वृश्चिक राशि वालों का राजनीतिक संपर्कों का प्रभाव बढ़ेगा, जानें आज 26 फरवरी 2025 का राशिफल

Edited by Shaurya Punj
Updated:
विज्ञापन

Aaj Ka Rashifal 26 february 2025

Aaj Ka Rashifal: आज तारीख है 26 फरवरी 2025 दिन सोमवार और आप अपना दैनिक राशिफल जानना चाहेंगे कि आपका आज का दिन आपकी राशि के अनुसार कैसा रहने वाला हैं. तो चिंता मत कीजिए, दैवज्ञ ज्‍योतिषी डॉ एन के बेरा बताने वाले हैं कि आपकी राशि पर पड़ने वाले विभिन्न ग्रहों की चाल के प्रभाव अनुसार आपका आज का दिन कैसा बीतेगा.

विज्ञापन

Aaj Ka Rashifal 26 february 2025: मेष से मीन तक के राशिवालों के लिए आज का दिन वैसे तो औसत रहेगा लेकिन दिन को खुशनुमा बनाने के लिए एक बार आज का राशिफल जरूर पढ़ लीजिए. ताकि आप पूरे दिन की प्लानिंग कर सकें..

मेष-समाज और राजनीति में सक्रिय व्यक्तियों के लिए यह समय अत्यंत लाभकारी रहेगा. प्रियजनों का आगमन होगा, जिससे सुख-समृद्धि और लोकप्रियता में वृद्धि होगी. स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं और मानसिक चिंताओं से मुक्ति मिलेगी, और भूमि-सम्पत्ति से जुड़े विवादों का समाधान होगा.

आज महाशिवरात्रि पर इस विधि से करें शिवजी की पूजा

वृष-आपके लिए सुख-सुविधाओं के साधनों की उपलब्धता होगी. आर्थिक लाभ की संभावना है. व्यापारिक यात्राएं सफल रहेंगी और पारिवारिक जीवन में आनंद रहेगा. विपरीत परिस्थितियों में सुधार आएगा और प्रशंसा के योग्य कार्य करने का अवसर प्राप्त होगा. आपकी लोकप्रियता में वृद्धि होगी और अधूरे कार्य पूर्ण होंगे.

मिथुन-आपको धन की प्राप्ति होगी, साथ ही मान, यश, प्रतिष्ठा, उपहार और पुरस्कार भी मिलेंगे. विरोधियों पर विजय प्राप्त होगी. रोजगार में सफलता मिलेगी और लाभकारी वातावरण का निर्माण होगा. नए कार्य में भी लाभ की संभावना है. गुप्त विरोधियों के षड़यंत्र विफल होंगे.

बाबा बैद्यनाथ की बारात का अनोखा रंग: भूत-पिशाच से लेकर अप्सराएं तक, जानें 30 साल पुरानी परंपरा 

कर्क- माता-पिता का सहयोग प्राप्त होगा, प्रभावशाली व्यक्तियों से आवश्यक सहायता मिलेगी. मन प्रसन्न रहेगा. सद्भावनाएं और शुभ संदेश प्राप्त होंगे, उद्योग और व्यापार में सफलता मिलेगी, और घरेलू उपयोग की वस्तुओं का संग्रह किया जाएगा. भौतिक सुख-सुविधाओं की प्राप्ति होगी.

सिंह- पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा. विद्यार्थियों को परीक्षा और प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी, और उनकी मनोकामनाएं पूरी होंगी. इच्छित कार्य में सफलता की संभावना है, सामाजिक सम्मान और कर्मबल में वृद्धि होगी, और परिस्थितियों में सुधार होगा.

कन्या- विगड़ें हुए कार्य सफल होंगे, व्यवसाय में अप्रत्याशित लाभ होगा, और परिवार के साथ भ्रमण और मनोरंजन के अवसर मिलेंगे. वाहन सुख की प्राप्ति होगी. बेरोजगारों के लिए रोजगार संबंधी नई संभावनाएं उत्पन्न होंगी, धैर्य और साहस से सभी कार्य पूर्ण होंगे, और धन के आगमन के अवसर बढ़ेंगे.

तुला-आपकी नौकरी में उत्साह बना रहेगा, दांपत्य जीवन सुखद अनुभव होगा, और स्वास्थ्य सामान्य रहेगा. यात्रा और मनोरंजन के अवसर प्राप्त होंगे. घर-परिवार में विभिन्न समस्याओं का समाधान होगा, और मेहनत से आप अपनी इच्छित सफलता की ओर बढ़ेंगे. आर्थिक संतुलन बनाए रखने में आप सफल रहेंगे.

वृश्चिक-परिवारिक जिम्मेदारियों को निभाने में खर्च अधिक हो सकता है. मांगलिक कार्य संपन्न होंगे. नौकरी में स्थानांतरण और पदोन्नति की संभावनाएं हैं, राजनीतिक संपर्कों का प्रभाव बढ़ेगा, चिंतित इच्छाओं की पूर्ति होगी, और व्यापार में शुभ परिवर्तन आएगा.

धनु-आपको आर्थिक लाभ होगा, सम्मान और स्वाभिमान की रक्षा होगी, मित्रों और रिश्तेदारों का सहयोग प्राप्त होगा, और भूमि-जायदाद से संबंधित कार्य सफल होंगे. विद्या, बुद्धि और प्रतिभा का विकास होगा, आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, रुके हुए कार्यों में प्रगति होगी, और सरकारी सेवा से जुड़े जातकों को अनुकूल परिस्थितियों का लाभ मिलेगा.

मकर- सामाजिक और राजनीतिक व्यक्तियों के लिए यह समय कुछ महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल करने का अवसर प्रदान करेगा. किसी बड़े प्रोजेक्ट को पूरा करने में कई लोगों का सहयोग प्राप्त होगा. मेहनत और प्रयास से आजीविका से संबंधित चिंताएं समाप्त होंगी, साहसिक कार्यों में सफलता मिलेगी, और पारिवारिक सुख-साधनों में वृद्धि होगी.

कुंभ- विरोधियों पर विजय प्राप्त होगी, और सामाजिक-राजनीतिक संपर्कों का लाभ उठाने का अवसर मिलेगा. बकाया राशि की वसूली संभव है. लाभकारी प्रयास सफल होंगे, परिवार और मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा, आत्म-सम्मान और आत्म-निर्भरता में वृद्धि होगी, आय में बढ़ोतरी होगी, नए परिचयों का विस्तार होगा, घर में सुख-शांति का माहौल बनेगा, और मनोकामनाएँ पूरी होंगी.

मीन- बिना सोचे-समझे कोई कार्य न करें, चिंताजनक वातावरण से मुक्ति मिलेगी. मेहनत का फल अवश्य मिलेगा, कार्यक्षेत्र में प्रशंसा प्राप्त करने का अवसर आएगा. आपके धैर्य, गंभीरता और सहनशीलता के कारण परिवार में महत्वपूर्ण कार्य सफलतापूर्वक संपन्न होगा.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola