Aaj Ka Rashifal,16 मार्च 2024: मेष, तुला, कुंभ समेत इन राशियों के लिए दिन रहेगा शुभ, पढ़े अपना आज का राशिफल
Aaj Ka Rashifal,16 मार्च 2024
Aaj Ka Rashifal, 16 मार्च 2024 : मेष से मीन तक के राशिवालों के लिए आज का दिन वैसे तो औसत रहेगा लेकिन दिन को खुशनुमा बनाने के लिए एक बार आज का राशिफल जरूर पढ़ लीजिए. ताकि आप पूरे दिन की प्लानिंग कर सकें. आज तारीख है 16 मार्च 2024 दिन शनिवार और आप अपना दैनिक राशिफल जानना चाहेंगे कि आपका आज का दिन आपकी राशि के अनुसार कैसा रहने वाला हैं.
मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज के दिन आपको अपने पार्टनर पर अटूट विश्वास दिखाना होगा. कुछ बातें होंगी जो मन को खट्टा करेंगी लेकिन यदि आपने विश्वास बनाए रखा तो यही बाते सब गलतफहमी दूर कर देंगी.संपत्ति के कार्य लाभ देंगे. थकान महसूस होगी. रोजगार में वृद्धि होगी. प्रसन्नता रहेगी. कष्टों में वृद्धि के योग हैं. कुछ नए कार्य की संभावना सिद्ध होगी. कष्टों में निवृत्ति नहीं होगी.
लकी नंबर -1
लकी कलर -गुलाबी
वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
किसी अपने के साथ कुछ गलतफहमियां पनपेगी जो कि गंभीर रूप ले सकती हैं. यदि समय रहते स्थितियां नही संभाली तो बात कोर्ट-कचहरी तक भी पहुंच सकती हैं.रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे. स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा. व्यवसाय मनोनुकूल लाभ होगा. रोग घेरेंगे. चिंताएं बढ़ेंगी. शत्रु शांत होंगे. अपमान, कष्ट, कलह से बचना होगा.
लकी नंबर -4
लकी कलर –भूरा
मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज के दिन बहुत सोच-समझ कर चलना होगा. कई ऐसी स्थितियां आएँगी जब आपके निर्णय निर्णायक होंगे. ऐसे में एक भी गलत निर्णय आपको आगे के लिए दुविधा में डाल सकता हैं.कोर्ट व कचहरी के कार्य बनेंगे. प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी. धन प्राप्ति सुगम होगी. हानि, भय, कष्ट का वातावरण बनेगा. कुछ लाभ के आसार दिखेंगे.
लकी नंबर-2
लकी कलर –ग्रे
कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
दोस्तों में से किसी एक का स्वास्थ्य बिगड़ सकता हैं तथा आपको उसकी सहायता करनी होगी. परिवार के लोगों से सहयोग मिलेगा तथा आप भी उनसे प्रसन्न दिखाई देंगे.चोट, चोरी व विवाद आदि से हानि संभव है. व्यवसाय ठीक चलेगा. जल्दबाजी न करें. कष्ट होंगे. खर्च बढ़ेंगे. कर्ज लेना पड़ सकता है. धनागम के अवसर बनेंगे.
लकी नंबर-5
लकी कलर -मैरून
सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
नौकरी में बदलाव का सोच रहे हैं तो आज का दिन उसके लिए शुभ होगा. इसलिए आज कुछ अच्छी कंपनी में आवेदन करना बेहतर रहेगा. भविष्य को लेकर रणनीति भी बनाई जाएगी.यात्रा, नौकरी व निवेश मनोनुकूल रहेंगे. बकाया वसूली होगी. व्यवसाय ठीक चलेगा. विवाद न करें. नेत्र पीड़ा की संभावना. कुछ लाभ. यात्रा के योग टलेंगे. विरोधी सक्रिय होंगे. ज्ञानीजनों से मुलाकात होगी.
लकी नंबर -3
लकी कलर-आसमानी
कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
किसी पुराने मित्र से मिलना हो सकता हैं. पुरानी यादें ताजा होंगी और आप उसको लेकर भावुक रवैया भी अपना सकते हैं. सभी परिवार वाले आपको लेकर सकारात्मक रुख रखेंगे.दौड़-धूप अधिक होगी. बुरी सूचना मिल सकती है. विवाद न करें. स्वास्थ्य कमजोर रहेगा. धनलाभ के अवसर होंगे. अकारण भय व्याप्त होगा. शत्रु शांत होंगे. वाहन देखकर चलाएं.
लकी नंबर-9
लकी कलर-संतरी
तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आर्थिक क्षेत्र में वृद्धि देखने को मिलेगी तथा चारों ओर सकारात्मक माहौल बना रहेगा. किसी बात की आशंका मन में तो रहेगी लेकिन कुछ लोगों के साथ के कारण वह दूर हो जाएगी.चिंता तथा तनाव रहेंगे. फालतू खर्च होगा. कुसंगति से बचें. चोट व रोग से बचें. विवाद न करें. आवश्यकताएं बढ़ेंगी. आर्थिक तंगी हो सकती है. कर्ज से बचें. लाभ के अवसर हाथ आएंगे.
लकी नंबर-7
लकी कलर-हरा
वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
जिन्हें नौकरी की तलाश हैं वे अपनी नौकरी के लिए चिंता में रह सकते हैं. आज का दिन चिंता और आशंका से भरा हुआ होगा. इसके लिए आप अपने मित्रों से भी बातचीत करेंगे.राजकीय सहयोग प्राप्त होगा. धर्म-कर्म में रुचि रहेगी. व्यवसाय ठीक चलेगा. आय बढ़ेगी. हानि-लाभ का वातावरण बनेगा. पराक्रम बढ़ेगा. विजय मिलेगी, गर्व न करें.
लकी नंबर -8
लकी कलर-श्वेत
धनु (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
दिन में ही किसी अपने के द्वारा कोई ऐसा समाचार मिलेगा जो मन को आनंदित कर देगा. ऐसे में उत्तेजित होने से बचें क्योंकि आवेश में आकर कुछ ऐसा कह सकते हैं जो किसी को बुरा भी लग सकता है.भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी. उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी. व्यवसाय ठीक चलेगा. शत्रु शांत होंगे. कष्ट-भय की संभावना, अस्वस्थता, आलस्य का अनुभव करेंगे. धनागम होगा. शरीर शिथिल होगा.
लकी नंबर-1
लकी कलर –स्लेटी
मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
रिलेशन में रह रहे लोगों के जीवन में कोई समस्या आ सकती हैं तथा किसी तीसरे के द्वारा उसमे दरार डालने का प्रयास किया जाएगा. दोनों के बीच गलतफहमी बढ़ सकती हैं जो आगे के लिए सही नही रहेंगी.कार्यप्रणाली में सुधार होगा. योजना फलीभूत होगी. प्रतिष्ठा बढ़ेगी. जोखिम व जमानत के कार्य टालें. यात्रा के योग बनेंगे. लाभ होगा. राज्य से परेशानी हो सकती है.
लकी नंबर-6
लकी कलर-केसरी
कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
ऑफिस का कोई काम अटक सकता हैं तथा इसको लेकर आपको अपने बॉस से भी डांट पड़ सकती हैं. ऐसे में आपको अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता हैं अन्यथा बात संभलने की बजाए और बिगड़ जाएगी.मेहनत का फल मिलेगा. कार्यसिद्धि होगी. प्रसन्नता रहेगी. घर-बाहर पूछ-परख बनी रहेगी. मातृपक्ष से परेशानी होगी. दुर्घटना की संभावना. धन मिलने की परिस्थिति निर्मित होगी.
लकी नंबर –4
लकी कलर –नीला
मीन (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
रिश्तेदारों का घर में आना हो सकता हैं तथा ज्यादातर समय उनकी आवभगत में ही गुजरेगा. निवेश किये हुए पैसों से लाभ मिलेगा तथा तरक्की देखने को मिलेगी.यात्रा, नौकरी व निवेश मनोनुकूल रहेंगे. अप्रत्याशित लाभ होगा. प्रसन्नता रहेगी. प्रमाद न करें. शुभ समाचार की आशा बंधेगी. शत्रु षड्यंत्र रचेंगे. सावधान रहने की आवश्यकता है.
लकी नंबर-8
लकी कलर -पीला
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










