25 मार्च 2025 का दैनिक राशिफल: कुंभ राशि वालों को अपनों से मिलें भावनात्मक आघात, जानें मेष से मीन तक सभी राशियों की स्थिति

Published by : Shaurya Punj Updated At : 25 Mar 2025 6:08 AM

विज्ञापन

Aaj Ka Rashifal 25 March 2025 (AI Generated Photo)

Aaj Ka Rashifal 25 March 2025: आज तारीख है 25 मार्च 2025 दिन मंगलवार और आप अपना दैनिक राशिफल जानना चाहेंगे कि आपका आज का दिन आपकी राशि के अनुसार कैसा रहने वाला हैं. तो चिंता मत कीजिए, ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा बताने वाले हैं कि आपकी राशि पर पड़ने वाले विभिन्न ग्रहों की चाल के प्रभाव अनुसार आपका आज का दिन कैसा बीतेगा.

विज्ञापन

Aaj Ka Rashifal 25 March 2025: मेष से मीन तक के राशिवालों के लिए आज का दिन वैसे तो औसत रहेगा लेकिन दिन को खुशनुमा बनाने के लिए एक बार आज सोमवार 25 मार्च 2025 का राशिफल जरूर पढ़ लीजिए. ताकि आप पूरे दिन की प्लानिंग कर सकें…

मेष- नौकरी और व्यापार में कुछ बाधाएं आ सकती हैं, लेकिन मेहनत करने पर आवश्यक कार्यों में सफलता प्राप्त होगी. शैक्षणिक क्षेत्र में प्रगति होगी और परीक्षा में अच्छे परिणाम मिलेंगे.

आज 25 मार्च 2025 का ये है पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और अशुभ समय

वृष- संपत्ति खरीदने का अवसर मिलेगा, किसी विशेष व्यक्ति के सहयोग से महत्वपूर्ण कार्य सफल होंगे, और आर्थिक लाभ होगा.

मिथुन- कार्यस्थल पर संतोषजनक माहौल रहेगा, बकाया राशि प्राप्त होगी, और वस्त्र, आभूषण तथा धन की प्राप्ति होगी.

कर्क- महत्वाकांक्षाएं पूरी होंगी, नौकरी में परिवर्तन का अवसर आ सकता है. घर, भूमि और वाहन का सुख प्राप्त होगा.

सिंह-रोजी-रोजगार में प्रगति होगी, रुके हुए कार्य पूरे होंगे, शुभ समाचार मिलेंगे, और नई वाहन खरीदने का अवसर प्राप्त होगा.

कन्या-उन्नति के मार्ग में बाधाएं दूर होंगी, महत्वपूर्ण कार्य सफलतापूर्वक संपन्न होंगे, आर्थिक लाभ होगा, और घर में सुख-शांति का माहौल बना रहेगा.

तुला-परिवार में संतान के विवाह जैसे शुभ मांगलिक कार्य संपन्न होंगे. स्वजन और मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा, और नौकरी में उन्नति की संभावना है.

वृश्चिक-भूमि और संपत्ति से संबंधित कार्य सफल होंगे. संतान से सुखद समाचार प्राप्त होगा, और व्यवसाय की स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा.

धनु-शिक्षा से संबंधित कार्यों में सफलता प्राप्त होगी, महत्वपूर्ण सूचनाएं मिलेंगी, विरोधियों पर विजय प्राप्त होगी, और मन प्रसन्न रहेगा.

मकर-आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, रोग, ऋण और शत्रुओं से मुक्ति मिलेगी, और परिवार में सुख-शांति का माहौल बनेगा.

कुंभ-इष्ट मित्रों और स्वजनों से भावनात्मक पीड़ा का सामना करना पड़ेगा, लेकिन परिश्रम और प्रयास से आवश्यक कार्य पूरे होंगे. नई नौकरी मिलने की संभावना है.

मीन-आपकी प्रतिष्ठा और स्वाभिमान की रक्षा होगी, बकाया राशि की प्राप्ति होगी, और श्रेष्ठजनों के सहयोग से रोजगार में प्रगति होगी.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola