कुंभ राशि वालों की रोजगार की स्थिति मजबूत होगी, जानें आज 4 फरवरी 2025 का राशिफल
Published by : Shaurya Punj Updated At : 04 Feb 2025 4:00 AM
Aaj Ka Rashifal 4 February 2025
Aaj Ka Rashifal 4 February 2025: आज तारीख है 4 फरवरी 2025 दिन मंगलवार और आप अपना दैनिक राशिफल जानना चाहेंगे कि आपका आज का दिन आपकी राशि के अनुसार कैसा रहने वाला हैं. तो चिंता मत कीजिए, दैवज्ञ ज्योतिषी डॉ एन के बेरा बताने वाले हैं कि आपकी राशि पर पड़ने वाले विभिन्न ग्रहों की चाल के प्रभाव अनुसार आपका आज का दिन कैसा बीतेगा.
Aaj Ka Rashifal 4 February 2025: मेष से मीन तक के राशिवालों के लिए आज का दिन वैसे तो औसत रहेगा लेकिन दिन को खुशनुमा बनाने के लिए एक बार आज का राशिफल जरूर पढ़ लीजिए. ताकि आप पूरे दिन की प्लानिंग कर सकें..
मेष-आपका सामाजिक और राजनीतिक प्रभाव बढ़ेगा, जिससे आप महत्वपूर्ण पदों पर आसीन हो सकेंगे. वांछित उन्नति के लिए मार्ग प्रशस्त होगा, मित्रों के साथ संबंधों में मधुरता आएगी, स्वास्थ्य में सुधार होगा, और बुद्धिमानी से आर्थिक समस्याओं का समाधान होगा. धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी.
वृष-विशिष्ट व्यक्तियों के सहयोग से विवादों का समाधान होगा, सरकारी पक्ष से समर्थन प्राप्त होगा, और आपकी मान-यश में वृद्धि होगी. घर में अविवाहित बच्चों के लिए रिश्ते आएंगे, और परिवार में शांति का माहौल बना रहेगा.
कोई भी कार्य करने से पहले जानें आज के पंचांग में शुभ मुहूर्त और अशुभ समय
मिथुन-आपको कई रचनात्मक कार्यों के लिए प्रेरणा मिलेगी, और आपकी सामाजिक मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. आपकी आजीविका के प्रयास सफल होंगे, और घर-गृहस्थी में सुख का अनुभव होगा. हालांकि, उदर रोग और बुखार जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है, और आमदनी से अधिक खर्च हो सकता है.
कर्क-आपको शुभ समाचार प्राप्त होंगे, और बच्चों की ओर से खुशखबरी मिलेगी. आपके घर और बाहर मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी.
सिंह-आज का दिन सुख-शांति से व्यतीत होगा,आर्थिक लाभ,घर में खुशी का वातावरण.व्यावहारिक कुशलता एवं बौद्धिक चतुरता से अनेक समस्याओं का समाधान निकलेगा,चल ओर अचल सम्पत्ति के अनेक पुराने मामलें निबट सकते हैं.
कन्या-अनायास धन व कार्य की प्राप्ति होगी.अपनी सूझबूझ से सारे कार्य बना लेंगे.रोजी-रोजगार की स्थिति मजबूत होगी.आर्थिक स्थिति अनुकूल सुदृढ़ होगी,कारोबार के सिलसिले में यात्रा करने का योग है.
तुला-नौकरी नया पद-पोजीशन-अधिकार मिलने की संभावना,महत्वपूर्ण कार्य में सफलता,महिला वर्ग के सम्पर्क से लाभ होगा,छात्रों के लिए समय उत्साहबर्धक रहेगा,प्रतियोगी परीक्षा में अनुकूल परिणाम मिलेंगे,पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा.
वृश्चिक-रोजी-रोजगार के क्षेत्र से कोई शुभ समाचार मिलेगा,मान-यश-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी,परिवार मे मांगलिक कार्य में व्यस्त रहेंगे.मनपसन्द उपहार मिलेंगे,व्यावसायिक स्थिति मजबूत होगी,प्रभावशाली व्यक्तियों से सम्पर्क बढ़ेगा.
धनु-आपकी सफलता आपके पास आएगी, सरकारी कार्यों में प्रगति होगी. सुखद समाचार प्राप्त होंगे, आर्थिक लाभ होगा. बेरोजगार व्यक्तियों को रोजगार मिलेगा, आर्थिक अवसरों में वृद्धि होगी, भूमि और कृषि संबंधी कार्यों में सफलता प्राप्त होगी.
मकर-आपकी इच्छाएं ऊंची रहेंगी, रोजगार से जुड़ी समस्याएँ हल होंगी, कोई नई योजना सफल होगी. व्यापार में अपेक्षित सफलता प्राप्त होगी, विभिन्न स्रोतों से आय होगी, रिश्तेदार और प्रियजन आपके प्रति आभारी रहेंगे.
कुंभ-आपको कोई नया कार्य या परियोजना मिल सकती है, घर में कोई शुभ कार्य संपन्न होगा, आर्थिक स्थिति में सुधार होगा. संतान से सुखद अनुभव होगा, रोजगार की स्थिति मजबूत होगी, विरोधियों पर विजय प्राप्त होगी.
मीन-आपकी आजीविका में परिवर्तन की संभावना है, दूर यात्रा के योग बन सकते हैं, परिवार में नए सदस्य का आगमन होगा. दैनिक समस्याओं का समाधान मिलेगा, पारिवारिक उलझनों का निवारण होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










