उभरा हुआ केतु पर्वत बदल सकता है किस्मत, गरीब को भी बना देता है राजा

Updated:
विज्ञापन

हस्तरेखा शास्त्र और केतु पर्वत के संकेत

Ketu Mount: हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार हथेली में उभरा हुआ केतु पर्वत व्यक्ति को संघर्षों से निकालकर सफलता, धन और सम्मान दिलाता है. इसकी शुभ स्थिति भाग्य वृद्धि और उन्नति का संकेत मानी जाती है.

विज्ञापन

Ketu Mount: हस्तरेखा शास्त्र में हाथ की रेखाओं और पर्वतों का विशेष महत्व बताया गया है. इन्हीं में से एक है केतु पर्वत, जिसे आध्यात्म, रहस्य, वैराग्य और मोक्ष का प्रतीक माना जाता है. ज्योतिष और सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार हथेली में मौजूद केतु पर्वत व्यक्ति के स्वभाव, भाग्य और जीवन संघर्षों के बारे में कई महत्वपूर्ण संकेत देता है. यह पर्वत कलाई के ठीक ऊपर, शुक्र पर्वत और चंद्र पर्वत के बीच स्थित होता है.

विज्ञापन

क्या बताता है केतु पर्वत

हस्तरेखा विशेषज्ञों के अनुसार केतु पर्वत व्यक्ति की आंतरिक शक्ति, धैर्य और कर्मफल से जुड़ा होता है. जिन लोगों का केतु पर्वत संतुलित और स्पष्ट होता है, वे आध्यात्मिक प्रवृत्ति के होने के साथ-साथ कठिन परिस्थितियों में भी हार नहीं मानते. ऐसे लोग जीवन में धीरे-धीरे बड़ी सफलता प्राप्त करते हैं और अपनी मेहनत के दम पर पहचान बनाते हैं.

उभरा हुआ केतु पर्वत क्यों माना जाता है शुभ

यदि हथेली में केतु पर्वत अच्छी तरह विकसित और उभरा हुआ हो, तो इसे अत्यंत शुभ संकेत माना जाता है. खासतौर पर जब इसके साथ भाग्य रेखा भी गहरी और साफ दिखाई दे, तो व्यक्ति अभावों में जन्म लेने के बावजूद जीवन में बड़ी सफलता हासिल करता है. ऐसे जातक मेहनती, कर्मठ और आत्मविश्वासी होते हैं. उन्हें अपने प्रयासों का पूरा फल मिलता है और धीरे-धीरे धन, प्रतिष्ठा और सुख-सुविधाओं की प्राप्ति होती है.

कमजोर केतु पर्वत देता है संघर्ष

हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार यदि केतु पर्वत दबा हुआ या अविकसित हो, तो व्यक्ति को जीवन में कई बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है. मजबूत भाग्य रेखा होने के बावजूद आर्थिक अस्थिरता बनी रहती है. वहीं यदि भाग्य रेखा कटी-फटी हो और केतु पर्वत भी कमजोर हो, तो बचपन से ही स्वास्थ्य समस्याएं और संघर्ष जीवन का हिस्सा बन सकते हैं.

जीवन के शुरुआती वर्षों पर अधिक प्रभाव

केतु का प्रभाव विशेष रूप से व्यक्ति के जीवन के 5वें से 20वें वर्ष तक अधिक माना जाता है. इस दौरान मिलने वाले अनुभव और संघर्ष भविष्य की दिशा तय करते हैं. हस्तरेखा शास्त्र में केतु पर्वत की शुभ स्थिति को भाग्य वृद्धि और उन्नति का महत्वपूर्ण संकेत माना गया है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola