Aaj Ka Rashifal 05 December: तुला, वृश्चिक और धनु राशि वालों को मिलेगा सकारात्मक परिणाम, पढ़ें दैनिक राशिफल

Updated:
विज्ञापन

Aaj Ka Rashifal 05 December 2023: तुला, वृश्चिक और धनु राशिवालों के लिए आज का दिन वैसे तो औसत रहेगा लेकिन दिन को खुशनुमा बनाने के लिए एक बार आज का राशिफल जरूर पढ़ लीजिए.

विज्ञापन

तुला राशि- आज आर्थिक स्थिति पहले से सुदृढ़ रहेगी. पूंजी निवेश में लाभ के योग रहेंगे. पत्नी व बच्चों से मतभेद हो सकते हैं. आवश्यक निर्णयों में अनुभवी से सलाह लें. यात्रा थकानपूर्वक सिद्ध हो सकती है. कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा. विदेश मामलों की उन्नति में थोड़ा वक्त लग सकता है.

शुभ अंक: 6

शुभ रंग: अभ्रखी

वृश्चिक राशि- आज प्रशासनिक व सामाजिक सम्मान बढ़ेगा. अधिकारियों के साथ तालमेल बिठाने की कोशिशें तेज होंगी. पत्नी व बच्चों के साथ कहीं घुमने का योग बनेंगे. छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा न करें. निवेश के लिए उचित समय की प्रतीक्षा करें अन्यथा हानि हो सकती है.

शुभ अंक: 5

शुभ रंग: लाल

धनु राशि- आज निवेश के लिए उचित समय की प्रतीक्षा करें. प्रणय संबंधों में उतार-चढ़ाव की स्थिति विद्यमान रहेगी. उधार लेने से बचें. पूंजी निवेश व प्रशासनिक कार्यों में तनावपूर्ण स्थिति उभर सकती है, सतर्कता से चलना होगा. व्यावसायिक लक्ष्यों को पूरा करने के लिए प्रयास करें.

शुभ अंक: 9

शुभ रंग: लाल

Also Read: Aaj Ka Rashifal 05 दिसंबर 2023: मकर-कुंभ और मीन राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ, धन लाभ का योग
ज्योतिष संबंधित चुनिंदा सवालों के जवाब प्रकाशित किए जाएंगे

ज्योतिष शास्त्र में कई ऐसे उपाय बताए गए हैं, जिन्हें करने से जीवन की हर परेशानी दूर की जा सकती है. ये उपाय करियर, नौकरी, व्यापार, पारिवारिक कलह सहित कई अन्य कार्यों में भी सफलता दिलाते हैं. नीचे दिए गए विभिन्न समस्याओं के निवारण के लिए आप एक बार ज्योतिषीय सलाह जरूर ले सकते है. यदि आपकी कोई ज्योतिषीय, आध्यात्मिक या गूढ़ जिज्ञासा हो, तो अपनी जन्म तिथि, जन्म समय व जन्म स्थान के साथ कम शब्दों में अपना प्रश्न radheshyam.kushwaha@prabhatkhabar.in या WhatsApp No- 8109683217 पर भेजें. सब्जेक्ट लाइन में ‘प्रभात खबर डिजीटल’ जरूर लिखें. चुनिंदा सवालों के जवाब प्रभात खबर डिजीटल के धर्म सेक्शन में प्रकाशित किये जाएंगे.

विज्ञापन
Radheshyam Kushwaha

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola