Aaj Ka Rashifal: मिथुन राशि वाले अनावश्यक खर्च बढ़ने से चिंता से घिरे रहेंगे, जानें 24 दिसंबर 2023 का राशिफल

Edited by Shaurya Punj
Updated:
विज्ञापन

Aaj Ka Rashifal, 24 december 2023: आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है. जानें मेष वृषभ, मिथुन और कर्क राशि राशि तक का दैनिक राशिफल

विज्ञापन

Aaj Ka Rashifal, 24 दिसंबर 2023

मेष- आज का दिन अच्छा रहेगा. धन लाभ होने के योग बने हुये हैं. नए कार्यों की शुरुआत कर सकते हैं. दोस्तों से लाभ मिल सकता है. किसी यात्रा पर जा सकते हैं. वाद-विवाद से दूर रहें. वाणी पर संयम रखें. परिवारजनों के साथ किसी समारोह में जाने की संभावना बन रही है. खरीददारी में अधिक खर्च हो सकता है. कार्य क्षेत्र मे सफलता मिलेगी. परिवार के साथ भी तालमेल अच्छा बना रहेगा. मित्रों से मतभेद होने की संभावना बनी हुई है. मानसिक तनाव रहेगा.

शुभ रंग: सफेद

वृष- आज का दिन शुभ रहेगा. कारोबार में आर्थिक लाभ होगा. बेरोजगार लोगों को आज रोजगार मिलने की संभावना है. पति-पत्नी के बीच तालमेल बना रहेगा. मित्रों के पीछे धन खर्च हो सकता है. अपने गुस्से पर काबू रखें. खुद पर विश्वास रखना बेहद जरूरी है. जीवनसाथी के साथ कहीं बाहर घूमने जाने का योग बन सकता है. परिवार के साथ अच्छा समय व्यातीत होगा. मन में नकारात्मक विचार न आने दें. स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है.

शुभ रंग: स्लेटी

शुभ अंक: 7

मिथुन:- आज का दिन सामान्य रहेगा. कारोबार में आर्थिक लाभ होने की संभावनाएं हैं. मन में नए विचार आएंगे. किसी अच्छी कंपनी से नौकरी का ऑफर मिल सकता है. परिवार में भी मतभेद रहेगा. अनावश्यक खर्च बढ़ने से चिंता से घिरे रहेंगे और शारीरिक स्वास्थ्य भी अच्छा नहीं रहेगा. किसी रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है. कार्यक्षेत्र में परिश्रम की अधिकता रहेगी. कुछ नये लोगों से संबंध बनेंगे. स्वभाव पर नियंत्रण और स्वास्थ्य का ध्यान का ध्यान रखें.

शुभ रंग: केसरी

शुभ अंक: 1

कर्क:- आज का दिन मिला-जुला रहेगा. किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जाना हो सकता है. मित्रों से मुलाकात हो सकती है. शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, लेकिन अनावश्यक खर्च से तनाव बढ़ेगा. आत्मविश्वास में कमी आएगी. अधिकतर समय गरीब और कम सुविधा प्राप्त बच्चों को शिक्षा में लगाने से खुशी मिलेगी. कुछ ऐसे लोगों से मुलाकात हो सकती है, जो भविष्य में मददगार होंगे. कार्यक्षेत्र और परिवार के बीच संतुलन रहेगा. परिवार से सहयोग देखने को मिलेगा.

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 4

ज्योतिषाचार्य नितेश निरंजन

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola