए गए नंबर पर फोन करके जानकारी प्राप्त कर सकते है .

लकी नंबर- 4
लकी कलर- पीला

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847

विज्ञापन
Pushpanjali

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हुई हूं। मैं लाइफस्टाइल और हेल्थ बीट कवर करती हूं, जहां फिटनेस, डाइट, वेट लॉस, स्किनकेयर, मेंटल वेलनेस और रोजमर्रा की हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखती हूं। मुझे ऐसी स्टोरीज पर काम करना पसंद है जो लोगों की डेली लाइफ से जुड़ी हों और उन्हें कुछ नया सीखने या अपनी लाइफस्टाइल को बेहतर बनाने में मदद करें। नए हेल्थ ट्रेंड्स, फिटनेस टिप्स, ब्यूटी हैक्स और वेलनेस से जुड़ी जरूरी जानकारियों को आसान तरीके से पाठकों तक पहुंचाना मेरी खास रुचि है। मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी जानकारी को बिना मुश्किल शब्दों के, आसान और रिलेटेबल अंदाज में पेश करूं। मेरा मकसद सिर्फ खबर बताना नहीं, बल्कि ऐसी जानकारी शेयर करना है जो पाठकों के लिए सच में काम की हो और उनकी रोजमर्रा की जिंदगी को थोड़ा बेहतर बना सके।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola