Aaj Ka Rashifal 4 June 2025: मेष, कन्या, मीन समेत इन राशियों के लिए दिन कैसा, पढ़े अपना आज का राशिफल

Published by : Shaurya Punj Updated At : 04 Jun 2025 7:27 AM

विज्ञापन

Aaj Ka Rashifal 4 June 2025

Aaj Ka Rashifal 4 June 2025: आज तारीख है 4 जून 2025 दिन बुधवार और आप अपना दैनिक राशिफल जानना चाहेंगे कि आपका आज का दिन आपकी राशि के अनुसार कैसा रहने वाला हैं. तो चिंता मत कीजिए, हमने आपकी राशि पर पड़ने वाले विभिन्न ग्रहों की चाल के प्रभाव अनुसार आपका आज का दिन कैसा बीतेगा,क्या होगा आज का शुभ अंक, कैसा होगा आज का लकी रंग, इसके बारे में सटीक आंकलन किया हैं. तो आइए जानते हैं आज का राशिफल

विज्ञापन

Aaj Ka Rashifal 4 June 2025  : मेष से मीन तक के राशिवालों के लिए आज का दिन वैसे तो औसत रहेगा लेकिन दिन को खुशनुमा बनाने के लिए एक बार आज का राशिफल जरूर पढ़ लीजिए. ताकि आप पूरे दिन की प्लानिंग कर सकें…

मेष राशि

आज आप मानसिक और शारीरिक रूप से राहत महसूस करेंगे. मांसपेशियों को आराम देने के लिए तेल मालिश फायदेमंद होगी. आर्थिक स्थिति में सुधार होगा. सकारात्मक सोच वाले दोस्तों के साथ समय बिताएं. कोई पौधा लगाना शुभ रहेगा. धार्मिक और सामाजिक आयोजनों में भाग लेने के लिए दिन उत्तम है. जीवनसाथी के साथ हल्का तनाव हो सकता है.
शुभ अंक: 9 | शुभ रंग: पीला

Aaj Ka Love Rashifal: आज 4 जून को सिंह और मकर राशि वाले अपने उपर संयम रखें, जानें बाकी राशियों का हाल

वृष राशि

आज जीवन में प्रगति के रास्ते खुल सकते हैं, बस आत्मविश्वास बनाए रखें. कोई भी निवेश सोच-समझकर करें, चालाकी भरी योजनाओं से दूर रहें. बच्चों से टकराव तनाव का कारण बन सकता है, इसलिए संयम से काम लें.
शुभ अंक: 2 | शुभ रंग: क्रीम

मिथुन राशि

आज खेलकूद या फिजिकल एक्टिविटी से आप खुद को ताजगी से भरपूर पाएंगे. पैसों की स्थिति सुधरेगी और ज़रूरी चीज़ें खरीदना आसान होगा. प्रेम जीवन में मिठास घुलेगी. वाहन चलाते समय सतर्क रहें. वैवाहिक जीवन में भी सुखद समय बितेगा.
शुभ अंक: 3 | शुभ रंग: नीला

कर्क राशि

बाहरी दुनिया आपको खुशहाल समझ सकती है, लेकिन आपके भीतर कोई बात आपको परेशान कर सकती है. फालतू खर्चों से बचें. तनाव रहेगा, लेकिन परिवार का सहयोग राहत देगा.
शुभ अंक: 9 | शुभ रंग: पीला

सिंह राशि

बच्चों का साथ दिन को खास बना देगा. उबाऊ दिन को ख़ुशनुमा बनाने के लिए बाहर डिनर की योजना बनाएं. लंबे समय के निवेश से बचें और दोस्तों के साथ हल्के-फुल्के पल बिताएं. जीवनसाथी के साथ स्नेह और अपनापन बढ़ेगा.
शुभ अंक: 5 | शुभ रंग: गुलाबी

कन्या राशि

हालांकि दिन व्यस्त रहेगा, फिर भी सेहत अच्छी बनी रहेगी. लम्बे समय से रुके बिल और उधार अब चुकाना आसान होगा. प्रेम की भावना जीवन में नया रंग भर सकती है. पुरानी यादें ताजा हो सकती हैं.
शुभ अंक: 2 | शुभ रंग: सफेद

तुला राशि

कानूनी मसलों को लेकर तनाव संभव है. वित्तीय मामलों में सजग रहें. जरूरतमंदों की मदद से आपको संतोष मिलेगा. प्रेम संबंधों में भावनात्मक गहराई महसूस करेंगे. किसी भी अफवाह पर आंख मूंदकर यकीन न करें.
शुभ अंक: 3 | शुभ रंग: काला

वृश्चिक राशि

अपनी ऊर्जा को आत्मविकास में लगाएं. आर्थिक लाभ सीमित रहेगा, लेकिन स्पष्ट होगा. विवादों को नज़रअंदाज करें और प्रेम संबंधों में रोमांच का अनुभव होगा. किसी बहस में उलझने से बचें.
शुभ अंक: 8 | शुभ रंग: पीला

धनु राशि

मुश्किल हालात में धैर्य और सकारात्मक सोच आपके सबसे बड़े हथियार होंगे. फिजूलखर्च से बचें. दूसरों की परेशानी को खुद पर हावी न होने दें. खुद की शांति को प्राथमिकता दें.
शुभ अंक: 9 | शुभ रंग: गुलाबी

मकर राशि

आज का दिन संयम और समझदारी से काम लेने का है. अनावश्यक खर्चों से बचें. बच्चों के कारण दिन चुनौतीपूर्ण हो सकता है, लेकिन प्यार से उन्हें समझाएं. आज सैर-सपाटा मन को प्रसन्न करेगा.
शुभ अंक: 3 | शुभ रंग: नीला

कुंभ राशि

नशे की आदत छोड़ने के लिए बेहतरीन दिन है. अनचाहे खर्चों से आर्थिक तनाव बढ़ सकता है. घर के माहौल में बदलाव की योजना हो, तो सबकी राय ज़रूर लें.
शुभ अंक: 7 | शुभ रंग: हरा

मीन राशि

किसी संत या गुरु का आशीर्वाद मन को शांति देगा. धन के मामलों में सावधानी रखें. रिश्तेदारों के साथ छोटी यात्रा लाभदायक होगी. प्रेम संबंधों को संभालकर रखें, आज का दिन आत्मविकास के लिए उत्तम है.
शुभ अंक: 9 | शुभ रंग: पीला

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola