सिंह राशि वालों के घर में खुशियों की दस्तक, यहां देखें मेष से लेकर मीन राशि के लिए कैसा रहेगा 19 मार्च 2025 का दिन
Published by : Shaurya Punj Updated At : 19 Mar 2025 4:20 AM
Aaj Ka Rashifal 19 March 2025
Aaj Ka Rashifal 19 March 2025: आज तारीख है 19 मार्च 2025 दिन बुधवार और आप अपना दैनिक राशिफल जानना चाहेंगे कि आपका आज का दिन आपकी राशि के अनुसार कैसा रहने वाला हैं. तो चिंता मत कीजिए, ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा बताने वाले हैं कि आपकी राशि पर पड़ने वाले विभिन्न ग्रहों की चाल के प्रभाव अनुसार आपका आज का दिन कैसा बीतेगा.
Aaj Ka Rashifal 19 March 2025: मेष से मीन तक के राशिवालों के लिए आज का दिन वैसे तो औसत रहेगा लेकिन दिन को खुशनुमा बनाने के लिए एक बार आज का राशिफल जरूर पढ़ लीजिए. ताकि आप पूरे दिन की प्लानिंग कर सकें..
मेष- रोजगार और व्यापार में सकारात्मक बदलाव आएंगे, मित्रों और परिवार का सहयोग प्राप्त होगा, भूमि और संपत्ति से संबंधित कार्य सफल होंगे. आर्थिक लाभ की संभावना है.
आज 19 मार्च 2025 का ये है पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और अशुभ समय
वृष- कार्यक्षेत्र में अनुकूल माहौल बनेगा, विरोधियों पर विजय प्राप्त होगी, सामाजिक और राजनीतिक संपर्कों का लाभ मिलेगा. महत्वाकांक्षाएं पूरी होंगी.
मिथुन- सामाजिक और राजनीतिक संपर्कों से लाभ होगा, आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. किसी बड़े प्रोजेक्ट के सफल होने की संभावना है.
कर्क- मेहनत से इच्छित सफलता की ओर बढ़ेंगे. आर्थिक संतुलन बनाए रखने में सफल रहेंगे. संतान से शुभ समाचार प्राप्त होगा.
सिंह- आत्मसम्मान और आत्मनिर्भरता में वृद्धि होगी, नए परिचयों का विस्तार होगा, घर में सुख और शांति का माहौल बनेगा. राजनीतिक लाभ भी मिलेगा.
कन्या- कार्यक्षेत्र में प्रशंसा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा, आपके धैर्य, गंभीरता और सहनशीलता से परिवार में महत्वपूर्ण कार्य संपन्न होगा.
तुला-आपको रोग, शोक और चिंताओं से मुक्ति मिलेगी, भूमि और संपत्ति से संबंधित विवादों का समाधान होगा, और सुख-सुविधाओं के साधन उपलब्ध होंगे.
वृश्चिक-आपकी लोकप्रियता में वृद्धि होगी, अधूरे कार्य पूर्ण होंगे, धन की प्राप्ति होगी, और मान, यश, प्रतिष्ठा, उपहार तथा पुरस्कार मिलेंगे. आपको श्रेष्ठजनों का सहयोग प्राप्त होगा.
धनु-आपके गुप्त विरोधियों के षड़यंत्र विफल होंगे, माता-पिता का सहयोग मिलेगा, और प्रभावशाली व्यक्तियों से आवश्यक सहायता प्राप्त होगी. आपका मन प्रसन्न रहेगा.
मकर-आप उपयोगी वस्तुओं का संग्रह करेंगे. भौतिक सुख-सुविधाओं की प्राप्ति होगी, और पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा. आपकी मनोकामनाएं पूरी होंगी.
कुंभ-परिस्थितियों में सुधार होगा, बिगड़े हुए कार्य सफल होंगे, व्यवसाय में अप्रत्याशित लाभ होगा, और परिवार के साथ भ्रमण और मनोरंजन के अवसर मिलेंगे.
मीन-नई आशाओं का उदय होगा, धैर्य और साहस से सभी कार्य संपन्न होंगे, दांपत्य जीवन सुखद रहेगा, और स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










