Aaj Ka Rashifal 3 दिसंबर 2023: कर्क-सिंह और कन्या राशि वाले रहे सतर्क, आज आय में वृद्धि होने का योग
Aaj ka rashifal 3 December 2023 horoscope in hindi : कर्क-सिंह और कन्या मेष राशिवालों के लिए आज का दिन वैसे तो औसत रहेगा लेकिन दिन को खुशनुमा बनाने के लिए एक बार आज का राशिफल जरूर पढ़ लीजिए. ताकि आप पूरे दिन की प्लानिंग कर सकें...
कर्क राशि- कार्य का दबाव अधिक रहेगा. घरेलू और बाहरी कार्य में सामंजस्य बैठाने में दिक्कतें आयेंगी. मानसिक रूप से व्याकुलता का अनुभव होगा. परिवार के सहयोग में कमी आयेगी. कर्क राशि के जातक स्वास्थ्य का ध्यान रखें. बाहरी खान-पान से परहेज करें. घर में किसी सदस्य के साथ वैचारिक मतभेद होगा और उनके साथ कहासुनी भी हो सकती है जो आगे चलकर कलह का रूप ले लेगी. ऐसे में पहले से ही सावधान रहे और किसी बात को बेवजह बढ़ने ना दे. नई योजना बनेगी. कार्यप्रणाली में सुधार होगा. कारोबार में वृद्धि होगी. लंबे समय से रुके कार्यों में गति आएगी.
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: काला
सिंह राशि- लंबी छुटटी पर जाने की सोचेंगे. कार्यक्षेत्र में उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा. घरेलू कार्यों की अधिकता रहेगी. परिवार में सुख और समृद्धि बनी रहेगी. जीवनसाथी को पदोन्नति से लाभ होगा. मन प्रसन्न रहेगा. घर में किसी सदस्य को आपके प्रेम संबंधो के बारे में पता चल सकता है, लेकिन भविष्य की दृष्टि से यह शुभदायक होगा. कुसंगति से हानि होगी. पूजा-पाठ में मन लगेगा. लाभ के अवसर हाथ आएंगे. परिवार के साथ समय अच्छा व्यतीत होगा. आर्थिक उन्नति के प्रयास सफल रहेंगे.
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: मैरून
कन्या राशि- नये कार्य का आयोजन करेंगे. अपूर्ण कार्य पूर्ण होंगे. मित्रों, स्नेहीजनों से उपहार मिलेगा. व्यापार में नये संपर्कों से भविष्य में लाभ होने की संभावना में वृद्धि होगी. परिवारजनों और मित्रों के साथ आनंददायी क्षण बिताएंगे. आय में वृद्धि होने के योग हैं. जमीन संबंधी किसी के साथ पुराना विवाद चल रहा था तो उससे आज के दिन राहत मिलेगी. वाहन व मशीनरी आदि के प्रयोग में सावधानी रखें. वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें. किसी व्यक्ति से बेवजह विवाद हो सकता है. लेन-देन में जल्दबाजी न करें.
शुभ अंक: 3
शुभ रंग: सफेद
यदि आपकी कोई ज्योतिषीय, आध्यात्मिक या गूढ़ जिज्ञासा हो, तो अपनी जन्म तिथि, जन्म समय व जन्म स्थान के साथ कम शब्दों में अपना प्रश्न radheshyam.kushwaha@prabhatkhabar.in या WhatsApp No- 8109683217 पर भेजें. सब्जेक्ट लाइन में ‘प्रभात खबर डिजीटल’ जरूर लिखें. चुनिंदा सवालों के जवाब प्रभात खबर डिजीटल के धर्म सेक्शन में प्रकाशित किये जाएंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Radheshyam Kushwaha
राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










