Aaj Ka Rashifal 14 January 2025: मकर राशि वालों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, जानें आज 14 जनवरी 2025 का राशिफल
Published by : Shaurya Punj Updated At : 14 Jan 2025 4:00 AM
Aaj Ka Rashifal 14 January 2025
Aaj Ka Rashifal 14 January 2025: आज तारीख है 14 जनवरी 2025 दिन मंगलवार और आप अपना दैनिक राशिफल जानना चाहेंगे कि आपका आज का दिन आपकी राशि के अनुसार कैसा रहने वाला हैं. तो चिंता मत कीजिए, दैवज्ञ ज्योतिषी डॉ श्रीपति त्रिपाठी बताने वाले हैं कि आपकी राशि पर पड़ने वाले विभिन्न ग्रहों की चाल के प्रभाव अनुसार आपका आज का दिन कैसा बीतेगा.
Aaj Ka Rashifal 14 January 2025: मेष से मीन तक के राशिवालों के लिए आज का दिन वैसे तो औसत रहेगा लेकिन दिन को खुशनुमा बनाने के लिए एक बार आज का राशिफल जरूर पढ़ लीजिए. ताकि आप पूरे दिन की प्लानिंग कर सकें..
मेष
आज का दिन आपके लिए काफी ऊर्जावान रहेगा. कामकाज में तेजी आएगी और आप नई योजनाओं को लागू करने में सफल होंगे. किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है जो आपके लिए फायदेमंद रहेगी. परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा.
शुभ अंक: 5
शुभ रंग: लाल
वृषभ
आज आपके लिए थोड़ा सतर्क रहने का दिन है. आर्थिक मामलों में सोच-समझकर निर्णय लें और अनावश्यक खर्चों से बचें. घर के बड़े-बुजुर्गों से सलाह लेना लाभकारी होगा. स्वास्थ्य का ध्यान रखें.
शुभ अंक: 8
शुभ रंग: सफेद
मिथुन
आज का दिन आपके लिए अच्छे परिणाम देने वाला है. नौकरी और व्यवसाय में उन्नति के संकेत मिल रहे हैं. नई योजनाएं शुरू करने के लिए समय अनुकूल है. परिवार में सामंजस्य रहेगा.
शुभ अंक: 3
शुभ रंग: हरा
कर्क
आज आपके दिन की शुरुआत उत्साह से होगी. आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और आप अपनी कार्यक्षमता से दूसरों को प्रभावित करेंगे. परिवार में कुछ मुद्दों पर विचार-विमर्श हो सकता है.
शुभ अंक: 2
शुभ रंग: चांदी
सिंह
आज का दिन आपके लिए लाभकारी रहेगा. कार्यक्षेत्र में नई योजनाओं से सफलता मिलेगी. मित्रों और परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा. सामाजिक कार्यक्रमों में भागीदारी करेंगे.
शुभ अंक: 1
शुभ रंग: सुनहरा
कन्या
आज आपको अपने कामकाज में सावधानी बरतनी होगी. छोटी-मोटी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन धैर्य से काम लेंगे तो स्थिति अनुकूल हो जाएगी. परिवार के सदस्यों के साथ मधुर संबंध रहेंगे.
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: हरा
तुला
आज का दिन आपके लिए कुछ विशेष रहेगा. आपकी रचनात्मकता और योजनाओं को सराहना मिलेगी. आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं. किसी करीबी मित्र से महत्वपूर्ण सूचना मिल सकती है.
शुभ अंक: 9
शुभ रंग: नीला
वृश्चिक
आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा. नए कार्यों की शुरुआत कर सकते हैं और पुराने कामों को भी सफलतापूर्वक पूरा करेंगे. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. परिवार में खुशहाली का माहौल रहेगा.
शुभ अंक: 4
शुभ रंग: मैरून
धनु
आज का दिन आपके लिए मिश्रित फलदायी रहेगा. नौकरी और व्यवसाय में सावधानी बरतें. किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है. परिवार में सामंजस्य बनाए रखें और धैर्य से काम लें.
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: पीला
मकर
आज आपके लिए समय अनुकूल रहेगा. कार्यक्षेत्र में प्रगति होगी और आपकी मेहनत का फल मिलेगा. आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी. परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा.
शुभ अंक: 8
शुभ रंग: नीला
कुंभ
आज का दिन आपके लिए अच्छे अवसर लाएगा. सामाजिक कार्यों में भागीदारी करेंगे और नए संपर्क स्थापित होंगे. आर्थिक लाभ के भी अच्छे योग हैं. घर-परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा.
शुभ अंक: 3
शुभ रंग: जामुनी
मीन
आज का दिन आपके लिए सुखद रहेगा. आपको कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी और आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं. किसी पुराने विवाद का समाधान भी हो सकता है. परिवार में सौहार्द बना रहेगा.
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: सफेद
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










