Aries Weekly Horoscope: मेष राशि वाले प्रेम के बंधन को लेकर आप और गंभीर होंगे, देखें 10 अगस्त से 16 अगस्त का साप्ताहिक राशिफल
Published by : Shaurya Punj Updated At : 08 Aug 2025 8:14 AM
Aries Weekly Horoscope 10 August to 16 August 2025 in Hindi (PC: Freepik)
Aries Weekly Horoscope 10 August to 16 August 2025: मेष राशि के लिए 10 अगस्त से 16 अगस्त 2025 तक का दिन कैसा रहेगा. जानें ज्योतिषाचार्य डॉ श्रीपति त्रिपाठी से मेष राशि का साप्ताहिक राशिफल.
Aries Weekly Horoscope 10 August to 16 August 2025: अगस्त माह का पहला सप्ताह कैसा रहेगा इसके बारे में जातकों को उत्सुकता होगी इसके बारे में हमें बता रहे हैं ज्योतिषाचार्य डॉ श्रीपति त्रिपाठी मेष राशि का साप्ताहिक राशिफल.
मेष साप्ताहिक राशिफल 10 अगस्त से 16 अगस्त 2025
इस सप्ताह प्रोफेशनल जीवन के बीच संतुलन बनाने में खर्च होगा . आपका दृष्टिकोण जितना अधिक व्यावहारिक होगा, उतनी ही शांति बनी रहेगी. प्रोफेशनल मोर्चे पर आप अपनी स्थिति और सार्वजनिक प्रतिष्ठा को मजबूत करने के प्रयास में दिखेंगे. कोई पुरानी समस्या फिर से आ सकती है. आपको हर स्थिति में सकारात्मक दृष्टिकोण रखना होगा.
करियर-बिजनेस: इस सप्ताह व्यवसाय में आप धीमी लेकिन स्थिर प्रगति करेंगे. कामकाज में किसी भी तरह से पूर्ण बदलाव या नई शुरूआत करने की बड़ी योजना करने की बजाय वर्तमान स्थिति में काफी मजबूती लाने का प्रयास करेंगे तो बेहतर रहेगा. नौकरीपेशा लोगों को विरोधियों के समक्ष जीत हासिल होगी.
रिलेशनशिप: इस सप्ताह प्रेम के बंधन को लेकर आप और गंभीर होंगे. आप एक-दूसरे के जीवनसाथी बनने का फैसला कर सकते हैं. आपके स्वभाव में अहं आ सकता है इसलिए रिश्ते में इस कारण दूरी न बढ़े, इसका ध्यान रखें. इस कारण संबंधों में अंतर न आए, इसका ध्यान रखें. भागीदार के साथ व्यवहार में अंकुश रखें और किसी भी चर्चा के दौरान अपने साथी के साथ अपने व्यवहार पर नियंत्रण रखें और किसी भी चर्चा के वक्त संयम बरतें.
हेल्थ: इस सप्ताह आपका शारीरिक स्वास्थ्य सामान्य रहेगा. किसी भी कामकाज में आपको आलस नहीं होगा फिर भी अंतिम दो दिनों में इसमें आपको मजबूरीवश जुड़े होने की भावना होने के कारण कार्यसंतोष नहीं मिलेगा. वाहन से संभलें साथ ही उतावलापूर्ण कार्य से भी चोट की संभावना होगी. वर्तमान में आपको दांत, जीभ, कंठ या गले के हिस्से में किसी भी तरह के तकलीफ की संभावना होगी.
लकी डेट: 10,13,15
लकी कलर: नीला, लाल
लकी दिन: मंगलवार, शनिवार
सावधानी: इस सप्ताह अपनी आय और खर्च का गहराई से विश्लेषण करेंगे. आर्थिक मामलों में सोच-समझकर कदम रखेंगे.
उपाय: शनिवार को किसी निर्धन को ऊनी वस्त्र दान करें और शिव को नीले पुष्प चढ़ाएं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










