Virgo Weekly Horoscope: कन्या राशि वाले ऊर्जा से भरे रहेंगे, देखें 10 अगस्त से 16 अगस्त 2025 का साप्ताहिक राशिफल

Virgo Weekly Horoscope 10 August to 16 August 2025 in Hindi (PC: Freepik)
Virgo Weekly Horoscope 10 August to 16 August 2025: कन्या राशि के लिए 10 अगस्त से 16 अगस्त 2025 तक का दिन कैसा रहेगा. जानें ज्योतिषाचार्य डॉ श्रीपति त्रिपाठी से कन्या राशि का साप्ताहिक राशिफल.
Virgo Weekly Horoscope 10 August to 16 August 2025: अगस्त माह का आखिरी सप्ताह कैसा रहेगा इसके बारे में जातकों को उत्सुकता होगी इसके बारे में हमें बता रहे हैं ज्योतिषाचार्य डॉ श्रीपति त्रिपाठी कन्या राशि का साप्ताहिक राशिफल.
कन्या साप्ताहिक राशिफल 10 अगस्त से 16 अगस्त 2025
कन्या : इस सप्ताह आप आत्मविश्वास और ऊर्जा से भरे रहेंगे. आपकी नेतृत्व क्षमता उभरकर सामने आएगी. सामाजिक जिम्मेदारियां संतुलित रहेंगी.
करियर/बिजनेस: करियर में नए अवसर सामने आ सकते हैं. सरकारी क्षेत्र या प्रशासनिक सेवा में लाभ के संकेत हैं. व्यापार में कोई लंबी योजना फलीभूत हो सकती है.
रिलेशनशिप: प्रेम संबंधों में गहराई आएगी. अगर किसी से विवाह की चर्चा चल रही है, तो सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं. दांपत्य जीवन में थोड़ी ईगो टकरा सकती है — संभलकर रहें.
हेल्थ: हड्डियों, पीठ या घुटनों से जुड़ी समस्या पर ध्यान दें. सूर्य की ओर मुख करके योग या ध्यान करना लाभकारी रहेगा.
लकी डेट: 10,14,16
लकी कलर: सुनहरा, लाल
लकी दिन: बुधवार, शुक्रवार
सावधानी: गुस्से या वाणी पर नियंत्रण रखें, अन्यथा संबंध बिगड़ सकते हैं.
उपाय: प्रतिदिन सूर्योदय के समय सूर्य को जल अर्पित करें. “ॐ घृणि सूर्याय नमः” मंत्र का जाप करें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




