Aaj Ka Rashifal Upay: आज 2 जनवरी के खास ज्योतिषीय उपाय, मेष से लेकर मीन राशि के जातकों की दूर होंगी बाधाएं

Published by : Shaurya Punj Updated At : 02 Jan 2026 7:38 AM

विज्ञापन

आज 2 जनवरी 2026 का दैनिक राशिफल उपाय

Aaj Ka Rashifal Upay 2 January 2026:नए साल की शुरुआत में 2 जनवरी का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद खास है. इस दिन राशि अनुसार किए गए सरल उपाय ग्रह दोषों को शांत कर सकते हैं और मेष से मीन तक जातकों के जीवन में सुख, समृद्धि व सफलता के योग बना सकते हैं.

विज्ञापन

Aaj Ka Rashifal Upay 2 January 2026: आज 2 जनवरी 2026 का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से विशेष माना जा रहा है. नए वर्ष की शुरुआत में यदि राशि अनुसार कुछ सरल उपाय किए जाएं, तो ग्रह दोष शांत होते हैं और जीवन में सुख, समृद्धि व सफलता के योग बनते हैं. आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा   से  मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए प्रभावी ज्योतिषीय उपाय.

मेष राशि

मेष राशि के जातक इस दिन हनुमान जी को सिंदूर और चमेली का तेल अर्पित करें, इससे आत्मबल बढ़ेगा.

वृषभ राशि

वृषभ राशि वाले माता लक्ष्मी को सफेद मिठाई चढ़ाएं, आर्थिक स्थिति मजबूत होगी.

मिथुन राशि

मिथुन राशि के लोग तुलसी में जल अर्पित कर “ॐ नमः शिवाय” का जाप करें, मानसिक शांति मिलेगी.

कर्क राशि

कर्क राशि के जातक दूध में थोड़ा सा चावल डालकर चंद्र देव को अर्घ्य दें.

सिंह राशि

सिंह राशि वाले सूर्य देव को तांबे के लोटे से जल अर्पित करें.

कन्या राशि

कन्या राशि के लोग गाय को हरा चारा खिलाएं, कार्यों में आ रही बाधाएं दूर होंगी.

तुला राशि

तुला राशि के जातक शुक्रवार को सफेद वस्त्र दान करें, शुक्र मजबूत होगा.

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वाले शिवलिंग पर बेलपत्र चढ़ाएं और रुद्राष्टक का पाठ करें.

धनु राशि

धनु राशि के लोग केले के पेड़ की पूजा करें और चने की दाल दान करें.

मकर राशि

मकर राशि के जातक शनिदेव को सरसों का तेल अर्पित करें और गरीबों को कंबल दें.

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों के लिए काले तिल का दान शुभ रहेगा.

मीन राशि

मीन राशि के जातक विष्णु भगवान को पीले फूल अर्पित करें और “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय” मंत्र का जाप करें.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola