आज का राशिफल, 24 अक्टूबर 2022: मेष, तुला, धनु समेत इन राशियों आज का किस्मत देगा साथ, जानें अपना राशिफल

Published by : Shaurya Punj Updated At : 24 Oct 2022 2:08 AM

विज्ञापन

आज का राशिफल, 24 अक्टूबर 2022: मेष से मीन तक के राशिवालों के लिए आज का दिन वैसे तो औसत रहेगा लेकिन दिन को खुशनुमा बनाने के लिए एक बार आज का राशिफल जरूर पढ़ लीजिए. ताकि आप पूरे दिन की प्लानिंग कर सकें, जानें अपना राशिफल...

विज्ञापन
undefined

मेष

आज दिवाली का दिन खुशियों से भरा रहेगा, क्योंकि आपका जीवन-साथी आपको ख़ुशी देने का हर प्रयास करेगा. आज अपने प्रिय को माफ़ करना न भूलें. बातचीत में कुशलता आज आपका मजबूत पक्ष साबित होगी. कोई रिश्तेदार अचानक आपके घर आ सकता है,

undefined

वृष
आज आप पूरा दिन एन्जॉय करेंगे. परिवार के साथ किसी अच्छी जगह घूमने जायेंगे. आपका पूरा दिन मौज-मस्ती में बीतेगा. जीवनसाथी के साथ संबंधों में मजबूती आएगी. आज दिल खोलकर उनसे बात शेयर करें.

undefined

मिथुन

हालात को काबू रखने के लिए अपने भाई की मदद ले. विवाद को ज्यादा तूल देने के बजाय उसे दोस्ताना तरीके से हल करने कोशिश करें. परिश्रम की अपेक्षा सफलता की प्राप्ति कम होने से आर्थिक संकट की चिंता रहेगी.

undefined

कर्क
आज दिवाली के दिन आप उम्मीदों की जादुई दुनिया में हैं. अगर आप आय में वृद्धि के स्रोत खोज रहे हैं, तो सुरक्षित आर्थिक परियोजनाओं में निवेश करें. अपनी जीवन में एक संगीत पैदा करें, समर्पण का मूल्य समझें और हृदय में प्रेम व कृतज्ञता के फूल खिलने दें. आप अनुभव करेंगे कि आपका जीवन अधिक अर्थपूर्ण हो रहा है.

undefined

सिंह
आज आपका दिन सामान्य रहेगा. कोई पुरानी बात आपको थोड़ा परेशान कर सकती है. परिवार से जुड़ी कुछ समस्याएं सामने आ सकती हैं, धैर्य और संयम से काम लें. रिश्तेदारों के साथ भी कुछ अनबन हो सकती है. कुछ लोग आज आपकी बात सुनने-समझने के लिए तैयार नहीं रहेंगे.

undefined

कन्या
धनहानि का योग है. संतान सुख की प्राप्ति से मन प्रसन्न होगा. कुछ लोग आपकी बुराई करेंगे और आपके कामकाज में कमी निकालने की कोशिश कर सकते हैं. कोर्ट-कचहरी के कार्यों में विघ्न आ सकता है. आप आत्मविश्वास व मनोबल के लिहाज से आप काफी ऊंचे पायदान पर रहेंगे. आपका लक्ष्य से ध्यान हटेगा.

undefined

तुला
अपने नकारात्मक रवैये के चलते आप प्रगति नहीं कर पा रहे हैं. यह इस बात को समझने का सही वक़्त है कि चिंता की आदत ने आपके सोचने की क्षमता को खत्म कर दिया है. हालात के उजले पहलू की ओर देखें और आप पाएंगे कि चीज़ें सुधर रही हैं. जिन लोगों को आप जानते हैं, उनके जरिए आपको आमदनी के नए स्रोत मिलेंगे.

undefined

वृश्चिक
आज दिवाली के दिन आपको धैर्य बनाकर रखने की आवश्यकता है. धैर्य से आज आपके सारे काम बनते नजर आयेंगे. आर्थिक स्थिति भी बेहतर बनी रहेगी. जीवनसाथी से अपने कामों में सहयोग मिल सकता है.

undefined

धनु
आज परिवार के सदस्यों के सहयोग से आप समस्या का समाधान करने में सफल रहेंगे. अपने व्यक्तित्व और रंग-रूप को बेहतर बनाने का कोशिश संतोषजनक साबित होगी. आप जो भी कार्य दूसरों की भलाई के लिए करेंगे, उस कार्य में आपको सफल होने से कोई नहीं रोक सकता है.

undefined

मकर

अपना मूड बदलने के लिए सामाजिक मेलजोल का सहारा लें. निवेश से जुड़े अहम फैसले किसी और दिन के लिए छोड़ देने चाहिए. किसी दूर के रिश्तेदार के यहाँ से मिली आकस्मिक अच्छी खबर आपके पूरे परिवार के लिए खुशी के लम्हे लाएगी. प्रेम भगवान की पूजा की ही तरह पवित्र है. यह आपको सच्चे अर्थों में धर्म व आध्यात्मिकता की ओर भी ले जा सकता है.

undefined

कुंभ
व्यवसाय धीमा चलेगा. नौकरी में उच्चाधिकारी की नाराजी झेलनी पड़ सकती है. परिवार में मनमुटाव हो सकता है

undefined

मीन
आज दिवाली के दिन आपका दिन उत्तम रहेगा. आज जीवनसाथी और बच्चों को पूरा-पूरा समय देंगे, आपके रिश्ते मजबूत होंगे. आज आप काफी तरोताजा महसूस करेंगे और अपने काम को बेहतर ढ़ंग से कर पायेंगे. सहयोगी भी आपका काम पूरा कराने में आपकी मदद करेंगे.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola