आज का राशिफल, 20 अक्टूबर 2022: मेष, कन्या, मकर समेत इन राशियों आज का किस्मत देगा साथ, जानें अपना राशिफल

Published by : Shaurya Punj Updated At : 20 Oct 2022 4:54 AM

विज्ञापन

आज का राशिफल, 20 अक्टूबर 2022: मेष से मीन तक के राशिवालों के लिए आज का दिन वैसे तो औसत रहेगा लेकिन दिन को खुशनुमा बनाने के लिए एक बार आज का राशिफल जरूर पढ़ लीजिए. ताकि आप पूरे दिन की प्लानिंग कर सकें, जानें अपना राशिफल ...

विज्ञापन
undefined

मेष
किसी से कड़ी चुनौती भी मिल सकती है.लेनदारी वसूल होगी. यात्रा मनोरंजक रहेगी. लाभ के अवसर मिलेंगे. व्यवसाय ठीक चलेगा. प्रसन्नता रहेगी. राज्य एवं व्यवसाय के क्षेत्र में विशेष लाभ का योग है. आर्थिक उन्नति होगी.

undefined

वृष
सरकारी नौकरी करते हैं तो आज का दिन आपके लिए थोड़ा भारी है. इसलिये कोई भी ऐसा काम न करे जिसका बाद में आपको पछतावा हो.नई योजना बनेगी. कार्यप्रणाली में सुधार होगा. रुके कार्यों में गति आएगी. घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी.

undefined

मिथुन
परिवार के सदस्यों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी होगी लेकिन बड़े-बुजुर्गों के हस्तक्षेप से वह जल्दी सुलझ भी जाएगी. आप किसी रिश्तेदार के साथ मिलकर कुछ नया शुरू करने का प्लान भी कर सकते है. धर्म-कर्म में रुचि रहेगी. कोर्ट व कचहरी के काम मनोनुकूल रहेंगे. लाभ के अवसर हाथ आएंगे.

undefined

कर्क
सिंगल है तो सोशल मीडिया पर ही किसी के प्रति आकर्षण का भाव आएगा और उनके साथ सकारात्मक बातचीत भी शुरू हो जाएगी.घर में अतिथियों का आगमन होगा. व्यय होगा. दूर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे.

undefined

सिंह
नया व्यापार शुरू किया हैं तो इसको लेकर शंका में रहेंगे लेकिन भविष्य की दृष्टि से यह शुभ फल देने वाला होगा. सरकारी अधिकारी अपने काम को लेकर खुश होंगे और कार्यालय में उनको लेकर सकारात्मक माहौल बनेगा.आर्थिक उन्नति के प्रयास सफल होंगे. निवेश शुभ रहेगा. व्यापार में वृद्धि होगी.

undefined

कन्या
चचेरे भाई या बहन के साथ संबंध मजबूत होंगे और आप उन्हें और अच्छे से जान पाएंगे. दूर के किसी रिश्तेदार की तबीयत खराब रह सकती है और उनके जीवन पर भी संकट आ सकता है.आय में निश्चितता रहेगी. प्रयास अधिक करना पड़ेंगे. धैर्य रखें.

undefined

तुला

यदि आप किसी के साथ एक वर्ष से ज्यादा समय से प्रेम संबंध में है तो आज का दिन आप दोनों के लिए शुभ नहीं है. आप दोनों के बीच कोई तीसरा व्यक्ति आ सकता है जिसके द्वारा दरार डालने का प्रयास किया जाएगा.नौकरी में अधिकारी प्रसन्न रहेंगे. घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी. शुभ समय.

undefined

वृश्चिक
कॉलेज के छात्र अपने लिए कुछ नया करने का सोचेंगे लेकिन उसमें ज्यादा सफल नहीं हो पाएंगे. किसी कोर्स को ज्वाइन किया हुआ है तो उसमें लाभ मिलेगा.निवेश शुभ रहेगा. व्यापार में वृद्धि होगी. नौकरी में उच्चाधिकारी सहयोग करेंगे.

undefined

धनु
निजी नौकरी कर रहे लोगो को आज के दिन किसी परेशानी का सामना करना पड़ेगा. सहकर्मी आपके काम से खुश नही दिखाई देंगे और उनके द्वारा आपका अहित करने का भी प्रयास किया जा सकता है.शारीरिक कष्ट संभव है तथा तनाव रहेंगे. सुख के साधन प्राप्त होंगे.

undefined

मकर

विवाह को अभी कुछ ही समय हुआ है तो अपनी पत्नी का ध्यान रखे क्योंकि उनकी आपसे किसी बात को लेकर आकांशा रहेगी. जिनके विवाह को ज्यादा समय हो गया है उन्हें अपने जीवनसाथी का भरपूर साथ मिलेगा और दोनों के बीच प्रेम में बढ़ोत्तरी होगी.कोई बड़ी समस्या आ सकती है. धैर्य रखें.

undefined

कुंभ
यदि स्कूल में हैं तो करियर को लेकर किसी का मार्गदर्शन तो मिलेगा लेकिन यह पर्याप्त नहीं होगा. मन को विचलित होने से रोकें अन्यथा परिणाम विपरीत रह सकते है.प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी. परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी.

undefined

मीन व्यापारी अपने धंधे को लेकर परेशान रहेंगे और आय अपेक्षाकृत कम होगी. नौकरी में भी राजनीति का शिकार होना पड़ेगा. आपकी नौकरी पर भी संकट आ सकता है.लॉटरी व सट्टे से दूर रहें. बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे. नौकरी में प्रमोशन प्राप्त हो सकता है.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola