Aaj Ka Rashifal 6 July 2024: आज का दिन इन 7 राशि वालों के लिए बेहद खास, पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल
Published by : Radheshyam Kushwaha Updated At : 06 Jul 2024 6:16 AM
आज का राशिफल 6 जुलाई 2024
Aaj Ka Rashifal 6 July 2024: आज आषाढ़ मास की गुप्त नवरात्रि का पहला दिन है. आज का दिन आपकी राशि के अनुसार कैसा रहने वाला है. यह जानने के लिए पढ़ें मेष से मीन तक का दैनिक राशिफल
Aaj Ka Rashifal 6 July 2024 मेष राशि – आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा.आज आप अपने आसपास रह रहे लोगों का भरोसा आसानी से जीत पाएंगे. व्यापार में आपको अच्छा लाभ मिलने की संभावना है.आपको धन प्राप्ति के नए मार्ग भी मिलेंगे. आप अच्छा धन कमाने में कामयाब रहेंगे. जीवनसाथी से आप किसी संतान से संबंधित समस्या को लेकर बातचीत करेंगे.
शुभ अंक: 4
शुभ रंग: गुलाबी
वृषभ राशि – आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है. आपकी कोई मनोवांछित इच्छा पूरी होने से आप प्रसन्न रहेंगे. परिवार में किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है. विद्यार्थी यदि किसी प्रतियोगिता में भाग लेंगे, तो उसमें उन्हें सफलता मिलने के योग हैं.
शुभ अंक: 2
शुभ रंग: नीला
मिथुन राशि – आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है.आज आप जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें,नहीं तो बाद में आपको उसके लिए पछताना पड़ सकता है. परिवार में किसी सदस्य के विवाह की बात पक्की होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा. आप किसी काम के चलते लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं,जो आपके लिए लाभदायक रहेगी.
शुभ अंक:3
शुभ रंग:पीला
कर्क राशि – आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है. आपके बढ़ते खर्च आपको परेशान कर सकते हैं ,आपको फिजूलखर्ची कम करनी होगी. भाई व बहनों से यदि कोई अनबन चल रही थी, तो वह आज बातचीत के जरिए दूर होती दिख रही है. आपको कोई बड़ा निवेश करने से पहले किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह जरूर ले लें.
शुभ अंक: 4
शुभ रंग:सफ़ेद
सिंह राशि – आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है.आज आपको आपकी अच्छी सोच का लाभ कार्यक्षेत्र में मिलेगा और तरक्की की राह पर आगे बढ़ेंगे. माता जी की सेहत में चल रही समस्याओं को नजरअंदाज न करें. घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हो सकती है. व्यापार से संबंधित फैसलों में आप परिवार के सदस्यों से सलाह अवश्य लें .
शुभ अंक: 4
शुभ रंग: गुलाबी
कन्या राशि – आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा. आपका किसी नई जमीन,वाहन,मकान आदि की खरीदारी का सपना पूरा होगा.कोई कानूनी मामला यदि लंबे समय से विवादित चल रहा था, तो उसमें भी आपको जीत मिलने की संभावना है .
शुभ अंक:6
शुभ रंग:नीला
तुला राशि – आज का दिन आपके लिए कुछ खास नहीं रहेगा. आज आपके बॉस यदि आपको कोई जिम्मेदारी दें,तो उस पर आपको बहुत ध्यान देने की जरूरत है. जीवनसाथी के साथ रिश्ते में चल रही अनबन को आप बातचीत के जरिए दूर कर सकते हैं. विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई लिखाई पर पूरा फोकस बनाए रखने की आवश्यकता है.
शुभ अंक:7
शुभ रंग: सफ़ेद
वृश्चिक राशि – आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है. नौकरी में कार्यरत लोगों को सोच समझ कर काम करने की जरूरत है. आपको अपने काम में स्पष्टता बनाए रखनी होगी . । व्यापार कर रहे लोगों ने यदि किसी से धन उधार लिया, तो इसे उतारने में उन्हें समस्या होगी और उधर चुकाने में समय लग सकता है.
शुभ अंक:4
शुभ रंग:गुलाबी
धनु राशि – आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है. आप अपने कामों में सोच समझ कर आगे बढ़ें. व्यापार के किसी काम को कल पर न टालें, नहीं तो समस्या हो सकती हैं. आप यदि अपने भाइयों से कोई धन संबंधित मदद मांगेंगे,तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगी.
शुभ अंक:8
शुभ रंग:गुलाबी
मकर राशि- आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है. आपको आय के कुछ नए स्रोत प्राप्त होंगे,जिससे आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी.आज जिन लोगों से आपने वादा किया था वह निभाने का वक्त आ गया है. पारिवारिक कार्यक्रमों में बड़ा खर्च होगा. आप किसी से अपने मन की बात साझा ना करें वरना परेशानी हो सकती है .
शुभ अंक:9
शुभ रंग:पीला
कुंभ राशि – आज का दिन आपके लिए किसी बड़े लक्ष्य की प्राप्ति के लिए रहेगा. आप कोई भी जोखिम भरा काम ना करें. आप यदि किसी काम को लेकर लंबे समय से परेशान चल रहे थे, तो वह भी आज पूरा हो सकता है. आप अपने महत्वपूर्ण कामों पर पूरा ध्यान लगाएंगे,जिससे उन्हें पूरा करने में आपको आसानी होगी.
शुभ अंक:2
शुभ रंग:नीला
मीन राशि – आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है.फालतू के कामों में उलझे रहने के कारण आप परेशान रहेंगे. आप अपनी सेहत की वजह से भी परेशान रहेंगे. यदि आप कोई बड़ा निवेश करना चाहते हैं, तो वह आपके लिए अच्छा रहेगा.
शुभ अंक: 4
शुभ रंग:पीला
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Radheshyam Kushwaha
राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










