Aaj ka Rashifal 15 August 2024: आज का दिन आपके लिए कष्टकारी रहेगा या लाभकारी, जानें सभी 12 राशियों का हाल

Published by : Radheshyam Kushwaha Updated At : 15 Aug 2024 8:03 AM

विज्ञापन

आज का राशिफल 15 अगस्त 2024 दिन गुरुवार

Aaj ka Rashifal 15 August 2024: आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा. आज का शुभ रंग, शुभ कलर क्या होगा. अगर आप जानना चाहते है तो पढ़ें आज का दैनिक राशिफल

विज्ञापन

Aaj ka Rashifal 15 August 2024 मेष राशि- आज आप ऊर्जा से भरे रहेंगे. कामकाज में आपका प्रदर्शन सराहनीय होगा. परिवार के साथ समय बिताना आपके लिए सुखद अनुभव रहेगा. किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है. आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी.
शुभ अंक: 4 शुभ रंग: गुलाबी

वृषभ राशि- आज का दिन आपको थोड़ा सावधानी से बिताना चाहिए. कार्यस्थल पर किसी के साथ बहस में ना पड़ें. पारिवारिक जीवन में थोड़ी अशांति हो सकती है. स्वास्थ्य का ध्यान रखें और यात्रा से बचें.
शुभ अंक: 7 शुभ रंग: ब्लू

मिथुन राशि – आपके लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा. नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं. व्यापारियों के लिए लाभदायक सौदे हो सकते हैं. विद्यार्थियों को पढ़ाई में सफलता मिलेगी. मानसिक शांति बनाए रखें.
शुभ अंक: 3 शुभ रंग: हरा

कर्क राशि – आज आपको अपने खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा. आर्थिक मामलों में सोच-समझकर कदम उठाएं. परिवार में किसी की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है. धैर्य से काम लें और अनावश्यक तनाव से बचें.
शुभ अंक: 4 शुभ रंग: उजला

सिंह राशि – आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा रहेगा. कामकाज में सफलता मिलेगी और आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. परिवार और दोस्तों के साथ अच्छा समय बीतेगा. नए संबंध बन सकते हैं.
शुभ अंक: 5 शुभ रंग: गुलाबी

कन्या राशि – आज आपको अपने कार्यक्षेत्र में विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है. आज आपके लिए कोई गलती आपके लिए परेशानी का कारण बन सकती है. घरेलू जीवन में छोटी-मोटी समस्याएं आ सकती हैं. स्वास्थ्य का ध्यान रखें.
शुभ अंक: 3 शुभ रंग: आसमानी

तुला राशि- आज का दिन आपके लिए संतुलित रहेगा. कामकाज में थोड़ी कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन आप उन्हें आसानी से पार कर लेंगे. पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा और आर्थिक स्थिति में सुधार होगा.
शुभ अंक: 7 शुभ रंग: काला

वृश्चिक राशि- आज आपको अपने व्यावसायिक जीवन में थोड़ी सावधानी बरतनी होगी. कोई गलत निर्णय आर्थिक हानि करा सकता है. स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें और घरेलू विवादों से बचें. शांति बनाए रखें.
शुभ अंक: 1 शुभ रंग: लाल

धनु राशि- आज आपके लिए सफलता का दिन है. कामकाज में आपके प्रयासों की सराहना होगी. नए अवसर मिल सकते हैं जो भविष्य के लिए लाभदायक होंगे. सामाजिक जीवन भी अच्छा रहेगा.
शुभ अंक: 9 शुभ रंग: गुलाबी

Also Read: Rakshabandhan 2024: इस दिन मनाया जाता है रक्षाबंधन का त्योहार, जानें इसके पीछे की खास वजह

मकर राशि – आज का दिन आपके लिए थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है. कार्यक्षेत्र में दबाव महसूस कर सकते हैं. पारिवारिक जीवन में कुछ तनाव हो सकता है. स्वास्थ्य का ध्यान रखें और धैर्य से काम लें.
शुभ अंक: 6 शुभ रंग: ब्लू

कुंभ राशि – आज आपके लिए दिन सामान्य रहेगा. कामकाज में मन लगेगा और आप नई योजनाओं पर विचार कर सकते हैं. पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा. स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा. कोई पुराना मित्र मिल सकता है.
शुभ रंग- पीला,शुभ अंक -9

मीन राशि- आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा. किसी महत्वपूर्ण कार्य में सफलता मिल सकती है. आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और परिवार में खुशहाली बनी रहेगी. मानसिक शांति मिलेगी.
शुभ अंक: 9 शुभ रंग:लाल

विज्ञापन
Radheshyam Kushwaha

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola