ePaper

Aaj Ka Vrishabh Rashifal 12 April 2024: आज आप अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें, करियर में तरक्की का योग

Updated at : 12 Apr 2024 7:36 AM (IST)
विज्ञापन
Aaj ka Vrishabh rashifal 12 April 2024

Aaj ka Vrishabh rashifal 12 April 2024

Aaj ka Vrishabh rashifal 12 April 2024: वृषभ राशिवालों के लिए आज का दिन वैसे तो औसत रहेगा लेकिन दिन को खुशनुमा बनाने के लिए एक बार आज का राशिफल जरूर पढ़ लीजिए. ताकि आप पूरे दिन की प्लानिंग कर सकें...

विज्ञापन

Aaj Ka Vrishabh Rashifal 12 April 2024: वृषभ राशि- आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला हैं. आज आप अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें. अप्रत्याशित लाभ मिलने से आपका मन प्रसन्न होगा. परिवार के सदस्यों की सलाह मानकर अच्छा नाम कमाएंगे. अगर आप यात्रा पर जा रहे हैं तो वाहन बहुत सावधानी से चलाएं. संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है. नौकरी पेशा और व्यापारियों के लिए आज का दिन शुभ हैं.
करियर/बिज़नस- करियर के लिहाज से आज आपके लिए अच्छा रहने वाला हैं. आप कार्यक्षेत्र में तरक्की करेंगे, जिसके कारण आपके ऑफिस में आपके चर्चे होंगे, जिससे आप अपने आपको गौरवान्वित महसूस करेंगे. जो लोग वर्तमान में बेरोजगार हैं, उन्हें आज नौकरी मिल सकती है.
रिलेशनशिप:- आज पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा. आपको पारिवारिक संपत्ति से जुड़ा कोई विवाद उत्पन्न हो सकता है, जिससे आपका मन थोड़ा बेचैन रह सकता है. लेकिन आप अपने पिता के सहयोग से इस समस्या से निजत पा सकते हैं. जीवनसाथी क प्रति आपका प्यार बढ़ेगा.
हेल्थ: आज का दिन स्वास्थ्य के लिहाज से अच्छा रहेगा. अगर आप पूर्व से किसी भयानक बीमारी से ग्रस्त थे तो आज आप उससे छुटकारा पा सकते हैं. आपको अपने बहन की सेहत का ध्यान रखने की आवश्यकता रहेगी. आज आप उन्हें कोई अच्छे चिकित्सक से दिखवा दें अन्यथा बाद में आपको यह समस्या परेशानी में डाल सकता है.
सावधानी: आज कोई भी निवेश करने से पहले उससे संबंधित कागजात पढ़ कर ही हस्ताक्षर करें. इस मामले में अपनों पर भी आंखें बंद कर भरोसा न करें.
उपाय- आज मां देवी कुष्मांडा को रबड़ी का भोग अवश्य लगाएं.

Also Read: Aaj ka Panchang 12 April 2024: आज करें मां कुष्मांडा देवी की पूजा, जानें पंचांग में शुभ और अशुभ समय

विज्ञापन
Radheshyam Kushwaha

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. ज्योतिष शास्त्र, व्रत त्योहार, राशिफल के आलावा राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों को लिखने में रुचि हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola