Pisces Weekly Horoscope: मीन राशि वालों को ऑनलाइन विस्तार से लाभ हो सकता है, देखें 10 अगस्त से 16 अगस्त का साप्ताहिक राशिफल
Pisces Weekly Horoscope 10 August to 16 August 2025 in Hindi (PC: Freepik)
Pisces Weekly Horoscope 10 August to 16 August 2025: मीन राशि के लिए 10 अगस्त से 16 अगस्त 2025 तक का दिन कैसा रहेगा. जानें ज्योतिषाचार्य डॉ श्रीपति त्रिपाठी से मीन राशि का साप्ताहिक राशिफल.
Pisces Weekly Horoscope 10 August to 16 August 2025: अगस्त माह का आखिरी सप्ताह कैसा रहेगा इसके बारे में जातकों को उत्सुकता होगी इसके बारे में हमें बता रहे हैं ज्योतिषाचार्य डॉ श्रीपति त्रिपाठी मीन राशि का साप्ताहिक राशिफल.
मीन साप्ताहिक राशिफल अगस्त 2025
मीन: इस सप्ताह आप भावनात्मक रूप से काफी संवेदनशील रहेंगे. कला, संगीत, साहित्य में रुचि बढ़ेगी. किसी प्रिय व्यक्ति से भेंट होने की संभावना है.
करियर/बिजनेस: नौकरी में बदलाव के योग बन सकते हैं. नई जिम्मेदारी भी मिल सकती है. व्यवसाय में विदेशी संपर्क या ऑनलाइन विस्तार से लाभ हो सकता है.
रिलेशनशिप: रिश्तों में रोमांटिक मूड रहेगा. अविवाहितों को प्रस्ताव मिल सकता है. विवाहित जीवन में थोड़ा समझदारी से चलने की आवश्यकता है.
हेल्थ: पेट और पाचन से जुड़ी समस्या हो सकती है. जलवायु परिवर्तन के कारण सर्दी-जुकाम हो सकता है.
लकी डेट: 13, 14, 15
कलर: पीला, लाल, सफेद
लकी दिन: सोमवार, मंगलवार, रविवार
सावधानी: जल्दबाजी में कोई वादा न करें जो निभा न सकें.
उपाय: गुरुवार को केले के पेड़ की पूजा करें और जल अर्पित करें. “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय” मंत्र का जाप करें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By शौर्य पुंज
मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










