Aaj Ka Rashifal: कुंभ राशि वालों को बकाया राशि की प्राप्ति होगी, जानें मेष से लेकर मीन राशि का आज 10 अक्टूबर का राशिफल

Published by :Shaurya Punj
Published at :10 Oct 2025 9:40 AM (IST)
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 10 October 2025

आज 10 अक्टूबर 2025 का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 10 October 2025: आज 10 अक्टूबर का दिन कई राशियों के लिए नई शुरुआत और सकारात्मक बदलाव लेकर आया है. जहां कुछ को करियर और आर्थिक लाभ के अवसर मिलेंगे, वहीं कुछ को संबंधों और स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है. जानें, चंद्र ग्रहों की स्थिति आपके दिन को कैसे प्रभावित करेगी. आइए जानते हैं प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा आज का दिन आपके लिए खास क्या लेकर आया है.

विज्ञापन

Aaj Ka Rashifal 10 October 2025: आज 10 अक्टूबर 2025 शुक्रवार का दिन कई राशियों के लिए शुभ संकेत लेकर आया है. कहीं कार्यक्षेत्र में तरक्की के योग हैं, तो कहीं पारिवारिक सुख और आर्थिक लाभ की संभावना है. आइए जानते हैं प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा से आज का दिन आपके लिए कैसा रहने वाला है.

मेष राशि: लोकप्रियता में वृद्धि और विवादों का समाधान

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा. सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में पहचान बढ़ेगी. प्रियजनों का सहयोग मिलेगा और मनचाही सफलता प्राप्त होगी. पुराने विवादों का समाधान हो सकता है. स्वास्थ्य में सुधार और रोग-शोक से राहत के संकेत हैं.

वृषभ राशि: आर्थिक लाभ और पारिवारिक सुख

वृषभ राशि वालों को आज मेहनत का पूरा फल मिलेगा. सुख-सुविधाओं के साधन बनेंगे और व्यापारिक यात्राएं लाभप्रद रहेंगी. घर का माहौल आनंदमय रहेगा. विपरीत परिस्थितियों में भी सुधार के योग हैं. अधूरे कार्य पूरे होंगे और प्रतिष्ठा बढ़ेगी.

ये भी पढ़ें: आज 10 अक्टूबर 2025 का अभिजीत मुहूर्त और ब्रह्म मुहूर्त, जानें सूर्योदय और सूर्यास्त का समय

मिथुन राशि: सफलता और विरोधियों पर विजय

मिथुन राशि के जातकों को आज धन लाभ होगा. कार्यक्षेत्र में सम्मान और यश की प्राप्ति होगी. नए कार्यों की शुरुआत लाभदायक रहेगी. विरोधियों के प्रयास विफल होंगे. उपहार या पुरस्कार प्राप्ति के योग हैं, जिससे आत्मविश्वास में वृद्धि होगी.

कर्क राशि: माता-पिता का सहयोग और प्रसन्नता

कर्क राशि के लिए आज का दिन पारिवारिक दृष्टि से शुभ रहेगा. माता-पिता का सहयोग मिलेगा और प्रभावशाली लोगों से मुलाकात फायदेमंद साबित होगी. व्यापार में सफलता मिलेगी और घर में नई वस्तुएं खरीदने का अवसर बनेगा.

सिंह राशि: मनोकामना पूरी और सम्मान में वृद्धि

सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन उपलब्धियों से भरा रहेगा. विद्यार्थियों को प्रतियोगिताओं में सफलता मिलेगी. सामाजिक स्तर पर सम्मान प्राप्त होगा. कर्मबल बढ़ेगा और जीवनसाथी के सहयोग से मनचाहा कार्य पूरा होगा.

कन्या राशि: लाभदायक यात्रा और नए अवसर

कन्या राशि वालों के लिए आज आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. कारोबार में अपेक्षा से अधिक लाभ मिलेगा. बेरोजगार जातकों के लिए रोजगार के नए अवसर मिल सकते हैं. सपरिवार भ्रमण और मनोरंजन के योग हैं. धैर्य और साहस से हर कार्य सफल होगा.

तुला राशि: पारिवारिक सौहार्द और आर्थिक स्थिरता

तुला राशि के जातकों को नौकरी में तरक्की के योग हैं. दांपत्य जीवन सुखद रहेगा और घर-गृहस्थी की समस्याओं का समाधान मिलेगा. मेहनत से इच्छित सफलता प्राप्त होगी. आर्थिक स्थिति में स्थिरता आएगी और जीवन में उत्साह बढ़ेगा.

वृश्चिक राशि: खर्च अधिक पर सफलता सुनिश्चित

वृश्चिक राशि के लोगों को पारिवारिक दायित्वों में अधिक खर्च करना पड़ सकता है, लेकिन यह शुभ कार्यों में होगा. स्थानांतरण या पदोन्नति के योग बन रहे हैं. राजनीतिक संपर्क से लाभ होगा और बिजनेस में सकारात्मक बदलाव दिखेगा.

धनु राशि: आत्मविश्वास में वृद्धि और मान-सम्मान

धनु राशि के जातकों को आर्थिक लाभ मिलेगा. जमीन-जायदाद से जुड़े कार्यों में सफलता के संकेत हैं. विद्या और बुद्धि में निखार आएगा. सरकारी सेवा से जुड़े लोगों को अनुकूल परिस्थितियों का लाभ मिलेगा. मित्रों और परिवार से सहयोग मिलेगा.

मकर राशि: नई योजनाओं में सफलता

मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन कुछ नया करने का अवसर लेकर आया है. बड़ी योजनाओं को साकार करने में सहयोगियों का समर्थन मिलेगा. साहसिक निर्णय लाभदायक रहेंगे. पारिवारिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी.

कुंभ राशि: प्रयासों में सफलता और नई पहचान

कुंभ राशि के लिए आज का दिन प्रगति से भरा रहेगा. विरोधियों पर विजय मिलेगी और प्रभावशाली संपर्कों से लाभ होगा. बकाया राशि की प्राप्ति होगी. आमदनी में वृद्धि होगी और परिवार में सुख-शांति का माहौल रहेगा. नई पहचान बनने के योग हैं.

मीन राशि: धैर्य और विवेक से सफलता

मीन राशि के जातकों को बिना सोचे-विचारे कोई निर्णय नहीं लेना चाहिए. परिश्रम का फल अवश्य मिलेगा. कार्यस्थल पर प्रशंसा मिलेगी और पारिवारिक सहयोग से महत्वपूर्ण कार्य पूरे होंगे. धैर्य और सहनशीलता आपकी सबसे बड़ी ताकत रहेगी.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola