Aquarius Weekly Horoscope: कुंभ राशि वालों को नई रणनीतियां अपनाने की जरूरत पड़ सकती है, जानें 10 अगस्त से 16 अगस्त का साप्ताहिक राशिफल

Aquarius Weekly Horoscope 10 August to 16 August 2025 in hindi (PC: Freepik)
Aquarius Weekly Horoscope 10 August to 16 August 2025: कुंभ राशि के लिए 10 अगस्त से 16 अगस्त 2025 तक का दिन कैसा रहेगा. जानें ज्योतिषाचार्य डॉ श्रीपति त्रिपाठी से कुंभ राशि का साप्ताहिक राशिफल.
Aquarius Weekly Horoscope 10 August to 16 August 2025: अगस्त माह का आखिरी सप्ताह कैसा रहेगा इसके बारे में जातकों को उत्सुकता होगी इसके बारे में हमें बता रहे हैं ज्योतिषाचार्य डॉ श्रीपति त्रिपाठी कुंभ राशि का साप्ताहिक राशिफल.
कुम्भ साप्ताहिक राशिफल 10 से 16 अगस्त 2025
कुंभ : इस सप्ताह आप अपने व्यवहार और निर्णय में परिपक्वता दिखाएंगे. जिम्मेदारियों को निभाने में आपकी भूमिका मजबूत होगी. किसी रुके हुए काम को लेकर राहत मिलेगी.
करियर/बिजनेस: नौकरी में वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा. व्यवसाय में निवेश से लाभ मिल सकता है, विशेषकर भूमि या भवन से संबंधित मामलों में. कार्यस्थल पर नई रणनीतियां अपनाना लाभकारी रहेगा.
रिलेशनशिप: घर-परिवार का सहयोग मिलेगा. किसी पारिवारिक सदस्य से मतभेद हो सकता है, लेकिन संवाद से हल निकलेगा. प्रेम संबंधों में स्थिरता आएगी.
हेल्थ: कमर या हड्डियों से जुड़ी समस्या हो सकती है. बैठने की स्थिति में सावधानी बरतें. नींद पूरी लें.
लकी डेट: 10,11,12
लकी कलर: गुलाबी, नीला
लकी दिन: शुक्रवार, शनिवार
सावधानी: कठोर वाणी से संबंध बिगड़ सकते हैं.
उपाय: शनिवार को काले तिल और सरसों के तेल का दान करें. “ॐ शं शनैश्चराय नमः” मंत्र का जाप करें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




