Gen-Z राशिफल 26 अगस्त 2026: आज इन 8 राशियों की खुलेगी किस्मत, 4 को रहना होगा बेहद सावधान
आज 26 अगस्त 2026 का जेन जी राशिफल
26 अगस्त 2026 के Gen-Z राशिफल में जानें आपकी राशि के लिए ग्रह-नक्षत्र क्या कहते हैं। करियर, धन और रिश्तों पर क्या होगा असर? जानें मेष से मीन तक सभी राशियों का आज का भविष्य।
Aaj Ka Gen-Z Rashifal 26 August 2026: 26 अगस्त 2026 को ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति का असर सभी 12 राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा. किसी राशि के लिए करियर और कारोबार के लिहाज से दिन अच्छा रहेगा, तो कुछ लोगों को धन और रिश्तों के मामलों में सावधानी बरतनी होगी. जानें मेष से मीन तक सभी राशियों का आज का राशिफल, शुभ रंग और शुभ अंक.
मेष राशि
आज काम को लेकर मन बना रहेगा कि कुछ नया किया जाए. ऑफिस में कोई जिम्मेदारी मिल सकती है और उसे ठीक से निभाने पर आपकी मेहनत की चर्चा भी हो सकती है. कारोबार में पुराने तरीके से हटकर सोचेंगे तो फायदा मिल सकता है किसी बड़े की बात आज काम की साबित हो सकती है. प्रेम संबंध में साथी के साथ भविष्य को लेकर बातचीत होगी और कोई जरूरी फैसला भी लिया जा सकता है. छोटी बात को तूल देने से बचें. दिनभर की भागदौड़ थकान दे सकती है, इसलिए आराम और नींद में लापरवाही न करें. शुभ रंग: लाल. शुभ अंक: ९.
वृषभ राशि
कामकाज के लिहाज से दिन ठीक रहेगा. किसी अनुभवी व्यक्ति से मिली सलाह आपका अटका काम आसान कर सकती है. नौकरी में आगे बढ़ने की सोच रहे हैं तो उस दिशा में कदम बढ़ाने का मौका मिलेगा. व्यापार में नए लोगों से संपर्क बन सकता है. घर के किसी मामले में आपकी राय जरूरी होगी और परिवार का साथ भी मिलेगा. प्रेम जीवन में साथी के साथ खुलकर बात होगी और साथ कहीं जाने का प्लान भी बन सकता है. अविवाहित लोगों की किसी जान-पहचान के जरिए अच्छी बातचीत शुरू हो सकती है. पानी और खाने का ध्यान रखें. शुभ रंग: सफेद. शुभ अंक: ६.
मिथुन राशि
आज किसी पुराने काम या पुराने मामले को फिर से संभालना पड़ सकता है. काम थोड़ा खिंच सकता है, इसलिए जल्दबाजी करने के बजाय एक-एक चीज देखकर आगे बढ़ें. पैसों से जुड़े कागजों में खास सावधानी रखें. व्यापार में बड़ा फैसला लेने से पहले दो बार सोच लेना बेहतर होगा. प्रेम संबंध में मन में कुछ सवाल चल सकते हैं, लेकिन साथी के व्यवहार को लेकर तुरंत कोई राय न बनाएं. सीधे बात करने से मामला साफ हो जाएगा. लगातार सोचते रहने से सिर और मन दोनों थक सकते हैं, इसलिए थोड़ा ब्रेक लेना जरूरी है. शुभ रंग: हरा. शुभ अंक: ५.
कर्क राशि
आज आपकी बातचीत ही कई काम आसान कर सकती है. किसी ग्राहक, सहकर्मी या व्यापारिक साथी के साथ जरूरी चर्चा होगी. घर में आपकी सलाह को महत्व मिलेगा और जीवनसाथी के साथ किसी जरूरी मुद्दे पर बात हो सकती है. पैप्रेकिसी नए व्यक्ति से भी संपर्क बढ़ने के संकेत हैं. मानसिक व्यस्तता के कारण थकान महसूस हो सकती है, इसलिए दिन में थोड़ा आराम निकालें. शुभ रंग: सफेद. शुभ अंक: २.
सिंह राशि
काम में नेतृत्व करने का मौका मिल सकता है प्रतिस्पर्धा जरूर रहेगी, लेकिन मेहनत से पीछे हटने की जरूरत नहीं है. पुराने अटके हुए काम निपटाने के लिए दिन अच्छा है. परिवार के लिए समय निकालना थोड़ा मुश्किल रहेगा, लेकिन साथी से किसी छोटी बात पर बहस हो सकती है. गुस्से में जवाब देने के बजाय थोड़ा रुककर बात करें. काम का दबाव थकान बढ़ा सकता है, इसलिए खाने और सोने का समय बिगड़ने न दें. शुभ रंग: सुनहरा. शुभ अंक: १.
कन्या राशि
आज कुछ काम ऐसे रहेंगे जिन्हें बिना ज्यादा चर्चा के पूरा करना बेहतर होगा. खर्चों पर नजर रखें, खासकर अगर व्यापार में पैसा लगाने की तैयारी है. फायदा देखकर तुरंत फैसला न लें, पूरी स्थिति समझना जरूरी होगा. घर में किसी बच्चे या करीबी व्यक्ति की बात आपको व्यस्त रख सकती है. आपकी सलाह की जरूरत भी पड़ सकती है. अविवाहित लोगों के लिए नई जान-पहचान दिलचस्प हो सकती है. ज्यादा सोचने की आदत आज थका सकती है, इसलिए थोड़ा अपने लिए समय निकालें. शुभ रंग: हल्का हरा. शुभ अंक: ५.
तुला राशि
काम के मामले में आज कोई अच्छा मौका हाथ लग सकता है. पुराना संपर्क फिर से काम आ सकता है ऑफिस में वरिष्ठ लोगों का सहयोग मिलेगा, लेकिन जिम्मेदारियां भी साथ बढ़ेंगी. घर और काम दोनों को संभालने के लिए थोड़ा प्लान बनाकर चलना ठीक रहेगा. परिवार के किसी मुद्दे पर बैठकर बात करने से समाधान निकल सकता है. काम की परेशानी घर तक न ले जाएं. प्रेम जीवन में समझ अच्छी रहेगी और साथी के साथ भविष्य को लेकर बात हो सकती है. रिश्ते को परिवार के सामने रखने की सोच रहे हैं तो बातचीत शुरू करने के लिए समय ठीक है.सिल्वर. शुभ अंक: ७.
वृश्चिक राशि
नई जिम्मेदारी मिल सकती है और उसे संभालने का मौका भी मिलेगा. वरिष्ठ अधिकारी आपके काम को गंभीरता से देख सकते हैं. व्यापार करने वालों के लिए नए संपर्क आगे फायदा दे सकते हैं. परिवार में भाई-बहन या किसी करीबी से बातचीत बढ़ेगी. आपकी सलाह किसी के काम आ सकती है., इसलिए शरीर को जरूरत से ज्यादा थकाने से बचें. पानी और नींद का खास ध्यान रखें. शुभ रंग: मैरून. शुभ अंक: ८.
धनु राशि
आज किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह से काम आगे बढ़ सकता है. जो मामला काफी समय से अटका हुआ है, उसमें रास्ता निकलने की उम्मीद है. पैसों को लेकर कोई बड़ा फैसला लेना हो तो भावनाओं में आकर जोखिम न लें. व्यापार में साफ योजना बनाकर चलना ज्यादा सही रहेगा. परिवार में भविष्य और पैसों से जुड़ी बातचीत हो सकती है. आपकी बात सुनी जाएगी, लेकिन सामने वाले की राय को भी महत्व दें. प्रेम संबंध में खानपान थोड़ा बिगड़ सकता है, इसलिए बहुत देर से खाने और जरूरत से ज्यादा खाने से बचें. शुभ रंग: पीला. शुभ अंक: ३.
यह भी पढ़ें: शुक्र के नक्षत्र परिवर्तन से अचानक पलटेगी 5 राशि वालों की किस्मत, बड़े आर्थिक लाभ के योग
मकर राशि
आज ध्यान सबसे ज्यादा अपने काम और भविष्य की तरफ रहेगा. चंद्रमा आपकी राशि में होने से फैसलों को लेकर गंभीरता रहेगी, लेकिन कुछ मामले उम्मीद से ज्यादा उलझ सकते हैं. पैसों से जुड़े काम में सावधानी रखें और किसी दस्तावेज को बिना पढ़े आगे न बढ़ाएं. घर में आप थोड़ा चुप-चुप रह सकते हैं, जिससे सामने वाला आपकी बात समझ नहीं पाएगा. जो परेशानी है, उसे साफ शब्दों में बताना बेहतर रहेगा. प्रेम संबंध में भावनाएं गहरी रहेंगी और साथी के साथ रिश्ते को लेकर गंभीर बातचीत हो सकती है. पुरानी बातों को बार-बार दोहराने से कुछ हासिल नहीं होगा, इसलिए आगे की सोचें. मानसिक दबाव के कारण थकान महसूस हो सकती है. समय पर खाना और भरपूर नींद लेना आज जरूरी रहेगा. शुभ रंग: आसमानी. शुभ अंक: ४.
कुम्भ राशि
आज कुछ काम पीछे रहकर संभालने पड़ सकते हैं. ग्राहक, साझेदारी या दूर की जगह से जुड़े काम में बातचीत बढ़ेगी. दूसरे शहर या विदेश से जुड़ाकिन किसी समझौते पर तुरंत हां न करें. घर-परिवार के लिए समय कम मिल सकता है और इससे किसी करीबी को शिकायत हो सकती है. फोन पर ही सही, लेकिन अपनों से बात करते रहें. प्रेम संबंध में थोड़ी दूरी महसूस हो सकती है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि रिश्ता खराब हो रहा है. मन की बात साथी से सीधे कहेंगे तो गलतफहमी दूर हो सकती है. आज शरीर से ज्यादा दिमाग को आराम की जरूरत है. देर रात तक जागने से बचें और कुछ समय बिल्कुल अपने लिए रखें. शुभ रंग: नीला. शुभ अंक: ८.
मीन राशि
मेहनत करने वालों के लिए आज का दिन ठीक रहेगा. परिवार और दोस्तों का साथ मिलेगा. किसी करीबी की सलाह निजी मामले में काफी काम आ सकती है. प्रेम संबंध में माहौल हल्का रहेगा और साथी के साथ कहीं जाने या आराम से बैठकर बात करने का मौका मिलेगा. जिनकी अभी शादी या प्रेम संबंध नहीं हुआ है, उनकी किसी परिचित के जरिए नई जान-पहचान हो सकती है. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, चें. समय पर खाना, पानी और नींद का ध्यान रखें. शुभ रंग: केसरिया. शुभ अंक: ३.
यह भी पढ़ें: कौन थे शुक्राचार्य? अक्षय खन्ना के किरदार से चर्चा में आए दैत्य गुरु की ये बातें शायद ही जानते होंगे
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए