साल का आखिरी सूर्य ग्रहण इन 3 राशियों के लिए ला सकता है तरक्की और धन लाभ
Published by : Shaurya Punj Updated At : 12 Jun 2026 1:27 PM
साल का आखिरी सूर्य ग्रहण का राशियों पर असर
Solar Eclipse 2026: आने वाले 12 अगस्त 2026 का सूर्य ग्रहण मिथुन, कर्क और मकर राशि वालों के लिए करियर, धन लाभ और रिश्तों में सकारात्मक बदलाव के संकेत लेकर आ सकता है.
Solar Eclipse 2026: सूर्य ग्रहण को खगोलीय और धार्मिक दोनों ही दृष्टिकोणों से बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है. वर्ष 2026 का दूसरा और अंतिम सूर्य ग्रहण 12 अगस्त को लगेगा. हिंदू पंचांग के अनुसार यह ग्रहण श्रावण मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि पर होगा. ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा की गणनाओं के मुताबिक यह सूर्य ग्रहण कर्क राशि में घटित होगा, जहां देवगुरु बृहस्पति की उपस्थिति भी रहेगी.
ज्योतिष शास्त्र में माना जाता है कि सूर्य ग्रहण का प्रभाव लगभग 90 दिनों तक बना रहता है. इस दौरान कुछ राशियों के जातकों के जीवन में सकारात्मक बदलाव, करियर में उन्नति और आर्थिक लाभ के योग बन सकते हैं. आइए जानते हैं कि किन राशियों के लिए यह ग्रहण शुभ संकेत लेकर आ सकता है.
मिथुन राशि: करियर में मिलेगी नई पहचान
मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सूर्य ग्रहण लाभकारी साबित हो सकता है. इस अवधि में ज्ञान और शिक्षा के क्षेत्र में प्रगति के संकेत हैं. नौकरीपेशा लोगों का कार्यस्थल पर प्रभाव बढ़ सकता है और उनके कार्यों की सराहना होगी. वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलने के साथ-साथ सहकर्मियों का समर्थन भी प्राप्त होगा. करियर में आगे बढ़ने के कई नए अवसर मिल सकते हैं.
कर्क राशि: आत्मविश्वास और अवसरों में होगी वृद्धि
कर्क राशि में लगने वाला यह सूर्य ग्रहण इस राशि के लोगों के लिए विशेष रूप से महत्वपूर्ण माना जा रहा है. इस दौरान आत्मविश्वास बढ़ेगा और आपकी बातों को महत्व मिलेगा. कुछ ऐसे अवसर सामने आ सकते हैं जो भविष्य में लाभदायक साबित होंगे. धार्मिक दृष्टि से चीनी का दान और विष्णु सहस्रनाम का पाठ करना शुभ फलदायी माना गया है.
ये भी पढ़ें: 157 साल बाद दिखेगा ऐसा अद्भुत नजारा! इस दिन का सूर्य ग्रहण बनेगा 21वीं सदी का सबसे लंबा ग्रहण
मकर राशि: आर्थिक लाभ के बन रहे हैं योग
मकर राशि के जातकों के लिए यह समय आर्थिक दृष्टि से अनुकूल रह सकता है. लंबे समय से विदेश यात्रा या विदेश में करियर बनाने का सपना पूरा होने की संभावना है. अटका हुआ धन वापस मिल सकता है और अचानक आर्थिक लाभ के योग बन सकते हैं. इसके अलावा वैवाहिक जीवन में चल रही परेशानियां कम होंगी और विवाह के इच्छुक लोगों के लिए अच्छे प्रस्ताव आने की संभावना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










