Aaj Ka Singh Rashifal 8 April 2024: आज आपको शुभ समाचार मिलगा , धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी

Updated:
विज्ञापन

Aaj ka Singh rashifal 12 April 2024

Aaj ka Singh rashifal 8 April 2024: सिंह राशिवालों के लिए आज का दिन वैसे तो औसत रहेगा लेकिन दिन को खुशनुमा बनाने के लिए एक बार आज का राशिफल जरूर पढ़ लीजिए. ताकि आप पूरे दिन की प्लानिंग कर सकें...

विज्ञापन

Aaj Ka Singh Rashifal 8 April 2024: सिंह राशि- आज आप का दिन बेहतरीन रहने वाला है. आज के दिन आप अपने आपको ऊर्जावान महसूस करेंगे, जिसके कारण आप अपने सभी कामों को पूरी फूर्ती से निपटा लेगें. आज आपका शैक्षिक कार्यों के प्रति रुझान बढ़ सकती है. व्यर्थ के क्रोध एवं वाद-विवाद से बचें, शैक्षिक या बौद्धिक कार्यों के लिए आप यात्रा पर जा सकते हैं, यात्रा लाभप्रद रहेगा. आज आपका किसी राजनेता से भेंट हो सकती है. वाहन सुख में कमी आ सकती है. धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी, मीठे खानपान के प्रति रुझान बढ़ेगा. आज आप अपने किसी परिजन के घर किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं. धन-संबंधी दिक्कतों का आज समाधान निकलेगा. आज आपको किसी शुभ समाचार के मिलने के योग बन रहा है.
सावधानी:- आप अपने खान पान पर ध्यान दें. किसी से बहस करने से बचें। अपने शरीर के प्रति ज्यादा ध्यान दें.
उपाय- सिंह राशि वाले आज ग्रहण के बाद गुड़, मूंगफली और मसूर की दाल का दान करें.
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- काला

Also Read: Aaj ka Panchang 08 अप्रैल 2024: आज है सोमवती अमावस्या , जानें स्नान दान करने से पहले शुभ-अशुभ समय

विज्ञापन
Radheshyam Kushwaha

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola